कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
ChatGPT (चैटजीपीटी) के ज़रिए ई-कॉमर्स स्टोर मालिक कई तरह के काम कर सकते हैं। असरदार चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स से बेहतरीन SEO (एसईओ) कॉपी लिखना, ईमेल कैंपेन तैयार करना, और ब्लॉग पोस्ट बनाना आसान हो जाता है। इन प्रॉम्प्ट्स से आपकी उत्पादकता बेहतर हो जाती है और आप अपने बिज़नेस को बढ़ाने पर ध्यान दे पाते हैं।
जानें कि सही प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के जरिए ChatGPT (चैटजीपीटी) को निर्देश कैसे दें, ताकि आपके बिज़नेस में आपका समय भी बचे और हाई क्वालिटी सामग्री भी तैयार हो सके।
चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स क्या होते हैं?
चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स वे टेक्स्ट अनुरोध होते हैं, जिन्हें आप किसी artificial intelligence (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, या एआई) टूल के अनुरोध फ़ील्ड में डालते हैं। ये प्रॉम्प्ट आमतौर पर कोई जानकारी माँगने या फिर किसी खास सामग्री को तैयार करने के निर्देश देने के लिए लिखे जाते हैं।
अच्छी तरह लिखे गए प्रॉम्प्ट AI (एआई) को वह संदर्भ और निर्देश देते हैं, जिनके आधार पर वह बेहतर जवाब दे पाता है। आम तौर पर प्रॉम्प्ट में बैकग्राउंड जानकारी, उदाहरण टेक्स्ट, और फ़ॉर्मैटिंग निर्देश शामिल होते हैं।
असरदार चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स लिखने के सुझाव
- संदर्भ शामिल करें
- टोन तय करें
- अपना मनचाहा फ़ॉर्मैट डालें
- उदाहरण दें
- आउटपुट की समीक्षा करके उसे बेहतर बनाएं
ChatGPT (चैटजीपीटी) और दूसरे AI (एआई) मॉडल के लिए निर्देश तैयार करने की प्रक्रिया को प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कहा जाता है। सही तरीकों के ज़रिए ChatGPT (चैटजीपीटी) से मिलने वाले जवाबों की गुणवत्ता और सटीकता बेहतर हो जाती है। बेहतर चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स लिखना शुरू करने के लिए ये सुझाव अपनाकर देखें:
संदर्भ शामिल करें
संदर्भ देने से ChatGPT (चैटजीपीटी) ज़्यादा सटीक आउटपुट दे पाता है। उदाहरण के लिए, “मुझे एक छोटी कहानी सुनाओ” जैसे प्रॉम्प्ट से आपको सामान्य जवाब मिलेगा। वहीं, “मेरे छह साल के भांजे को सोने से पहले सुनाने के लिए कोई कहानी लिखो। उसे ड्रैगन और ट्रेन बहुत पसंद हैं।” जैसा प्रॉम्प्ट कहीं ज़्यादा कस्टमाइज़्ड जवाब देगा।
टोन तय करें
अगर आप ChatGPT (चैटजीपीटी) से कोई लिखित सामग्री तैयार करवा रहे हैं, जैसे ब्लॉग पोस्ट या बिज़नेस ईमेल, तो लेखन की टोन के बारे में उसे साफ निर्देश दें। उदाहरण के लिए, ब्लॉग पोस्ट के लिए आप कह सकते हैं, “बातचीत वाली भाषा इस्तेमाल करें, जिसमें हल्का ह्यूमर भी हो।” वहीं बिज़नेस ईमेल के लिए आप लिख सकते हैं, “औपचारिक और प्रोफेशनल टोन में लिखें।”
टोन तय करने के लिए आप जानी-मानी लेखन शैलियों का भी सहारा ले सकते हैं। उदाहरण के लिए, “कवर लेटर शैली में” या फिर टारगेट ऑडियंस को स्पष्ट करने के लिए “किशोर और प्री-टीन दर्शकों के लिए” लिखना।
अपना मनचाहा फ़ॉर्मैट डालें
प्रासंगिक जवाब पाने के लिए फ़ॉर्मैटिंग निर्देश डाल दें। उदाहरण के लिए, अपने प्रॉम्प्ट में साफ-साफ लिख दें कि आपको चैटजीपीटी से लंबा विवरण चाहते हैं या फिर चरण-दर-चरण सूची। आउटपुट की लंबाई तय करने के लिए शब्द सीमा बताना भी उपयोगी साबित हो सकता है।
