कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
हो सकता है कि आप URL के बारे में ज़्यादा सोच-विचार न करते हों। उदाहरण के लिए, अगर आपको Shopify की वेबसाइट पर जाना हो, तो एड्रेस बार में बस "shopify" टाइप कर देने से आगे का काम आपका ब्राउज़र संभाल लेगा।
पर्दे के पीछे कई सिस्टम मिलकर https://hk4.xb-11.com को लोड करते हैं। HTTPS आपके ब्राउज़र को किसी वेब सर्वर से पेज रिक्वेस्ट करके उसे लोड करने की सुविधा देता है। वहीं, टॉप-लेवल डोमेन (TLD) ".com" आपके ब्राउज़र को बताता है कि किस सर्वर को चेक करना है, जबकि सेकंड-लेवल डोमेन (SLD) "shopify" उसे सही वेबसाइट के IP एड्रेस तक पहुँचा देता है।
TLD कई तरह के होते हैं। इनमें जेनेरिक डोमेन (.com, .net, और .org), किसी देश के कंट्री कोड (जापान के लिए .jp या पोलैंड के लिए .pl), और चुनिंदा संगठनों के लिए आरक्षित डोमेन (.edu आदि) शामिल होते हैं। ज़्यादातर प्रोफेशनल वेबसाइटें अपनी पहचान और विश्वसनीयता के कारण डिफ़ॉल्ट रूप से .com डोमेन एक्सटेंशन का इस्तेमाल करती हैं। यही वजह है कि कुल 44.4% इस्तेमाल के साथ यह सबसे लोकप्रिय डोमेन बन गया है। हाँ, कुछ नए बिज़नेस अब .net TLD की ओर भी रुख कर रहे हैं।
आइए .com और .net TLD के बीच के एहम फ़र्क, समानताओं, और फ़ायदों पर एक नज़र डालते हैं।
.com बनाम .net: दोनों में क्या फ़र्क होता है?
.com और .net, दोनों ही जेनेरिक टॉप-लेवल डोमेन (gTLD) हैं। ये दोनों ही इंटरनेट के सबसे पुराने और जाने-माने डोमेन एक्सटेंशन में शामिल हैं। हाँ, शुरुआत में इन्हें अलग-अलग तरह की वेबसाइटों के लिए बनाया गया था, लेकिन समय के साथ .net और .com के बीच का फ़र्क धुंधला पड़ गया है।
.com डोमेन
.com डोमेन एक्सटेंशन पूरे इंटरनेट पर हर जगह मौजूद है। Google, Facebook और Amazon समेत दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइटें .com का ही इस्तेमाल करती हैं। .com TLD का मतलब "commercial" (कमर्शियल) होता है। दूसरे शब्दों में, शुरुआत में इसे कमर्शियल बिज़नेस और संस्थाओं के लिए बनाया गया था।
जल्द ही यह सबसे लोकप्रिय टॉप-लेवल डोमेन एक्सटेंशन बन गया। आज इसका इस्तेमाल बिज़नेस वेबसाइटों और ईकॉमर्स स्टोर से लेकर पर्सनल ब्लॉग और सोशल मीडिया नेटवर्क तक हर चीज़ के लिए होता है। .com डोमेन की लोकप्रियता और स्वीकार्यता ने इसे काफ़ी भरोसेमंद बना दिया है। किसी भी ईकॉमर्स बिज़नेस के लिए ग्राहकों का भरोसा जीतना बेहद ज़रूरी होता है। वह इसलिए कि ऑनलाइन खरीदारी के दौरान अपना वित्तीय डेटा शेयर करने में ग्राहक ज़्यादा सहज महसूस करते हैं। कोरोना-काल से पहले की तुलना में अब लगभग आधे उपभोक्ता डेटा सुरक्षा को लेकर ज़्यादा चिंतित रहते हैं। इसलिए ईकॉमर्स के लिए .com को स्टैंडर्ड gTLD माना जाता है।
.net डोमेन
.net डोमेन एक्सटेंशन का मतलब "network" (नेटवर्क) होता है। शुरुआत में इसे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) जैसी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी संस्थाओं के लिए बनाया गया था। आज भी कई टेक कंपनियाँ.net एक्सटेंशन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन समय के साथ इसका इस्तेमाल सामान्य उद्देश्य वाले TLD के तौर पर भी होने लगा है।
