कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
2026 में भारत में औसत वार्षिक वेतन लगभग ₹5 लाख से ₹6 लाख के बीच है। लेकिन जब जीवन-यापन की लागत लगातार बढ़ रही हो, तो अतिरिक्त कमाई के तरीके तलाशना स्वाभाविक है। अच्छी बात यह है कि आप इसमें अकेले नहीं हैं।
अगर आप उन लाखों भारतीयों की तरह साइड बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जो अपनी आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कमाई के अवसरों की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं।
इस लेख में 2026 में पैसे कमाने के 24 रचनात्मक तरीके दिए गए हैं। इनमें पालतू जानवरों की देखभाल से लेकर घर से खाना बनाकर बेचना, और टूर गाइड सेवाओं से लेकर फर्नीचर रीसेल करना, विंटेज कपड़े बेचना व और भी बहुत कुछ शामिल है।
क्या आप अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे कि शुरुआत कहाँ से करें? ड्रॉपशिपिंग के बारे में जानें या फिर ईकॉमर्स के सबसी नई ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स देखें। बाकी काम Shopify (शॉपिफाई) संभाल लेगा।
पैसे कमाने के 24 रचनात्मक तरीके
- अपनी फ़ोटो बेचें
- प्रिंट ऑन डिमांड शुरू करें
- ऑनलाइन क्लास पढ़ाएँ
- अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स की सिफारिश करें
- अपनी खाली जगह किराए पर दें
- अपनी सेवाएँ बेचें
- नीश प्रोडक्ट्स बनाएँ
- अपने शहर में टूर होस्ट करें
- वेबसाइट और ऐप टेस्ट करें
- अपनी आर्ट बेचें
- हाउस-सिटिंग और पेट-सिटिंग सेवाएँ दें
- मूवर, हैंडीपर्सन, या घर के काम में हाथ बताने वाले के तौर पर काम करें
- सेकंड-हैंड कपड़े बेचें
- ऑनलाइन जूरर बनें
- सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएँ
- होम शेफ बनें
- पियानो ट्यून करें
- बेबीसिटिंग करें
- क्लिनिकल ट्रायल्स में शामिल हों
- फर्नीचर रीसेल करें
- फिटनेस इंस्ट्रक्टर बनें
- दूसरों का सामान व्यवस्थित करें
- अनुवादक बनें
- मिस्ट्री शॉपर बनें
हर तरीके को आप इन कसौटियों पर तोलकर देख सकते हैं:
- मेहनत: इसमें कितना समय, कौशल, या अनुभव लगेगा।
- लीवरेज: कमाई करना कितना आसान होता है। कम लीवरेज वाले काम में आप जितना समय लगाते हैं, आपको उतने ही पैसे मिलते हैं। ज़्यादा लीवरेज वाला काम कम मेहनत में बेहतर रिटर्न दे सकता है और आगे चलकर पैसिव इनकम का स्रोत भी बन सकता है।
- शुरुआती लागत: काम शुरू करने के लिए पहले कितना बजट चाहिए।
- संभावित कमाई: इस साइड हसल से आप कितना मुनाफ़ा कमा सकते हैं।
अपनी फ़ोटो बेचें
मेहनत: मध्यम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: औसतन प्रति इमेज 35¢ की कमाई हो सकती है। आमतौर पर प्रत्येक रॉयल्टी-फ्री बिक्री पर 10¢ से $99.50 तक मिलते हैं, जबकि एक्सटेंडेड लाइसेंस के तहत बेची गई फोटो के लिए यह राशि $500 तक भी जा सकती है। सही भुगतान प्लेटफ़ॉर्म पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए Shutterstock (शटरस्टॉक) फ़ोटोग्राफ़रों को इमेज रेवेन्यू का 15% से 40% देता है।
अगर आप अपनी फ़ोटोग्राफ़ी बेचना चाहते हैं, तो पहले आपको ऐसे ग्राहकों को पहचानना होगा, जिन्हें आपकी तस्वीरों की ज़रूरत हो। शुरुआत अपनी फ़ोटोग्राफ़ी शैली से करें और एक नीश चुन लें, जैसे लैंडस्केप, पोर्ट्रेट, पालतू जानवरों की तस्वीरें, या फिर कुछ और।
नीश तय होने के बाद Instagram (इंस्टाग्राम) और Pinterest (पिंटरस्ट) जैसे विज़ुअल प्लेटफ़ॉर्मों पर अपनी ऑडियंस बनाएँ। उसी नीश से जुड़ी तस्वीरें लेकर उन्हें बेहतर बनाने के लिए किसी फ्री फ़ोटो एडिटर का इस्तेमाल करें। उसके बाद, उन्हें Burst by Shopify (बर्स्ट बाय शॉपिफाई), Adobe Stock (एडोबी स्टॉक), और Shutterstock (शटरस्टॉक) जैसी साइटों पर बेच दें। प्लेटफ़ॉर्म के एनालिटिक्स से देखें कि कौन-सी शैली सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

अपने पेड कंटेंट की प्रमोशन करने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल करें और ऐसे ब्लॉगर्स व बिजनेस ओनर्स को टार्गेट करें, जिन्हें हमेशा स्टॉक फोटो की ज़रूरत रहती है। सीधे बिजनेस से संपर्क करके भी आप अपनी सेवाएं दे कर सकते हैं।
ध्यान रखें, स्टॉक फ़ोटो की कीमत तय करते समय आपको तीन एहम बातों का ध्यान रखना चाहिए: इंडस्ट्री की मांग, प्रतिस्पर्धियों की कीमत, और आपके बिज़नेस की लागत।