उदाहरण दें
उदाहरण देने से चैटजीपीटी आपके मनचाहे आउटपुट को बेहतर ढंग से समझ पाता है। प्रॉम्प्ट में लेखन के सैंपल जोड़ देने से जवाब की टोन और शैली, दोनों को दिशा मिल जाती है। अगर आप मॉडल को अपनी मौजूदा मार्केटिंग कॉपी का सैंपल देते हैं, तो वह आपकी ब्रांड वॉइस की नकल करने की कोशिश करेगा। इससे आपकी टोन एक जैसी बनी रहेगी।
आउटपुट की समीक्षा करके उसे बेहतर बनाएं
प्रॉम्प्ट लिखने की अपनी रणनीति को लगातार सुधारते रहें। अगर शुरुआती निर्देश से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो अपने अनुरोध को नए शब्दों में लिखें या फिर ChatGPT (चैटजीपीटी) से अपना जवाब संपादित करने को कहें। आप ऐसे निर्देश दे सकते हैं, “इसे बातचीत वाली टोन में फिर से लिखो” या फिर “जानकारी को सूची के रूप में दोबारा फ़ॉर्मैट करो।”
जानकारी प्रकाशित करने या उसकी सलाह पर अमल करने से पहले हमेशा चेक कर लें कि ChatGPT (चैटजीपीटी) ने सही जवाब दिया भी है या नहीं।
ई-कॉमर्स के लिए चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स के 9 उदाहरण
- SEO (एसईओ) कॉपी लिखें
- ब्लॉग पोस्ट तैयार करें
- प्रोडक्ट विवरण लिखें
- रचनात्मक विचारों पर मंथन करें
- सोशल मीडिया पोस्ट का ड्राफ्ट तैयार करें
- कस्टमर सर्विस जवाब तैयार करें
- मार्केटिंग रणनीतियों पर रिसर्च करें
- परफॉर्मेंस डेटा का विश्लेषण करें
- आंतरिक उपयोग की सामग्री तैयार करें
आप चैटजीपीटी या दूसरे large language models (लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, या एलएलएम) का इस्तेमाल सामग्री तैयार करने, बेहतर ढंग से बातचीत करने, और रिसर्च करने के लिए कर सकते हैं। नीचे दिए उपयोग के मामले और सैंपल चैटजीपीटी प्रॉम्पट्स आपके बिज़नेस को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकते हैं। इससे आपको अपने प्रॉम्प्ट तैयार करने की प्रेरणा भी मिल सकती है।
1. SEO (एसईओ) कॉपी लिखें
AI (एआई) टूल आपके search engine optimization (सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन, या एसईओ) प्रयासों में जान फूंकने वाली कॉपी तैयार कर सकते हैं। SEO (एसईओ) प्रॉम्प्ट लिखते समय टारगेट कीवर्ड और फ़ॉर्मैटिंग से जुड़ी जानकारी डाल दें। उदाहरण के लिए:
- मसालेदार अचार का प्रचार करने वाले लैंडिंग पेज के लिए SEO (एसईओ)-अनुकूल कॉपी तैयार करें। मुख्य कीवर्ड “अचार” है। प्रोडक्ट की खास खूबियों पर ज़ोर दें: यह छोटे बैच में बनाया जाता है और इसमें नेचुरल फ्लेवर इस्तेमाल होते हैं।
- गोल्डन रिट्रीवर के कोट की देखभाल पर ब्लॉग पोस्ट के लिए मेटा विवरण लिखें। मुख्य कीवर्ड “गोल्डन रिट्रीवर कोट” है। पोस्ट में सबसे अच्छे ब्रश खरीदने और कौन-सा शैम्पू इस्तेमाल करना चाहिए, इस पर सुझाव शामिल हैं।
- विंटेज लेगो किट्स पर ब्लॉग पोस्ट के लिए SEO (एसईओ)-अनुकूल शीर्षक, H1, H2 और H3 तैयार करें। मुख्य कीवर्ड “विंटेज लेगो” है। पोस्ट में विंटेज लेगो सेट कहाँ से खरीदें, इस पर सुझाव शामिल हैं। हेडिंग्स को इस तरह संरचित करें कि कीवर्ड डेंसिटी बेहतर रहे।
- अपने आप साफ हो जाने वाले माइक्रोवेव के लॉन्च की घोषणा के लिए SEO (एसईओ)-अनुकूल प्रेस रिलीज़ लिखें। मुख्य कीवर्ड “माइक्रोवेव” है। इसमें एक कॉल टू एक्शन भी शामिल करें।
