कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
आपकी ईकॉमर्स वेबसाइट को सफल होने के लिए तीन बुनियादी चीज़ों की ज़रूरत होती है: एक स्पष्ट बिज़नेस विज़न, मजबूत ब्रांड पहचान, और ठोस गाइडिंग सिद्धांत। यही आधार आपको पहली नज़र में अच्छा इम्प्रैशन डालने, अपने प्रोडक्ट्स को असरदार ढंग से दिखाने, और विज़िटर्स को अगला कदम उठाने के लिए प्रेरित करने में काम आते हैं।
हर वेबसाइट की अपनी शैली होती है, लेकिन कुछ जाँचे-परखे डिज़ाइन सिद्धांत ऐसे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बिज़नेस के लिए एक कमाल की साइट बना सकते हैं। इस आर्टिकल के ज़रिए:
- जानें कि वेबसाइट डिज़ाइन को क्या प्रभावी बनाता है।
- असली वेबसाइट उदाहरणों से प्रेरणा लें।
- अवॉर्ड-विनिंग डिजिटल क्रिएटिव एजेंसी, Mote (मोट), के फाउंडर्स से काम की जानकारी पाएँ।
किसी वेबसाइट डिज़ाइन को असरदार क्या बनाता है?
सबसे अच्छी वेबसाइटें आकर्षक विज़ुअल्स, स्मार्ट स्ट्रक्चर, और भरोसेमंद तकनीक का मेल होती हैं। वे विज़िटर्स को ज़रूरी जानकारी देती हैं, उन्हें जोड़े रखती हैं, और अगला कदम उठाने के लिए प्रेरित करती हैं।
एक अच्छी वेबसाइट बनाने के लिए आपको प्रोफेशनल डिज़ाइनरों पर हज़ारों रुपये खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। चाहे आप अभी शुरू कर रहे हों या फिर कोई छोटा ऑनलाइन स्टोर चला रहे हों, इन सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट डिज़ाइन सिद्धांतों का पालन करके आप एक असरदार साइट बना सकते हैं:
- डिज़ाइन को साफ़ और एकसमान रखें।
- मजबूत विज़ुअल्स पर ध्यान दें।
- पहले मोबाइल डिवाइस के लिए डिज़ाइन करें।
- नेविगेशन को सरल रखें।
- स्मूद ट्रांज़िशन और डायनेमिक कंटेंट जोड़ें।
- अपनी साइट को सभी के लिए सुलभ बनाएँ।
इन सिद्धांतों से ही आपके अहम डिज़ाइन फ़ैसलों की नींव डलेगी, जैसे कंटेंट को कैसे व्यवस्थित करना है, कौन से फ़ॉन्ट और कलर कॉम्बिनेशन चुनने हैं, और इमेज व बटन कहाँ रखने हैं।
ईकॉमर्स के लिए 12 सैंपल सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट डिज़ाइन
- Klur (क्लर)
- Justin Reed (जस्टिन रीड)
- Girlboss (गर्लबॉस)
- Harper Wilde (हार्पर वाइल्ड)
- GOODEE (गुडी)
- Bruvi (ब्रूवी)
- Garoa (गरोआ)
- 3sixteen (3सिक्सटीन)
- Lacoste (लाकोस्ट)
- ETQ Amsterdam (ईटीक्यू एम्स्टर्डम)
- LEIF (लीफ)
- Caitlyn Minimalist (कैटलिन मिनिमलिस्ट)
आइए देखते हैं कि ये स्टोर डिज़ाइन का इस्तेमाल करके सफल बिज़नेस कैसे बना रहे हैं:
1. Klur (क्लर)
Klur (क्लर) के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स साफ़, नैतिक, और इनक्लूसिव ब्यूटी को बढ़ावा देते हैं। इसकी वेबसाइट भी उसी सोच को दर्शाती है। मिनिमलिस्ट डिज़ाइन में संतुलित स्पेसिंग, टाइपोग्राफी, और रंगों का सोच-समझकर इस्तेमाल किया गया है। Klur (क्लर) की वेबसाइट Shopify (शॉपिफ़ाई) पार्टनर Mote (मोट) ने बनाई है। Mote (मोट) की टीम ने संतुलन और सादगी पर खास ज़ोर दिया है।