अगर आप लोगों की तस्वीरें खींच रहे हैं, तो आपको उन्हें भुगतान करना पड़ सकता है। इसी तरह, अगर आप किसी खास जगह की फोटोग्राफी कर रहे हैं, तो आपको या तो अनुमति लेनी पड़ सकती है या फिर एक शुल्क अदा करना पड़ सकता है। उपकरणों और सॉफ्टवेयर की लागत को भी ध्यान में रखें। अपनी कीमत तय करते समय इन सभी खर्चों पर गौर करें, ताकि आपकी कमाई आपके निवेश से ज़्यादा रहे।
प्रिंट ऑन डिमांड शुरू करें
मेहनत: कम
लीवरेज: ज़्यादा
संभावित कमाई: प्रिंट-ऑन-डिमांड बिजनेस से होने वाली कमाई आपकी प्रोडक्ट्स, मार्केटिंग प्रयासों, ऑडियंस, और बिक्री की मात्रा पर निर्भर करती है। कुछ एंटरप्रेन्योर्स की हर महीने अतिरिक्त आय होती है, जबकि सफल व्यवसाय इससे कहीं ज़्यादा कमाई कर सकते हैं।
प्रिंट ऑन डिमांड पैसे कमाने का कम जोखिम वाला तरीका होता है, और पारंपरिक ड्रॉपशिपिंग मॉडल की तुलना में इसमें आपको ज़्यादा रचनात्मक स्वतंत्रता मिलती है।
यह मॉडल ऐसे काम करता है: किसी सप्लायर के साथ मिलकर आप किताबें, टी-शर्ट, फ़ोन कवर, या दूसरी प्रोडक्ट्स को कस्टमाइज़ या वाइट लेबल करते हैं। आप साधारण प्रोडक्ट्स पर अपना डिज़ाइन लगाते हैं, और हर ऑर्डर के हिसाब से प्रिंट करके सप्लायर उसे डिलीवर कर देता है। आपको इन्वेंट्री रखने की ज़रूरत नहीं होती, और भुगतान भी प्रोडक्ट बिकने पर ही करना होता है।
Printful (प्रिंटफुल), Lulu Direct (लुलू डायरेक्ट), और Printify (प्रिंटिफाई) जैसी Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशंस का बड़ा हिस्सा संभाल लेती हैं, ताकि आप डिज़ाइन, ब्रांडिंग, और मार्केटिंग पर ध्यान दे सकें।
प्रिंट ऑन डिमांड एक ऐसा बिज़नेस मॉडल है, जिसे फुल-टाइम नौकरी के साथ भी शुरू किया जा सकता है। आप खुद डिज़ाइन बना सकते हैं या फिर पैटर्न और प्रोडक्ट डिज़ाइन के लिए किसी फ्रीलांस डिज़ाइनर की मदद ले सकते हैं।

यह मॉडल उन रचनात्मक लोगों के लिए खासतौर पर अच्छा है, जो मैन्युफैक्चरिंग को समय दिए बिना अपनी प्रोडक्ट्स से जुड़े रहना चाहते हैं। इसमें आप अपनी पहचान वाला ब्रांड बना सकते हैं और दूसरे ईकॉमर्स मॉडलों की तुलना में कम लॉजिस्टिक झंझट के साथ अतिरिक्त कमाई शुरू कर सकते हैं।
ऑनलाइन क्लास पढ़ाएँ
मेहनत: ज़्यादा
लीवरेज: मध्यम
संभावित कमाई: कमाई आपके विषय, अनुभव, योग्यता, और छात्रों की संख्या के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। सामान्य भाषा कक्षाओं से लेकर खास स्किल पर आधारित कोर्स तक, अनुभवी ट्रेनर अपनी विशेषज्ञता के अनुसार अलग-अलग शुल्क तय कर सकते हैं।
Sugarlash PRO Academy (शुगरलैश प्रो अकैडमी) के संस्थापकों की तरह अपनी इंडस्ट्री से जुड़े ज्ञान को ऑनलाइन कोर्स में बदलना अतिरिक्त कमाई का एक कमाल का तरीका हो सकता है।

शुरुआत ऐसे विषय से करें, जिसे आप अच्छी तरह जानते-समझते हों। आप किस बारे में घंटों बात कर सकते हैं? आपके घर-परिवार और यार-दोस्त आपसे किस विषय पर सलाह लेते हैं? आपके लिए वही एक अच्छा कोर्स आइडिया हो सकता है। लेकिन याद रखें, किसी भी ऑनलाइन कोर्स की सफलता का बड़ा हिस्सा अपनी ऑडियंस को समझने में होता है।
कुछ नीश दूसरों की तुलना में कम मुनाफ़ेदार होते हैं, इसलिए कोर्स बनाने से पहले यह जाँच लें कि आपके विषय की मांग है भी या नहीं। आमतौर पर भुगतान करने के लिए तैयार ऑडियंस ही बेहतर होती है, जैसे गंभीर शौकीन लोग या अपने स्किल में निवेश कर रहे प्रोफेशनल्स।
इसके बाद अपने कोर्स का ढाँचा तय कर लें। किन विषयों को शामिल करना है और किन्हें नहीं, यह सोचकर हर सेक्शन के लिए कंटेंट बना लें। आप इन्हें अलग-अलग लेसन के तौर पर भी बेच सकते हैं या फिर एक पूरे कोर्स के तौर पर भी।
जब तक आपका कोर्स चल रहा है, तब तक आपको उसका प्रचार करते रहना होगा। हाँ, कंटेंट तैयार होने के बाद आपका सबसे बड़ा निवेश लगभग पूरा हो जाता है। यानी शुरुआत में ज़्यादा पैसा लगता है, और बाद में प्रमुख खर्चा मार्केटिंग और कंटेंट अपडेट का ही रह जाता है।
Shopify (शॉपिफाई), Udemy (यूडेमी), Teachable (टीचेबल), Skillshare (स्किलशेयर), या LinkedIn Learning (लिंक्डइन लर्निंग) जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर आप अपना कंटेंट होस्ट करके उसे बेच सकते हैं।
अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स की सिफारिश करें
मेहनत: कम
लीवरेज: मध्यम
संभावित कमाई: एफिलिएट मार्केटिंग से होने वाली कमाई आपके ऑडियंस के आकार, कंटेंट की क्वालिटी, चुनी गई प्रोडक्ट्स, और मार्केटिंग रणनीति पर निर्भर करती है। कुछ लोग अतिरिक्त आय के स्रोत के तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं, जबकि सफल एफिलिएट मार्केटर्स इसे फुल-टाइम इनकम भी बना सकते हैं।
एफिलिएट मार्केटिंग मॉडल में अपने नेटवर्क को प्रोडक्ट्स की सिफारिश करके बदले में आपको बोनस मिलता है। यह बोनस आमतौर पर कमीशन के तौर पर बिक्री मूल्य की एक तय प्रतिशत या फिर एक गिफ्ट कार्ड हो सकता है। Amazon (अमेज़न) और eBay (ईबे) समेत कई कंपनियाँ रेफर-अ-फ्रेंड प्रोग्राम चलाती हैं।
इसे आगे बढ़ाकर ब्लॉगिंग या सोशल मीडिया के ज़रिए बड़ी ऑडियंस को भी आप अपनी पसंदीदा प्रोडक्ट्स सुझा सकते हैं। अपने एडिटोरियल कंटेंट में एफिलिएट लिंक के ज़रिए Ecocult (ईकोल्ट) टिकाऊ प्रोडक्ट्स को नियमित रूप से प्रमोट करता है।

Wirecutter (वायरकटर) जैसी वेबसाइटों पर प्रकाशित समीक्षाएं स्पैम जैसी नहीं लगतीं। उनमें आपको ऐसा दबाव महसूस नहीं होता कि आपको सिर्फ इसलिए कोई खरीदारी करनी चाहिए क्योंकि उससे लेखकों को कमीशन मिलेगी। उनकी समीक्षाएँ संतुलित और बेहद उपयोगी होती हैं। यही अच्छी एफिलिएट मार्केटिंग की बुनियाद है: लोगों को ऐसी जानकारी और संदर्भ देना, जिसे कंपनियां खुद हमेशा भरोसेमंद ढंग से पेश नहीं कर पातीं।
एफिलिएट मार्केटिंग शुरू करना अपेक्षाकृत आसान होता है, लेकिन अच्छी कमाई के लिए आपको बड़ी ऑनलाइन ऑडियंस चाहिए होती है। शुरुआत में अपने पसंदीदा ब्रांड्स की वेबसाइट देखें कि उनके कौन-से रेफरल प्रोग्राम हैं। अगर उनके कोई रेफरल प्रोग्राम नहीं हैं, तो आप उन्हें ईमेल करके पूछ सकते हैं। अपने यार-दोस्तों से कहें कि खरीदारी करते समय वे आपके लिंक या कोड का इस्तेमाल करें। उनके ऐसा करने से आमतौर पर आप दोनों का ही फायदा होता है।
अपनी खाली जगह किराए पर दें
मेहनत: कम
लीवरेज: मध्यम
संभावित कमाई: कमाई आपकी लोकेशन, संपत्ति की टाइप, उपलब्धता, और मांग पर निर्भर करती है। पार्किंग स्पेस, अतिरिक्त कमरा या पूरी संपत्ति किराए पर देकर कुछ लोग अतिरिक्त आय पाते हैं, जबकि लोकप्रिय क्षेत्रों में कमाई की संभावना ज़्यादा हो सकती है।
अगर आपके घर, दफ़्तर, गाराज, या पार्किंग में अतिरिक्त जगह है, तो उसे किराए पर देकर भी कमाई की जा सकती है।
उदाहरण के लिए, आपके घर का पिछवाड़ा। आप उसे साइड हसल में बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास कोई खाली कमरा, पार्किंग स्पेस, स्टोरेज एरिया, या फिर कोई ऐसी जगह है, जिसका आप नियमित रूप से इस्तेमाल नहीं करते, तो आप उसे किराए पर देने पर विचार कर सकते हैं। पहले से नियम तय कर लें, जैसे क्या आने वाले मेहमान घर का टॉयलेट इस्तेमाल कर सकते हैं, घर के अंदर आ-जा सकते हैं, या फिर घास पर बारबेक्यू बना सकते हैं।
इसी तरह, अगर आपके घर या अपार्टमेंट के साथ पार्किंग स्पेस है, तो उसे परिवार, दोस्तों, या पार्किंग ढूँढ रहे लोगों को मासिक शुल्क पर भी दिया जा सकता है। अगर आप रात में अपने पार्किंग स्पेस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दिन में घर पर नहीं रहते, तो यह कमाई का बढ़िया तरीका हो सकता है।
Parkopedia (पार्कोपीडिया) या Craigslist (क्रेग्सलिस्ट) जैसी साइटों पर देखें कि आपके इलाके में लोग पार्किंग के लिए कितना चार्ज कर रहे हैं। उसी हिसाब से एक प्रतिस्पर्धी कीमत तय कर लें। आसपास के दफ़्तरों में भी पूछताछ करके देख लें कि क्या वहां काम करने वाले लोग आपकी जगह किराए पर लेना चाहेंगे या नहीं।
अपनी सेवाएँ बेचें
मेहनत: ज़्यादा
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: सेवा और अनुभव के हिसाब से।
गिग इकॉनमी अब स्थायी हो चुकी है।कई लोग पारंपरिक नौकरी के साथ-साथ फ्रीलांस तथा प्रोजेक्ट-आधारित कामों को अपना रहे हैं। इससे अतिरिक्त आय कमाकर अपने हुनर का इस्तेमाल करके स्वतंत्र रूप से काम करने के नए मौके पैदा हुए हैं।
इस इंडस्ट्री में आने के लिए अपने स्किल और रुचियों पर ध्यान दें। हो सकता है कि फुल-टाइम नौकरी के बजाय कोई कंपनी आपको प्रोजेक्ट बेसिस पर ही काम देना चाहे।