- शुरुआती लोगों के लिए मोमबत्ती बनाने के सुझावों पर SEO (एसईओ)-अनुकूल ब्लॉग पोस्ट के लिए लक्ष्य कीवर्ड की सूची भेजें।
2. ब्लॉग पोस्ट तैयार करें
अपने कंटेंट मार्केटिंग प्रयासों को मजबूत करने के लिए ChatGPT (चैटजीपीटी) से रचनात्मक लेखन में मदद लें। ब्लॉग कंटेंट के प्रॉम्प्ट में आमतौर पर विषय और मुख्य बिंदु शामिल होते हैं। उदाहरण के लिए:
- पुरानी टी-शर्ट को अपसाइकिल करके रजाई बनाने का तरीका समझाने वाली ब्लॉग पोस्ट लिखें। इसमें चरण-दर-चरण निर्देश शामिल करें।
- पालक खाने के स्वास्थ्य लाभ समझाने वाली 400 शब्दों की ब्लॉग पोस्ट लिखें। इसमें पालक से बनने वाली बच्चों के लिए तीन आसान रेसिपी शामिल करें।
- गोल्डन रिट्रीवर से जुड़े पाँच आम मिथकों पर चर्चा करें। बताएं कि वे गलत क्यों हैं। इसे एक शैक्षिक ब्लॉग पोस्ट की शैली में लिखें।
- यह तर्क देते हुए ब्लॉग पोस्ट लिखें कि हॉट डॉग सैंडविच नहीं है। अनौपचारिक भाषा का इस्तेमाल करें और हॉट डॉग से जुड़े प्रसिद्ध घटनाक्रमों का उल्लेख करें।
- उत्तर अमेरिका में पहली बार बागवानी करने वाले लोगों के लिए हर्ब गार्डन लगाने पर 800 शब्दों की ब्लॉग पोस्ट लिखें। इसमें ज़रूरत पड़ने वाले सभी औज़ारों की सूची शामिल करें।
3. प्रोडक्ट विवरण लिखें
अपने प्रोडक्ट्स के लिए प्रोडक्ट विवरण का ड्राफ्ट तैयार करने में किसी जेनरेटिव AI (एआई) टूल का इस्तेमाल करके समय बचाएं। मॉडल को अपने प्रोडक्ट का विवरण दें, जिसमें उसकी मुख्य विशेषताएं शामिल हों। उदाहरण के लिए:
- Carlye (कार्ली) के प्रीमियम गोल्डन रिट्रीवर शैम्पू के लिए प्रोडक्ट विवरण लिखें। यह बताएं कि इसमें ऑर्गेनिक सामग्री इस्तेमाल होती है, यह बालों की उलझन सुलझाता है, और कोट को चमकदार बनाता है।
- लक्ज़री स्किन केयर प्रोडक्ट फ्रिज के लिए 100 शब्दों का प्रोडक्ट विवरण लिखें। इस बात पर ज़ोर दें कि यह हाई क्वालिटी स्टेनलेस स्टील से बना है और इसका डिज़ाइन बहुत लाजवाब है।
- Grandma Rose (ग्रैंडमा रोज़) की टॉफ़ी क्रंच कुकीज़ के लिए प्रोडक्ट विवरण लिखें। प्रोडक्ट की भावनात्मक अपील पर ध्यान दें और यह भी बताएं कि यह Grandma Rose (ग्रैंडमा रोज़) की मूल रेसिपी पर आधारित है।
4. रचनात्मक विचारों पर मंथन करें
किसी बिज़नेस प्रोजेक्ट के लिए विचार तैयार करने में ChatGPT (चैटजीपीटी) का इस्तेमाल करें। यह कंटेंट मार्केटिंग, प्रोडक्ट का नाम, या बिक्री की रणनीतियों के लिए विचारों पर मंथन करने में आपकी मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए:
- रसोई के सामान बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनी के लिए 10 विज्ञापन कैंपेन के विचार सुझाएं। मौजूदा ग्राहकों को दोबारा जोड़ने के लिए पाँच विचार भी शामिल करें।
- बताएं कि एक ई-कॉमर्स कंपनी 15 अलग-अलग तरीकों से अपनी ब्रांड जागरूकता कैसे बढ़ा सकती है। कम लागत वाली रणनीतियों पर ध्यान दें।
- एक छोटी ई-कॉमर्स कंपनी के लिए लीड्स पैदा करने के 10 तरीके सुझाएं।
- अचार बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनी के लिए 20 ब्लॉग पोस्ट विचार तैयार करें। संभावित SEO (एसईओ) कीवर्ड भी शामिल करें।
5. सोशल मीडिया पोस्ट का ड्राफ्ट तैयार करें