Mote (मोट) की क्रिएटिव डायरेक्टर और को-फाउंडर Sara Mote (सारा मोट) का कहना है, “Klur (क्लर) की वेबसाइट पर आने से लेकर प्रोडक्ट पेज खोलने तक यूज़र्स को एक कमाल का अनुभव मिलता है।” Klur (क्लर) अपनी वेबसाइट और प्रोडक्ट पैकेजिंग में एक ही टाइपफेस के अलग-अलग रूप इस्तेमाल करके चीज़ों को सरल रखता है। Sara (सारा) आगे कहती हैं, “ब्रांड के साथ हर इंटरैक्शन सोच-समझकर डिज़ाइन किया हुआ लगता है।”
2. Justin Reed (जस्टिन रीड)
Justin Reed (जस्टिन रीड), मोट (Mote) द्वारा डिज़ाइन की गई एक और साइट है। यहाँ चुने हुए विंटेज कपड़े, फ़ैशन, आर्ट, और एक्सेसरीज़ बेचे जाते हैं। क्योंकि ज़्यादातर खरीदार मोबाइल डिवाइस और Instagram (इंस्टाग्राम) से आते हैं, यह साइट मोबाइल नेविगेशन को आसान बनाने को प्राथमिकता देती है। लगभग हर पेज पर आप प्रोडक्ट्स को कैटेगरी, ब्रांड, रंग, और अन्य फ़िल्टर से छांट सकते हैं। इसके चलते आपको अपनी ज़रूरत का सामान फटाफट मिल जाता है।
Mote (मोट) के CEO (सीईओ) और लीड सॉफ़्टवेयर इंजीनियर Rembrant Van der Mijnsbrugge (रेम्ब्रांट वैन डेर मेयन्सब्रुगे) कहते हैं, “Shopify (शॉपिफ़ाई) थीम एडिटर इस्तेमाल करते समय अपना मोबाइल व्यू ज़रूर चेक कर लें। आप मोबाइल से शुरू करके बाद में डेस्कटॉप पर भी जा सकते हैं, ताकि आपका मोबाइल एक्सपीरियंस बढ़िया हो। अपने Shopify (शॉपिफ़ाई) एनालिटिक्स देखकर जानें कि आपका ट्रैफ़िक कहाँ से आ रहा है। यकीन मानिए, नतीजे देखकर आप हैरान रह जाएँगे।”
3. Girlboss (गर्लबॉस)
Girlboss (गर्लबॉस) महिलाओं को काम में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए करियर गाइड और कोर्स बेचती है। यह साइट ऑनलाइन स्टोर और उपयोगी कंटेंट का अच्छा मेल है। इसमें पॉडकास्ट, आर्टिकल, न्यूज़लेटर, और नौकरी खोजने के टूल शामिल है। यह मॉडर्न और फेमिनिन डिज़ाइन ओरिजिनल फोटोग्राफी और सशक्त संदेशों का इस्तेमाल करके ब्रांड की पर्सनैलिटी को दर्शाता है और अपनी ऑडियंस से जुड़ता है।
4. Harper Wilde (हार्पर वाइल्ड)
Harper Wilde (हार्पर वाइल्ड) बोल्ड फ़ॉन्ट्स और प्रामाणिक ब्रांडिंग के साथ पारंपरिक अंडरवीअर मार्केटिंग को चुनौती देता है। इसके होमपेज डिज़ाइन में अलग-अलग संस्कृतियों, जेंडर आइडेंटिटीज़, और बॉडी टाइप्स के मॉडल्स दिखाए जाते हैं, वह भी बिना किसी अवास्तविक फोटोशॉपिंग के। यह अपनी साइट को सभी के लिए सुलभ बनाने को भी प्राथमिकता देता है।
Harper Wilde (हार्पर वाइल्ड) अपनी साइट को अधिक सुलभ बनाने के लिए AudioEye (ऑडियोआई) की Shopify (शॉपिफ़ाई) ऐप का इस्तेमाल करता है। विज़िटर्स कीबोर्ड नेविगेशन और स्क्रीन रीडर विकल्प चालू कर सकते हैं, या फिर दृष्टिबाधित लोगों, दौरे की संवेदनशीलता, ADHD (एडीएचडी), या संज्ञानात्मक अक्षमता वाले लोगों के लिए बनाई गईं प्रोफ़ाइल चुन सकते हैं।
5. GOODEE (गुडी)
GOODEE (गुडी) ज़िम्मेदार ब्रांड्स और कारीगरों के लाइफ़स्टाइल प्रोडक्ट्स क्यूरेट करता है, जिसका फोकस है, “अच्छा डिज़ाइन, अच्छे लोग, और अच्छा असर।” यह समुदाय, पारदर्शिता, और टिकाऊपन को अहमियत देने वाले जागरूक ग्राहकों से जुड़ता है।
गुडी का डिज़ाइन गर्म पीले, नारंगी, और बेज रंगों का इस्तेमाल करके अपनापन पैदा करता है। हाई-क्वालिटी फोटोज़ प्रोडक्ट्स को खूबसूरत लाइफ़स्टाइल सेटिंग्स में दिखाती हैं, जबकि प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन हर पीस के पीछे की कारीगरी को उजागर करती हैं।