शुरुआत में आपको अपना पोर्टफोलियो बनाने में थोड़ा समय लग सकता है, यानी आपके काम की एक ऐसी कलेक्शन, जिससे यह साबित हो सके कि अपने काम में आप वाकई माहिर हैं। अनुभव पाने के लिए Upwork (अपवर्क), TaskRabbit (टास्करैबिट), और Fiverr (फाइवर) जैसी साइटों पर छोटे-छोटे प्रोजेक्ट उठा लें।
ध्यान रखें, कई फ्रीलांसर, खासकर जो अपनी सेवाओं की सही पोज़िशनिंग नहीं कर पाते, बहुत कम दाम पर काम करते हैं। ऐसे में सिर्फ प्रतिस्पर्धा के लिए अपनी कीमत बहुत नीचे रखना नुकसानदेह हो सकता है। अपने देश में किसी पेशे की औसत प्रति घंटा दर को समझकर उचित शुल्क तय करने में आपको मदद मिल सकती है। उदाहरण के लिए, भारत में डिजिटल मार्केटिंग और फ्रीलांस मार्केटिंग सेवाओं की प्रति घंटा दर अनुभव, विशेषज्ञता, और प्रोजेक्ट टाइप के अनुसार काफी अलग-अलग हो सकती है।
सेवा-आधारित बिज़नेस में मार्जिन अच्छा हो सकता है और यह मुनाफ़ेदार भी होता है। लेकिन इसकी कमी यह होती है कि इसे स्केल करना अक्सर मुश्किल होता है। क्योंकि बिज़नेस आप ही होते हैं, इसलिए काम करने या कम से कम उसकी निगरानी के लिए तो आपको मौजूद रहना ही पड़ता है।
नीश प्रोडक्ट्स बनाएँ
मेहनत: ज़्यादा
लीवरेज: ज़्यादा
संभावित कमाई: प्रोडक्ट के टाइप, ग्राहक, और बाज़ार की स्थिति के आधार पर।
अपने मौजूदा कामकाजी जीवन में क्या आपको किसी चीज़ की कमी महसूस होती है? क्या कोई ऐसी प्रोडक्ट है, जिससे रोज़मर्रा की किसी आम समस्या का हल हो सकता हो? बाज़ार में ऐसी कमी अक्सर नए मौकों की और इशारा करती है।
Dustin Lee (डस्टिन ली) का उदाहरण ही ले लें। उन्होंने देखा कि ग्राफ़िक डिज़ाइनर अपने सामान्य टूल्स के लिए ऐड-ऑन ढूँढते रहते हैं, जैसे ब्रश, डिज़ाइन एलिमेंट्स, Photoshop (फोटोशॉप) टेम्पलेट्स, और क्लिप आर्ट। इसलिए RetroSupply (रेट्रोसप्लाई) बनाकर उन्होंने ये प्रोडक्ट्स सीधे दूसरे डिज़ाइनरों को बेचने शुरू कर दिए।

Cassidy Caulk (कैसिडी कॉक) ने भी कुछ ऐसा ही किया। Kindred Label (किन्ड्रेड लेबल) की संस्थापक ने देखा कि बाज़ार में ऐसे हाई क्वालिटी फोल्डेबल फुटवेयर की कमी है, जो स्टाइल और टिकाऊपन, दोनों कसौटियों पर खरे उतरते हों। उन्होंने चार साल लगाकर Catherine Slide (कैथरीन स्लाइड) बनाया, जो पारंपरिक जूतों की सुंदरता और फोल्डेबल डिज़ाइन की सुविधा का कमाल का ब्लेंड है।
नीश प्रोडक्ट बिज़नेस में सफल होने के लिए आपको अपने ग्राहकों और साथियों को बखूबी समझना होगा। कई बार बाज़ार का मूड समझने से पहले आपको कुछ फ्रीलांस काम करना पड़ता है, लेकिन दरअसल यह आपके लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। बिज़नेस आइडिया अक्सर तब साफ़ दिखते हैं, जब आपने उस मुश्किल को खुद अनुभव किया हो।
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो जेनरेट)।
अपने शहर में टूर होस्ट करें
मेहनत: ज़्यादा
लीवरेज: मध्यम
संभावित कमाई: टूर गाइड की कमाई स्थान, अनुभव, और ग्राहकों की संख्या के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। स्वतंत्र रूप से काम करने वाले टूर गाइड अपनी सेवाओं के लिए खुद शुल्क तय कर सकते हैं, जिससे वे प्रति टूर अधिक कमाई करने की संभावना रखते हैं।
अगर आप किसी पर्यटन वाले शहर में रहते हैं, तो आने वाले सैलानियों के लिए टूर होस्ट करना कमाई का एक बढ़िया मौका हो सकता है।
नीश टूर, जैसे कम जानी-पहचानी ऐतिहासिक जगहों की सैर, या फिर गतिविधि-आधारित टूर, जैसे साइकिल या खाने-पीने से जुड़े टूर, आपके ज्ञान और रुचि को कमाई में बदल सकते हैं।
नीश तय होने के बाद सोचें कि लोग आपको कैसे ढूँढेंगे। कीवर्ड रिसर्च की मदद से आप पर्यटकों द्वारा खोजे जाने वाले शब्दों पर आधारित वेबसाइट बना सकते हैं, जैसे:
- “[आपके शहर] में वॉकिंग टूर”
- “[आपके शहर] में बाइक टूर”
- “सस्ते [आपके शहर] टूर”
टूर में आपके साथ आने वाले पर्यटकों को शहर के हिस्सों के बारे में समझाने के लिए आपको एक स्क्रिप्ट या फैक्ट शीट भी तैयार करनी पड़ सकती है।
अगर आपको तुरंत शुरुआत करनी है, तो Showaround (शोअराउंड), Get Your Guide (गेट यॉर गाइड), और The Tourpreneur (द टूरप्रेन्योर) जैसे प्लेटफ़ॉर्मों से जुड़ें। इन प्लेटफ़ॉर्मों के ज़रिए आपको अपने शहर में टूर होस्ट करके कमाई करने और नए लोगों से मिलने का मौका जो मिलता है।