क्योंकि यूज़र्स ने पहले ही कई आम डोमेन नेम .com एक्सटेंशन के साथ रजिस्टर कर लिए हैं, इसलिए कुछ कमर्शियल वेबसाइटों ने .net TLD का रुख किया है। हाँ, .net डोमेन की अभी .com जैसी व्यापक पहचान और विश्वसनीयता नहीं बनी है। खासकर ऑनलाइन कम समय बिताने वाले लोगों को .net डोमेन नेम एक्सटेंशन .com की तुलना में कम स्थापित या कम प्रोफेशनल लग सकता है।
.com बनाम .net: दोनों में से कैसे चुनें
.com और .net TLD के बीच का सबसे बड़ा फ़र्क लोगों की इनकी पहचान होती है। अगर आपके डोमेन रजिस्ट्रार पर .com और .net दोनों उपलब्ध हों, तो अपने बिज़नेस के लिए .com का इस्तेमाल करें, क्योंकि आम लोग इसे ज़्यादा आसानी से पहचान लेते हैं।
फ़ंक्शनैलिटी के लिहाज़ से .com और .net डोमेन एक्सटेंशन में कोई तकनीकी फ़र्क नहीं होता। डोमेन नेम सिस्टम (DNS) और सर्च इंजन, दोनों TLD को एक जैसा मानते हैं। सभी बड़े डोमेन रजिस्ट्रार .com और .net, दोनों डोमेन नेम मुहैया कराते हैं।
.net बनाम .com का फैसला उपलब्धता, ब्रांडिंग, और प्रोफेशनल छवि पर निर्भर करता है। अगर आपका मनचाहा .com डोमेन ले लिया गया है, तो .net डोमेन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हाँ, यह पक्का कर लें कि आपकी टारगेट ऑडियंस .net वाली वेबसाइट को उसी नाम वाली मौजूदा .com वेबसाइट समझकर कंफ्यूज़ न हो जाए और मौजूदा .com वेबसाइट से आपका संभावित ट्रैफ़िक प्रभावित न हो।
.com TLD कब चुनें?
.com gTLD इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाले डोमेन एक्सटेंशन है। इसकी 15 करोड़ 60 लाख से ज़्यादा रजिस्टर्ड वेबसाइटें हैं। इसलिए इसे ऑनलाइन बिज़नेस और व्यावसायिक संगठनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। (आमतौर पर अपनी पहचान ज़ाहिर करने के लिए गैर-लाभकारी संगठन .org डोमेन का इस्तेमाल करते हैं।)
अगर आप अपनी बिज़नेस वेबसाइट बना रहे हैं, तो .com डोमेन नेम रजिस्टर करने से आपकी वेबसाइट की विश्वसनीयता बेहतर हो सकती है, क्योंकि कई बिज़नेस और ग्राहक .com डोमेन को भरोसेमंद कमर्शियल संगठनों से जोड़कर देखते हैं। हालांकि सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (SEO) के लिहाज़ से .com और .net, दोनों TLD को एक जैसे फ़ायदे मिलते हैं, .com की पहचान और विश्वसनीयता के चलते यूज़र्स उसे प्राथमिकता दे सकते हैं।
इन संस्थाओं को .com TLD से फ़ायदा हो सकता है:
- लाभकारी बिज़नेस। किसी भी कमर्शियल संगठन के लिए .com डोमेन आमतौर पर सबसे अच्छा विकल्प होता है। .com का इस्तेमाल करके आपका छोटा बिज़नेस अपनी विश्वसनीयता में सुधार लाकर एक प्रोफेशनल ऑनलाइन मौजूदगी स्थापित जो कर सकता है।
- स्थापित ब्रांड। अपने ऑनलाइन एड्रेस में अपने बिज़नेस के सटीक नाम का इस्तेमाल करने से ब्रांड पहचान और निरंतरता को बढ़ावा मिलता है। डोमेन नेम की सीमित उपलब्धता के कारण आपके बिज़नेस के नाम वाला .com TLD हासिल करना नामुमकिन हो सकता है। लेकिन अगर यह आपकी साइट के लिए उपलब्ध हो, तो इसे रजिस्टर करना बेहतर रहता है।
- वेबसाइट ट्रैफ़िक बढ़ाने की चाहत रखने वाले संगठन। Google और दूसरे सर्च इंजन सर्च रैंकिंग में सभी gTLD के साथ एक-जैसा व्यवहार करते हैं। फिर भी, किसी वेबसाइट को खोजते समय कुछ यूज़र्स अपने आप ही ".com" टाइप कर देते हैं, जिससे डायरेक्ट ट्रैफ़िक बढ़ जाता है।
- वेबसाइट निवेशक। समय के साथ .com डोमेन एक कीमती डिजिटल एसेट बन सकता है, जिसके चलते भविष्य में उसे बेचकर मुनाफ़ा कमाने की संभावना बनी रहती है।
.net TLD कब चुनें?