6. ब्रूवी (Bruvi)
Bruvi (ब्रूवी) एडवांस्ड और बायोडिग्रेडेबल पॉड्स का इस्तेमाल करने वाले टिकाऊ कॉफ़ी ब्रूअर बनाता है। इसके लैंडिंग पेज पर ऊपर एक वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें इसका ब्रूअर, पॉड्स और कॉफी का लुत्फ़ उठाते एक व्यक्ति नज़र आता है। यह तुरंत विज़िटर्स का ध्यान खींचता है।
बस यह ध्यान रखें कि वीडियो से आपकी साइट परफ़ॉर्मेंस धीमी न पड़ने पाए। फ़ाइलों को कंप्रेस करें, सही फ़ॉर्मैट चुनें, या फिर चीज़ों को स्मूद रखने के लिए कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) का इस्तेमाल करें।
7. Garoa (गरोआ)
सबसे सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट डिज़ाइन प्रभावशाली तस्वीरों और स्मूद एनीमेशन से तुरंत ध्यान खींचता है। इस स्किनकेयर ब्रांड की कॉन्सेप्ट वेबसाइट बिल्कुल यही काम करती है। अपनी इंटिमेट फ़ोटोग्राफ़ी और रिस्पॉन्सिव डिज़ाइन के बावजूद इसे नेविगेट करना काफी आसान है।
ऊपर बाईं ओर मेन्यू बटन पर क्लिक करते ही पूरा पेज खिसक जाता है और तीन सरल विकल्प सामने आ जाते हैं: शॉप, लुकबुक, और अबाउट। स्क्रॉल करते हुए आपको और भी इंटरैक्टिव एलिमेंट्स मिलते हैं। ये आपको आगे देखने के लिए प्रेरित करते हैं।
8. 3सिक्सटीन (3sixteen)
3sixteen (3सिक्सटीन) की मेंसवियर साइट कलात्मक प्रोडक्ट फ़ोटो के साथ दमदार पहली छाप छोड़ती है। यह साइट किसी प्रीमियम पोर्टफोलियो जैसी लगती है। नीचे स्क्रॉल करने पर प्रोडक्ट्स साफ़ ग्रिड में दिखाई देते हैं, जहाँ हल्के एनीमेशन विज़िटर्स का ध्यान खींचते हैं।
NYC (एनवाईसी) और LA (एलए) में इसके तीन ऑफ़लाइन स्टोर हैं। देशभर में इसके रिटेल पार्टनर भी हैं। इसलिए 3sixteen (3सिक्सटीन) की वेबसाइट ऑनलाइन बिक्री और स्टोर विज़िट, दोनों के बीच संतुलन बनाती है। स्टोर की सुंदर तस्वीरें हर लोकेशन की एक फील देती हैं। साथ ही, उनके ज़रिए समय और पता देखना भी आसान हो जाता है।
9. Lacoste (लाकोस्ट)
अपने एलिगेंट स्पोर्ट्सवियर और मशहूर मगरमच्छ लोगो के लिए मशहूर लाकोस्ट (Lacoste) अपनी वेबसाइट का डिज़ाइन सरल और ब्रांड-केंद्रित रखता है। इसका लोगो बिना टेक्स्ट के ऊपर बाईं ओर दिखता है, जबकि एक स्थिर मेन्यू बार हर पेज को फ्रेम करती है। बड़ी तस्वीरें अलग-अलग ग्राहक समूहों को आकर्षित करती हैं। एक सरल हेडलाइन और कॉल-टू-एक्शन बटन के ज़रिए यूज़र्स साइट में आसानी से आगे बढ़ पाते हैं।
यह साफ़-सुथरा डिज़ाइन ब्रांड के सिग्नेचर हरे रंग और आसानी से पढ़े जाने वाले फ़ॉन्ट्स का इस्तेमाल करता है। ऊपर बाईं ओर शॉपिंग कैटेगरी हैं और ऊपर दाईं ओर अकाउंट फीचर्स। दो कतारों वाले मेन्यू के ज़रिए आप फटाफट खास प्रोडक्ट्स ढूँढ पाते हैं।
10. ETQ Amsterdam (ईटीक्यू एम्स्टर्डम)
ETQ Amsterdam (ईटीक्यू एम्स्टर्डम) की प्रीमियम फुटवियर और मेंसवियर साइट ब्रांड की मिनिमलिस्ट ब्रांड पहचान को दर्शाती है। साफ़ रेखाओं, भरपूर वाइट स्पेस, और ब्लैक-एंड-वाइट तस्वीरों के ज़रिए इसके शांत लक्ज़री अंदाज़ से एक सॉफिस्टिकेटेड लुक निखरकर आता है।
11. LEIF (लीफ)