वेबसाइट और ऐप टेस्ट करें
मेहनत: कम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: प्रति टेस्ट $10 या उससे ज़्यादा।
कंपनियों को अपनी वेबसाइटों पर प्रतिक्रिया चाहिए होती है। वेब डिज़ाइन, कंटेंट, और वह वेबसाइट इस्तेमाल में कितनी आसान है, इन बातों पर अपनी राय देकर आप चार पैसे कमा सकते हैं।
खाली समय में टेस्टिंग कमाई का आसान और रचनात्मक तरीका होता है। 20 मिनट के टेस्ट के बदले UserTesting (यूज़रटेस्टिंग) जैसी साइटें $10 देती हैं। अगर आप रोज़ लंच ब्रेक में एक टेस्ट भी करें, तो देखते ही देखते आप काफी पैसे कमा लेते हैं।
क्योंकि अब ऑनलाइन जीवन का बड़ा हिस्सा मोबाइल पर होता है, आपके पास काम करने वाला फ़ोन या टैबलेट होना चाहिए। Software Testing Help (सॉफ्टवेयर टेस्टिंग हेल्प) पर मोबाइल टेस्टिंग जॉब्स पाने के लिए आपको सुझाव और जॉब पोर्टल लिंक्स मिल जाएँगे।
इसी तरह आप फोकस ग्रुप्स में भी हिस्सा ले सकते हैं। डिज़ाइनर्स, कॉपीराइटर्स, प्रोडक्ट टीम्स, और मार्केटर्स को अपने आइडिया, कैंपेन और यूज़र अनुभव पर नई प्रतिक्रिया चाहिए होती है। आपकी राय से वे बेहतर प्रोडक्ट और संदेश तैयार करते हैं, और बदले में आपको गिफ्ट कार्ड, नकद इनाम, या शुरुआती एक्सेस जैसे छोटे-मोटे फ़ायदे मिल जाते हैं।
आम लोगों को फोकस ग्रुप चलाने वाली कंपनियों से जोड़ने वाली कई वेबसाइटें हैं। User Interviews (यूज़र इंटरव्यूज़), Respondent (रेस्पॉन्डेंट), और TestingTime (टेस्टिंग टाइम) जैसी साइटें अलग-अलग तरह के लोगों के लिए पेड मौके पोस्ट करती रहती हैं। आमतौर पर पहले कुछ स्क्रीनिंग सवाल पूछे जाते हैं और फिर कॉल या Zoom (ज़ूम) सेशन में आपकी राय ली जाती है।
आपकी प्रतिक्रिया को एहमियत देने वाली कंपनियां ढूंढने के लिए, हाल ही में शुरू हुए स्टार्ट-अप्स, नया क्रिएटिव कंटेंट टेस्ट कर रही एजेंसियां, या फिर नई प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे बिज़नेस पर नज़र रखें। Product Hunt (प्रोडक्ट हंट) जैसी स्टार्ट-अप डायरेक्टरी देखें, या फिर BetaList (बीटालिस्ट) और Startup Digest (स्टार्टअप डाइजेस्ट) जैसे न्यूज़लेटर्स के लिए साइन-अप करें।
अपनी आर्ट बेचें
मेहनत: ज़्यादा
लीवरेज: ज़्यादा
संभावित कमाई: आर्ट बेचने से होने वाली कमाई आपके कौशल, ऑडियंस, चुने गए प्लेटफॉर्म, और मार्केटिंग प्रयासों पर निर्भर करती है। कुछ कलाकार अतिरिक्त आय कमाते हैं, जबकि सफल कलाकार ऑनलाइन बिक्री को फुल-टाइम इनकम का ज़रिया बना लेते हैं।
अगर आप कलात्मक हैं, तो अपनी रचनाएँ बेचना अपने शौक़ से कमाई करने का सीधा तरीका हो सकता है, खासकर जब आप इसे प्रिंट-ऑन-डिमांड मॉडल के साथ जोड़ देते हैं। सॉफ़्टवेयर की मदद से अपनी इलस्ट्रेशन को टी-शर्ट और मग्स जैसे प्रोडक्ट्स पर दिखाकर उनके लिए ऑनलाइन स्टोर बनाएँ। इसमें आपको थोड़ा समय तो देना पड़ेगा, लेकिन सामान बिकने से पहले कोई भुगतान नहीं करना होगा।
अगर आप अभी भी अपनी कला को निखार रहे हैं, तो Buy Me a Coffee (बाय मी अ कॉफ़ी) जैसी वेबसाइटें लोगों को आपके काम के समर्थन में छोटी-मोटी राशि योगदान करने की सुविधा देती हैं। इस तरह आप अपनी पहचान और दर्शक वर्ग बढ़ाने के साथ-साथ कमाई भी कर सकते हैं।
प्रतिभाशाली कलाकार Etsy (एट्सी) या Fiverr (फाइवर) के ज़रिए बिजनेस और ग्राहकों के लिए ऑर्डर के अनुसार कस्टम इलस्ट्रेशन भी तैयार कर सकते हैं।
Amber Fossey (एम्बर फॉसी) Instagram (इंस्टाग्राम) पर Zeppelinmoon नाम से अपनी आकर्षक इलस्ट्रेशन बेचती हैं।
ऐसा करने के बजाय Shopify के ज़रिए अपनी कला को आप सीधे ग्राहकों को भी बेच सकते हैं। इससे कीमत, इन्वेंट्री, और रचनात्मक दिशा पर आपका नियंत्रण बना रहता है।
हाउस-सिटिंग और पेट-सिटिंग सेवाएँ दें
मेहनत: मध्यम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: हाउस सिटिंग और पालतू जानवरों की देखभाल से होने वाली कमाई स्थान, अनुभव,, और सेवाओं की टाइप के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
हाउस-सिटिंग और पेट-सिटिंग ऐसे लचीले काम हैं, जिन्हें आप अपने समय के हिसाब से कर सकते हैं। मौके ढूँढने के लिए TrustedHousesitters (ट्रस्टेडहाउससिटर्स), HouseCarers (हाउसकेयरर्स), MindMyHouse (माइंडमायहाउस), और Rover (रोवर) जैसे प्लेटफ़ॉर्म देखें।