मजबूत ऑनलाइन मौजूदगी बनाने में मदद करने वाली सोशल मीडिया मार्केटिंग सामग्री तैयार करने के लिए ChatGPT (चैटजीपीटी) का इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया प्रॉम्प्ट में उस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का उल्लेख करें, जिसका आप इस्तेमाल कर रहे हैं। पोस्ट का विषय भी साफ-साफ बताएं। उदाहरण के लिए:
- गोल्डन रिट्रीवर को नहलाने का तरीका दिखाने वाले YouTube (यूट्यूब) वीडियो के लिए सर्च-अनुकूल विवरण लिखें। दर्शकों से चैनल सब्सक्राइब करने का अनुरोध करने वाला कॉल टू एक्शन भी शामिल करें।
- सक्रिय ढंग से सुनने की कला पर 30 सेकंड के TikTok (टिकटॉक) वीडियो के लिए स्क्रिप्ट लिखें। इसे शिक्षा क्षेत्र से संबंध रखने वाले किसी प्रोफेशनल के नज़रिए से लिखें।
- सबसे अच्छी पालक रेसिपी पर Instagram (इंस्टाग्राम) पोस्ट के लिए कैप्शन लिखें। भावनाएं जगाने वाली प्रभावशाली भाषा का इस्तेमाल करें।
- मेटैलिक रेन बूट्स पर 20% फ्लैश सेल का प्रचार करने के लिए एक छोटी और आकर्षक X (एक्स) पोस्ट तैयार करें। यह भी बताएं कि स्टॉक सीमित है।
6. कस्टमर सर्विस जवाब तैयार करें
जेनरेटिव AI (एआई) आपकी कस्टमर सर्विस टीम के काम आ सकता है। ग्राहक प्रश्नों के जवाबों का ड्राफ्ट तैयार करने या फिर कस्टमर सर्विस दिशानिर्देश बनाने के लिए ChatGPT (चैटजीपीटी) का इस्तेमाल करने पर विचार करें। उदाहरण के लिए:
- बहस करने वाले ग्राहकों से निपटने के लिए कस्टमर सर्विस स्क्रिप्ट लिखें। इसमें तनाव कम करने से जुड़ी सलाह शामिल करें और ग्राहक संतुष्टि की अहमियत पर भी ज़ोर दें।
- गुम हुई शिपमेंट के बारे में ग्राहक के सवालों का जवाब देने वाला विनम्र कस्टमर सर्विस ईमेल लिखें। समझाएं कि कस्टमर सर्विस टीम सामान या तो ढूंढ निकालेगी या फिर रिफंड जारी कर देगी। ग्राहक के धैर्य के लिए उनका शुक्रिया भी अदा करें।
- रिटर्न का अनुरोध करने वाले ग्राहक को जवाब देने वाला ईमेल तैयार करें। सामान को उसकी मूल पैकेजिंग में वापस भेजने के स्पष्ट निर्देश शामिल करें। प्रोफेशनल भाषा का इस्तेमाल करें।
- नौकरी आवेदन के बारे में पूछताछ करने वाले ग्राहक को जवाब देने वाला ईमेल तैयार करें। उन्हें मानव संसाधन विभाग से संपर्क करने के लिए कहें। उन्हें नौकरी का टाइटल भी बताएं। प्रोफेशनल भाषा का इस्तेमाल करें।
7. मार्केटिंग रणनीतियों पर रिसर्च करें
सामग्री तैयार करने के अलावा, AI (एआई) एक शक्तिशाली रिसर्च टूल भी हो सकता है। ChatGPT (चैटजीपीटी) से जानकारी माँगने पर आपकी टीम ज़्यादा समझदारी से रणनीतिक फैसले ले सकती है। उदाहरण के लिए:
- छोटे बिज़नेस के लिए मार्केट रिसर्च करना क्यों ज़रूरी है? जवाब बुलेट सूची के रूप में दें।
- Google Tag Manager (गूगल टैग मैनेजर) और Magic Pixel (मैजिक पिक्सेल) में क्या फर्क हैं? दोनों टूल्स के फायदे-नुकसान सूचीबद्ध करें।
- ई-कॉमर्स माहौल में सेल्स फनल को बेहतर बनाने की रणनीतियों की सूची तैयार करें। अपना सेल्स फनल बेहतर बनाने वाली कंपनियों के उदाहरण शामिल करके बताएं कि उन्होंने यह कैसे किया।
- एक ई-कॉमर्स बिज़नेस के लिए संभावित ग्राहकों को असली ग्राहक में बदलने की 11 रणनीतियां सूचीबद्ध करें। इसमें कंटेंट मार्केटिंग और पेड विज्ञापन रणनीतियां भी शामिल करें।
- ई-कॉमर्स कंपनियों को सेल्स टीम को किस तरह की रिसर्च उपलब्ध करानी चाहिए? समझाएं कि बिक्री बढ़ाने में डेटा टीम के काम कैसे आता है।