दुनिया भर में लगभग 1 करोड़ 30 लाख .net डोमेन रजिस्टर किए जा चुके हैं। भले ही .com अब भी सबसे लोकप्रिय TLD हो, लेकिन कुछ परिस्थितियाँ में .net डोमेन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
इन स्थितियों में .net आपके लिए सही डोमेन एक्सटेंशन हो सकता है:
- आप अपने डोमेन की सुरक्षा बढ़ाना चाहते हैं। कई बिज़नेस अपना डोमेन नेम कई एक्सटेंशन के साथ खरीदते हैं और उन्हें अपने मेन डोमेन पर रीडायरेक्ट कर देते हैं। उदाहरण के लिए, आप example.net खरीदकर उसे example.com पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं, ताकि दूसरे बिज़नेस आपके नाम का इस्तेमाल करके ट्रैफ़िक अपनी ओर न खींच सकें।
- आपका मनचाहा .com नाम उपलब्ध नहीं है। अपनी लोकप्रियता के कारण .com एक्सटेंशन की उपलब्धता सीमित होती है। .net डोमेन कई बिज़नेस के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
- आपका बिज़नेस इंटरनेट सेवाएँ देता है। अगर आपकी कंपनी नेटवर्किंग तकनीकों या टेक सेक्टर की सेवाओं में माहिर है, तो .net डोमेन आपकी विशेषज्ञता और विश्वसनीयता को बेहतर ढंग से दर्शा सकता है। कई वेब होस्ट और टेक-आधारित बिज़नेस इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर से अपने जुड़ाव को देखने के लिए .net का इस्तेमाल करते हैं।
- आपकी एक गैर-कमर्शियल वेबसाइट है। अगर आपकी वेबसाइट को ग्राहकों के भरोसे की ज़रूरत नहीं है, जैसे कोई पर्सनल ब्लॉग, तो आप .net एक्सटेंशन या फिर किसी और gTLD इस्तेमाल कर सकते हैं। कम लोकप्रिय gTLD में डोमेन नेम की उपलब्धता कहीं ज़्यादा होती है, और वे सस्ते भी हो सकते हैं।
.com बनाम .net: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अपने बिज़नेस के लिए मुझे .net या .com में से क्या इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आपके डोमेन रजिस्ट्रार पर .com और .net दोनों उपलब्ध हों, तो अपने बिज़नेस के लिए .com का इस्तेमाल करें। वह इसलिए क्योंकि आम लोग इसे ज़्यादा आसानी से पहचान लेते हैं। कई बिज़नेस अपना डोमेन नेम कई एक्सटेंशन के साथ खरीदते हैं और उन्हें अपने मेन डोमेन पर रीडायरेक्ट कर देते हैं। उदाहरण के लिए, example.net खरीदकर आप उसे example.com पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं, ताकि दूसरे बिज़नेस आपके नाम का इस्तेमाल करके आपके ट्रैफ़िक को गलती से अपनी ओर न खींच लें।
SEO के लिए कौन-सी डोमेन एक्सटेंशन बेहतर होती है?
Google और Bing जैसे प्रमुख सर्च इंजन सर्च रैंकिंग में .com और .net वेबसाइटों के साथ एक-समान व्यवहार करते हैं। हाँ, कई लोग किसी वेबसाइट को खोजते समय अपने आप ही ".com" टाइप कर देते हैं, जिससे डायरेक्ट ट्रैफ़िक बढ़ जाता है।
क्या .net वेबसाइट विश्वसनीय होती है?
जी हाँ, .net वेबसाइट विश्वसनीय भी होती है और इनका काफ़ी इस्तेमाल भी किया जाता है। भले ही .net एक्सटेंशन .com एक्सटेंशन जितनी लोकप्रिय न हो, लेकिन इंटरनेट यूज़र्स की एक बड़ी संख्या ने .net डोमेन वाली वेबसाइटों से एंगेज किया हुआ है। बेहतर विश्वसनीयता के लिए .tk, .gq, और .cf जैसी फ्री डोमेन नेम रजिस्ट्रेशन सेवाओं के ज़रिए मिलने वाले फ्री डोमेन नेम से बचें।
क्या लोग अब भी .net डोमेन का इस्तेमाल करते हैं?
जी हाँ, लोग अब भी .net डोमेन का इस्तेमाल करते हैं, खासकर टेक सेक्टर में (जैसे कोई होस्टिंग प्रोवाइडर)। Domain Name Industry Brief के अनुसार दुनिया भर में लगभग 1 करोड़ 30 लाख .net रजिस्ट्रेशन हैं।