हाउस-सिटर के तौर पर आप क्लाइंट की गैरमौजूदगी में उनके घर की देखभाल करते हैं। इसमें पार्सल रिसीव करना, पौधों को पानी देना, पूल या लॉन की देखभाल करना, और घर की सुरक्षा सुनीश्चित करना शामिल हो सकता है। कभी-कभी वैक्यूम करने या कचरा बाहर रखने जैसे बुनियादी काम भी करने पड़ते हैं।
दूसरी ओर, पेट-सिटर का ध्यान घर के पालतू जानवरों पर होता है, जैसे कुत्ते, बिल्ले, तोते वगैरह। इसमें उन्हें खाना खिलाना, घुमाना-फिराना, नहलाना-धुलाना, खेलना, दवाई देना, या फिर उनके साथ समय बिताना शामिल हो सकता है।
मूवर, हैंडीपर्सन, या घर के काम में हाथ बटाने वाले के तौर पर काम करें
मेहनत: कम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: कमाई कार्य की जटिलता, आपके अनुभव, विशेषज्ञता, और ग्राहकों की मांग के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
फर्नीचर शिफ्ट करने, टीवी लगाने, या फिर छोटे-मोटे काम निपटाने जैसी सेवाएँ देने के लिए कई ऐप उपलब्ध हैं। अगर आपको घरेलू और व्यावहारिक कामों का अनुभव है, तो आपके कौशल से कमाई करने का यह अच्छा मौका हो सकता है। आप इसे एक साइड हसल की तरह कर सकते हैं या फिर आगे चलकर इससे पूरे का पूरा ऑनलाइन बिज़नेस भी खड़ा कर सकते हैं।
हैंडीपर्सन और टास्क कॉन्ट्रैक्टर को ग्राहकों से जोड़ने वाली कुछ ऐप्स:
- TaskRabbit (टास्करैबिट): घर तक डिलीवरी, शेल्फ लगाना, बागवानी, और दूसरी काम की सेवाओं के लिए एक सामान्य ऐप।
- Handy (हैंडी): हैंडीपर्सन सेवाओं के लिए एक और सामान्य ऐप, जिसमें प्लंबिंग और इलेक्ट्रिकल काम भी शामिल हैं।
- Fancy Hands (फैंसी हैंड्स): हर तरह के असिस्टेंट कामों के लिए, जैसे ड्राई क्लीनिंग लेना या कुत्ते को सैर पर ले जाना।
- Thumbtack (थंबटैक): विशेषज्ञता को एहमियत देकर यह प्लेटफ़ॉर्म ग्राहकों को स्थानीय प्रोफेशनल्स से जोड़ता है। इनमें हैंडीपर्सन से लेकर वेडिंग डीजे और फ़ोटोग्राफ़र तक, सब आ जाते हैं।
सेकंड-हैंड कपड़े बेचें
मेहनत: मध्यम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: अलग-अलग हो सकती है।
अपनी अलमारी और दराज़ पर एक नज़र डालें। वहां कितने कपड़े ऐसे हैं, जिन्हें पहने आपको एक अरसा बीत गया है? अगर वे अच्छी हालत में हैं, तो उनसे पैसे कमाए जा सकते हैं। कपड़े बेचना आसान पार्ट-टाइम साइड हसल है, जिसे आप सालाना सफ़ाई के साथ जोड़कर देख सकते हैं या फिर एक छोटे बिज़नेस में भी बदल सकते हैं।
अपने इस्तेमाल किए हुए कपड़े बेचने का अनुभव लेने के बाद, आप सेकेंड-हैंड कपड़ों की कलेक्शन खरीदकर उन्हें दोबारा बेचने पर भी विचार कर सकते हैं।
कपड़े बेचने के लिए कई वेबसाइट और ऐप उपलब्ध हैं।
- OLX (ओएलएक्स): स्थानीय खरीदारों को सेकेंड-हैंड कपड़े और अन्य सामान बेचने के लिए।
- FreeUp: प्री-लव्ड फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचने के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म।
- Poshmark India (पॉशमार्क इंडिया): ट्रेंडी और फैशन-केंद्रित कपड़ों के लिए।
- Instagram Shop (इंस्टाग्राम शॉप) या सोशल मीडिया: अपनी कलेक्शन को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए।
- Facebook Marketplace (फेसबुक मार्केटप्लेस): अपने स्थानीय समुदाय में कपड़े बेचने के लिए।
- स्थानीय थ्रिफ्ट स्टोर और रीसेल समुदाय: विंटेज और प्रीमियम फैशन आइटम्स बेचने के लिए।
ध्यान रखें कि ये ऐप्स आपकी बिक्री का एक हिस्सा लेती हैं। वे लिस्टिंग और शिपिंग फ़ीस भी ले सकती हैं। अगर आप अपने लॉजिस्टिक्स खुद संभाल सकते हैं, तो ईकॉमर्स स्टोर शुरू करना बेहतर विकल्प हो सकता है। कई ऑनलाइन थ्रिफ्ट और रीसेल बिज़नस अपनी वेबसाइटों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ऑफलाइन चैनलों के ज़रिए भी बिक्री करते हैं।

ऑनलाइन जूरर बनें
मेहनत: मध्यम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: आमतौर पर प्रति केस $5 से $10।
कानूनी मामलों की सुनवाई और मुकदमों की तैयारी के दौरान वकीलों को अक्सर अपने तर्क वास्तविक लोगों के सामने प्रस्तुत करने का अभ्यास करना पड़ता है। इसके लिए वे मॉक जूरी या फोकस ग्रुप का सहारा लेते हैं। यहीं पर आपके लिए कमाई का एक मौका बन सकता है।