8. परफॉर्मेंस डेटा का विश्लेषण करें
ChatGPT (चैटजीपीटी) डेटा सेट का विश्लेषण और व्याख्या कर सकता है, जानकारी को व्यवस्थित कर सकता है, रुझान पहचान सकता है, और सामान्य पैटर्न से अलग डेटा बिंदुओं को सामने ला सकता है। ChatGPT (चैटजीपीटी) डेटा का विश्लेषण कर सकता है, बशर्ते आप उसे नीचे दिए गए फ़ाइल फ़ॉर्मैट में अपलोड करें:
- Excel (एक्सेल) (.xls / .xlsx)
- कॉमा-सेपरेटेड वैल्यूज़ (.csv)
- पीडीएफ (.pdf)
- JavaScript Object Notation (जावास्क्रिप्ट ऑब्जेक्ट नोटेशन, या JSON)
डेटा अपलोड करने के बाद एक स्पष्ट प्रॉम्प्ट लिखें। उदाहरण के लिए:
- पिछली तिमाही के बिक्री डेटा का विश्लेषण करें। सबसे ज़्यादा और सबसे कम बिकने वाले प्रोडक्ट्स की पहचान करें।
- पिछले महीने के हमारे रिटर्न डेटा का विश्लेषण करें। पता लगाएं कि किन श्रेणियों में रिटर्न की दर सबसे ज़्यादा है।
- पिछले छह महीनों की हमारी प्रोडक्ट समीक्षाओं का सारांश दें। प्रोडक्ट परफॉर्मेंस से जुड़े प्रमुख पैटर्न बताकर सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए गए शब्दों को हाईलाइट करें।
9. आंतरिक उपयोग की सामग्री तैयार करें
अपने प्रोफेशनल संचार को बेहतर बनाने, कोड लिखने, या फिर चंद क्लिक्स में डेटा विज़ुअलाइज़ेशन जैसी प्रेज़ेंटेशन सामग्री तैयार करने के लिए ChatGPT (चैटजीपीटी) के इस्तेमाल पर विचार करें। उदाहरण के लिए:
- सभी कर्मचारियों को कंपनी की होली पार्टी के लिए RSVP (आरएसवीपी) करने की याद दिलाने वाला फॉलो-अप ईमेल लिखें। टोन दोस्ताना लेकिन प्रोफेशनल रखें और होली से जुड़े कुछ हल्की-फुल्की शेरोशायरी भी शामिल करें।
- अलग-अलग तरह के कुत्तों की नस्लों की ऊंचाई दिखाने वाली टेक्स्ट-आधारित Excel (एक्सेल) शीट तैयार करें।
- पूरी कंपनी के कर्मचारियों को यह बताने के लिए ईमेल लिखें कि हम सोशल मीडिया मैनेजर हायर करने जा रहे हैं। उन्हें याद दिलाएं कि संभावित उम्मीदवारों को HR (एचआर) पोर्टल के जरिए रेफ़र किया जा सकता है। प्रोफेशनल भाषा का इस्तेमाल करें।
- इन्वेंट्री कम होने पर इन्वेंट्री डेटा का इस्तेमाल करके प्रोडक्ट टीम को अलर्ट मैसेज भेजने वाला Python (पाइथन) कोड लिखें।
चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स सार्वजनिक होते हैं?
OpenAI (ओपनएआई) के अनुसार, ChatGPT (चैटजीपीटी) पर की गई बातचीत निजी होती है। ChatGPT (चैटजीपीटी) में भेजे गए सवाल-जवाब और प्रॉम्प्ट सिर्फ़ यूज़र्स को ही दिखाई देते हैं।
अच्छे चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स कैसे होते हैं?
सबसे बढ़िया चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स वे होते हैं, जिनमें पर्याप्त विवरण हो। ऐसे प्रॉम्प्ट लिखने की कोशिश करें, जिनमें प्रासंगिक बैकग्राउंड जानकारी और अनूठे जवाब देने के लिए स्पष्ट निर्देश शामिल हों।
चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स कैसे लिखे जाते हैं?
चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स लिखने का मतलब है अपने मनचाहे आउटपुट का स्पष्ट और विस्तृत विवरण देना और ज़रूरी बैकग्राउंड जानकारी डालना। जिस रूप और टोन में आपको जवाब चाहिए, उससे जुड़े निर्देश शामिल करने पर हाई क्वालिटी जवाब मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो ट्रांसलेट)।