ब्रुकलिन में स्थित LEIF (लीफ) अपनी लाइफ़स्टाइल शॉप की वेबसाइट पर शांत और वेलकमिंग माहौल बनाता है। इसमें सॉफ्ट कलर स्कीम, हल्के पेंसिल-स्केच बॉर्डर्स, और एक सरल नेविगेशन मेन्यू का इस्तेमाल किया गया है। ऊपर एक छोटे से बैनर पर ऑफ़र और घोषणाओं की जानकारी मिलती रहती है।
12. Caitlyn Minimalist (कैटलिन मिनिमलिस्ट)
ज्वेलरी ब्रांड Caitlyn Minimalist (कैटलिन मिनिमलिस्ट) हॉरिज़ॉन्टल स्क्रॉलिंग के ज़रिए मोबाइल ब्राउज़िंग को आसान बनाता है। ब्रांड के होमपेज पर काम करते समय Mote (मोट) की टीम ने इस बात का खास ध्यान रखा कि साइट मोबाइल पर कैसी दिखेगी और कैसे काम करेगी। Rembrant (रेम्ब्रांट) बताते हैं, “नेकलेस, रिंग्स, और ईयररिंग्स जैसी कैटेगरी मोबाइल पर साइड में स्क्रॉल होती हैं। लोग अपने फ़ोन पर हॉरिज़ॉन्टल स्क्रॉलिंग के आदी हैं। पेज को बहुत लंबा किए बिना ज़्यादा कंटेंट दिखाने का यह अच्छा तरीका है।”
अपनी बिज़नेस वेबसाइट डिज़ाइन करने के सुझाव
आइए सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट डिज़ाइन के उन चार अहम सिद्धांतों पर नज़र डालते हैं, जिनका इस्तेमाल सफल ऑनलाइन स्टोर करते हैं:
अपने डिज़ाइन को केंद्रित रखें
इन दिशानिर्देशों से आपको पता चलेगा कि क्या शामिल करना है और क्या नहीं:
- अपने रंगों, फ़ॉन्ट्स, शैली, और इमेज के लिए स्पष्ट ब्रांड गाइडलाइंस से शुरुआत करें।
- सरल रंग पैलेट चुनें: काला, सफ़ेद, और साथ में अच्छे लगने वाले आपके ब्रांड के तीन रंग।
- आपके ब्रांड के उद्देश्य से मेल खाने वाला कोई फ़ॉन्ट चुनें, और हेडिंग व मुख्य टेक्स्ट में उनके इस्तेमाल के स्पष्ट नियम तय करें।
- अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए एकसमान ब्रांड वॉइस और फ़ोटो शैली विकसित करें।
तस्वीरों को बोलने दें
ज़्यादा विज़ुअल वाली वेबसाइटें ग्राहकों को अक्सर अधिक आकर्षक लगती हैं। प्रोडक्ट फ़ोटोग्राफ़ी आपके ऑफ़र में चार चाँद लगा देती है।
- कोशिश करें कि आपके कंटेंट का कम से कम आधा हिस्सा विज़ुअल हो।
- अच्छी तस्वीरें टेक्स्ट के बड़े ब्लॉक्स की तुलना में बेहतर फर्स्ट इम्प्रैशन छोड़ती हैं।
- लोगों को आपके प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हुए दिखाएँ। इस काम के लिए तुरंत लोड होने वाली हाई-क्वालिटी इमेज इस्तेमाल करें।
और अगर आपकी साइट स्पीड बहुत तेज़ बनी रहती है, तो वीडियो अपलोड करने पर भी विचार किया जा सकता है। Rembrant (रेम्ब्रांट) कहते हैं, “कहानी सूनाने के लिए वीडियो बहुत असरदार हो सकते हैं।” आप इन्हें सोशल मीडिया के लिए दोबारा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वे आगे कहते हैं, “ये इमेज से बड़े होते हैं और TikTok (टिकटॉक) व Instagram (इंस्टाग्राम) जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर अच्छी तरह काम करते हैं।”
डिज़ाइन को सरल बनाएँ
भरी-पूरी वेबसाइट विज़िटर्स को उलझा सकती है। बहुत ज़्यादा टेक्स्ट से जुड़ाव कम हो जाता है, बहुत सारी इमेज से साइट के इस्तेमाल में दिक्कत आती है, और सारे अधिक कॉल-टू-एक्शन बटन से दबाव-सा महसूस होता है। ये सुझाव अपनाकर देखें:
- हर पेज पर एक ही कॉल-टू-एक्शन रखें।
- ऐसी तस्वीरें चुनें, जो आपके नेविगेशन को सपोर्ट करे।