कुछ देशों में वकील अपने केस की तैयारी के लिए ऑनलाइन मॉक जूरी और कानूनी शोध प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिभागी केस से जुड़ी जानकारी की समीक्षा करके अपनी राय या निर्णय साझा करते हैं। उनके निर्णय कानूनी रूप से बाध्यकारी तो नहीं होते, लेकिन वे वकीलों को अपने तर्कों की ताकत और कमज़ोरियों को समझने और अदालत में बेहतर तैयारी करने में मदद कर सकते हैं।
आप जितने चाहें उतने केस उठा सकते हैं। हर केस पर आपको $5 से $10 मिलते हैं। इससे बहुत बड़ी कमाई तो नहीं होती, लेकिन अतिरिक्त खर्च के लिए कुछ पैसा ज़रूर बन सकता है।
सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएँ
मेहनत: कम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: सर्वे आमतौर पर 50¢ से $50 तक का भुगतान करते हैं।
अगर आप किसी क्षेत्र के पेशेवर या विशेषज्ञ हैं, तो अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में सवालों के जवाब देकर आप पैसे कमा सकते हैं। बस अप्लाई करके अपनी योग्यता सत्यापित कर लें। आपकी योग्यता सत्यापित होते ही आप तुरंत पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
अगर आप स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र से हैं, तो Sermo (सेर्मो) और InCrowd (इनक्राउड) जैसे प्लेटफ़ॉर्म छोटे और तेज़तर्रार “माइक्रो-सर्वे” के साथ हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जोड़ते हैं। इन सर्वे में विषय के अनुसार $25 से $100 तक मिल सकते हैं।
अगर आप मार्केटिंग, सॉफ़्टवेयर, या फ़ाइनेंस जैसे क्षेत्र में हैं, तो आप Respondent.io (रेस्पॉन्डेंट डॉट आईओ) को आज़माकर देख सकते हैं, जो पेशेवरों को वन-ऑन-वन इंटरव्यू के लिए प्रति सेशन $100 से $500 तक देता है। आप AlphaSights (एल्फासाइट्स) को भी आज़माकर देख सकते हैं, जो हाई-लेवल प्रोफेशनल्स को मार्केट रिसर्च कर रही कंपनियों से जोड़ता है।
तेज़ सर्वे के बदले कैश या पॉइंट्स पाने के लिए सामान्य उपभोक्ता Survey Junkie (सर्वे जंकी) और Pinecone Research (पाइनकोन रिसर्च) पर जा सकते हैं।
होम शेफ बनें
मेहनत: मध्यम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: कमाई आपके मेन्यू, ग्राहकों की संख्या, स्थान, और सेवाओं की टाइप पर निर्भर करती है।
अपने खाना बनाने के हुनर को कमाई में बदलकर होम शेफ के तौर पर काम करें।
अगर आपको खाना बनाना अच्छा लगता है, तो आप घर का बना खाना बेचकर अतिरिक्त पैसे कमा सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया, और स्थानीय ग्राहक नेटवर्क आपको ऐसे लोगों से जोड़ सकते हैं, जो घर के बने खाने की तलाश में रहते हैं। आमतौर पर आप प्रति ऑर्डर या प्रति सर्विंग अपनी कीमत खुद तय कर सकते हैं।
अनुभवी शेफ के लिए छोटे आयोजनों की कैटरिंग या निजी सेवाएँ देना ज़्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है। आप व्यक्तिगत मेन्यू बना सकते हैं, मौके और मेहमानों की संख्या के अनुसार ऑन-साइट या ऑफ-साइट खाना बना सकते हैं, और प्रीमियम रेट्स तक चार्ज कर सकते हैं।
किसी भी फूड बिज़नस की तरह, स्थानीय खाद्य सुरक्षा नियमों और लाइसेंसिंग आवश्यकताओं की जानकारी लेना न भूलें।
कुल मिलाकर, होम शेफ बनना अपनी शर्तों पर काम करने और खाने के प्रति अपने जुनून को साझा करने का एक लचीला तरीका होता है। हाँ, इसमें प्लानिंग, मार्केटिंग, और स्थानीय नियमों का पालन ज़रूरी होता है।
पियानो ट्यून करें
मेहनत: मध्यम
लीवरेज: मध्यम
संभावित कमाई: कमाई आपके अनुभव, विशेषज्ञता, स्थान और ग्राहकों की संख्या के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
पियानो उन कुछ इंस्ट्रूमेंट्स में से है, जिन्हें ज़्यादातर वादक खुद ट्यून नहीं कर पाते। पियानो ट्यूनर बनने के लिए ट्रेनिंग और इक्विपमेंट, दोनों की ज़रूरत होती है।
शुरू करने के कई तरीके हैं। एक तरीका है मुँहज़बानी सिफारिशों से ग्राहक बनाकर पियानो स्टोर, म्यूज़िक स्कूल, और कॉन्सर्ट वेन्यू के साथ साझेदारी करना। भारत में यह एक कौशल-आधारित सेवा है, इसलिए प्रशिक्षित और अनुभवी प्रोफेशनल्स की मांग कुछ क्षेत्रों में बढ़िया हो सकती है। हाँ, शुरू करने से पहले स्थानीय बाजार और संभावित ग्राहकों की उपलब्धता का आकलन करना ज़रूरी होता है।