- कंटेंट के खुलापन के लिए वाइट स्पेस जोड़ें।
- हाई कंट्रास्ट वाले रंगों का इस्तेमाल करें।
नेविगेशन को स्पष्ट रखें
ग्राहकों को आपकी साइट पर आसानी से रास्ता मिल सके, इसके लिए यूज़र इंटरफ़ेस (UI) और यूज़र एक्सपीरियंस (UX) डिज़ाइन प्रैक्टिसेज़ को प्राथमिकता दें:
- मेन्यू, ब्रेडक्रंब्स, और साइटमैप वहीं रखें, जहाँ लोग उन्हें देखने की उम्मीद करते हों।
- यह सोचें कि ग्राहक आपकी साइट पर कैसे आगे बढ़ते हैं, और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें हमेशा अपनी ज़रूरत की चीज़ मिल सके।
- जहाँ भी संभव हो, खूबसूरती से पहले उपयोगिता को प्राथमिकता दें।
याद रखें, ठीक से काम करने वाली वेबसाइट इस्तेमाल में मुश्किल मगर खूबसूरत वेबसाइट से कहीं बेहतर होती है। Mote (मोट) की क्रिएटिव डायरेक्टर और को-फाउंडर Sara Mote (सारा मोट) का कहना है, “डिज़ाइन में एक्सेसिबिलिटी बेहद अहम अहम भूमिका निभाती है। जब भी मैं मॉकअप्स बनाती हूँ, तब मैं एक्सेसिबिलिटी लिंक को एक रिमाइंडर के तौर पर ध्यान में रखती हूँ। इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि उससे जुड़ी हर ज़रूरी बात का ध्यान रखा गया है। एक्सेसिबिलिटी से जुड़ी कई अच्छी प्रैक्टिसेज़ सभी यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाती हैं।”
बेहतरीन वेबसाइट डिज़ाइन — अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट डिज़ाइन कैसा होता है?
सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट डिज़ाइन एक ऐसा यूज़र एक्सपीरियंस बनाता है, जो देखने में भी अच्छा हो और काम भी अच्छी तरह करे। इसे इस्तेमाल करना आसान होना चाहिए, आपके ब्रांड से मेल खाना चाहिए, और विज़िटर्स को उनकी ज़रूरत की चीज़ तक तुरंत पहुँचाने में कारगर होना चाहिए। यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपकी साइट मोबाइल डिवाइस पर अच्छी तरह काम कर रही हो। साइट को दिव्यांग लोगों सहित सभी के लिए सुलभ भी होना चाहिए।
वेबसाइट बनाने के लिए सबसे अच्छा प्लेटफ़ॉर्म कौन सा है?
शॉपिफ़ाई का वेबसाइट बिल्डर किसी भी ऑनलाइन स्टोर के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें इस्तेमाल में आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर, कस्टमाइज़ किए जा सकने वाले टेम्पलेट्स, और पेमेंट, मार्केटिंग व SEO (एसईओ) के लिए टूल मिल जाते हैं। जैसे-जैसे आपका बिज़नेस बढ़ता है, Shopify (शॉपिफ़ाई) ऐप स्टोर शिपिंग, अकाउंटिंग, और अन्य सुविधाएँ जोड़ने में मदद करता है।
वेबसाइट डिज़ाइन के लिए कौन सा सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल किया जा सकता है?
आपकी ज़रूरत के हिसाब से कई विकल्प उपलब्ध हैं:
- नए लोगों के लिए: Wix (विक्स), Squarespace (स्क्वेयरस्पेस), और Weebly (वीबली) जैसे वेबसाइट बिल्डर
- बेहतर कंट्रोल के लिए: WordPress (वर्डप्रेस) जैसे कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम
- प्रोफेशनल डिज़ाइनरों के लिए: Adobe Dreamweaver (एडोबी ड्रीमवीवर) और Figma (फिग्मा) जैसे टूल
ऑनलाइन स्टोर के लिए: Shopify (शॉपिफाई) इस्तेमाल में आसानी और कस्टमाइज़ेशन के बीच अच्छा संतुलन देता है