बेबीसिटिंग करें
मेहनत: मध्यम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: कमाई आपकी लोकेशन, अनुभव, और सेवाओं की टाइप के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
आज के समय में कई कामकाजी माता-पिता को अपने बच्चों की देखभाल के लिए भरोसेमंद लोगों की ज़रूरत होती है। पहले परिवार अक्सर रिश्तेदारों या आस-पड़ोस के लोगों की मदद लेते थे, लेकिन बदलती जीवन-शैली और व्यस्त दिनचर्या के कारण प्रोफेशनल चाइल्डकेयर सेवाओं की मांग बढ़ रही है।
इसी वजह से आज बच्चों की देखभाल के लिए केवल किशोरों पर निर्भर रहने के बजाय कई परिवार अनुभवी और जिम्मेदार वयस्कों की सेवाएं लेना पसंद करते हैं।
आपकी लोकेशन, अनुभव, और सेवाओं के प्रकार के आधार पर बच्चों की देखभाल के लिए अलग-अलग शुल्क लिया जा सकता है। अगर आपके पास प्राथमिक उपचार, CPR, या बाल देखभाल से संबंधित ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट हैं, तो माता-पिता के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ सकती है और आपको ज़्यादा मौके मिल सकते हैं।
ग्राहकों तक पहुंचने के लिए व्यक्तिगत सिफारिशें, स्थानीय समुदाय, सोशल मीडिया समूह, और पड़ोस के नेटवर्क काफी कारगर हो सकते हैं।
क्लिनिकल ट्रायल्स में शामिल हों
मेहनत: कम से ज़्यादा
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: अध्ययन की प्रकृति, अवधि, और ज़रूरतों के आधार पर भुगतान कम-ज़्यादा हो सकते हैं।
दवाइयों का परीक्षण करने के लिए क्लिनिकल ट्रायल्स को कुछ तय मानकों पर खरे उतरने वाले स्वयंसेवकों की ज़रूरत होती है।
क्लिनिकल ट्रायल्स में नए उपचार, दवाएँ, या स्क्रीनिंग तकनीकें आज़माने, स्वास्थ्य और जीवन-शैली से जुड़े सवालों के जवाब देने और खून या अन्य तरह के सैंपल देने समेत और भी बहुत कुछ शामिल हो सकता है। कभी-कभी ये दिलचस्प भी होते हैं। उदाहरण के लिए, 2019 का एक ट्रायल, जिसमें वीडियो गेम फिटनेस प्रोग्राम और सामान्य व्यायाम की प्रभावशीलता की तुलना की गई थी।
भुगतान इस बात पर निर्भर करता है कि अध्ययन कितना जटिल है, उसमें कितना समय लगेगा, और क्या उसमें कोई स्वास्थ्य जोखिम है। यहां ध्यान देने लायक बात यह भी है कि भुगतान का उद्देश्य आमतौर पर भागीदारी को आसान बनाना होता है, न कि उसे बढ़ावा देना।
फर्नीचर रीसेल करें
मेहनत: ज़्यादा
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: कमाई आपके कौशल, निवेश, बाजार की मांग, और बिक्री की मात्रा पर निर्भर करती है।
हर साल 1.2 करोड़ टन से ज़्यादा फर्नीचर फेंक दिया जाता है। यह पर्यावरण के लिए नुकसानदेह तो होता ही है, लेकिन इसे हाथ से निकला एक मौका कहना भी गलत नहीं होगा। अगर आपके पास समय है, आप फर्नीचर ट्रांसपोर्ट कर सकते हैं, और थोड़ा पसीना बहाने में आपको कोई दिक्कत नहीं, तो फर्नीचर रीसेल करना घर से कमाई का बढ़िया तरीका होता है।
ऐसा करने के कई तरीके होते हैं। एक तरीका है ऑनलाइन या फ़्ली मार्केट से अच्छे फर्नीचर पीस ढूँढकर उन्हें अपने स्टोर में ऊँचे दाम पर बेच देना। दूसरा तरीका है पुराने या घिसे-पिटे फर्नीचर खरीदकर उन्हें ठीक करना और फिर उन्हें रीसेल कर देना।

शुरू-शुरू में फर्नीचर खरीदने और रखने और ज़रूरी टूल्स, सामग्री, और काम की जगह पाने के लिए आपको थोड़ा पैसा लगाना होगा। अच्छी बात यह है कि ज़्यादातर जगहों पर सस्ता फर्नीचर आसानी से मिल जाता है। अगर आप उसे साफ़ और पेंट करके एक नया रूप दे सकते हैं, तो वही पीस आपको अच्छी-खासी कीमत दिला देगा।
फिटनेस इंस्ट्रक्टर बनें
मेहनत: मध्यम से ज़्यादा
लीवरेज: मध्यम
संभावित कमाई: आपकी लोकेशन, अनुभव, और उपलब्ध अवसरों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
स्वास्थ्य, फिटनेस, और वेलनेस सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि इस क्षेत्र से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा बड़े जिम और फिटनेस चेन को जाता है, फिर भी व्यक्तिगत ट्रेनर्स, योग प्रशिक्षकों, और फिटनेस कोचों के लिए पर्याप्त मौके मौजूद हैं।
आज आप ऑफलाइन, ऑनलाइन, या दोनों तरीकों से सिखा सकते हैं।
पहले आपको सर्टिफिकेशन लेनी होगी। अपने स्थानीय जिम या फिटनेस सेंटर से पूछें कि उन्हें कौन-कौन से सर्टिफिकेट चाहिए होते हैं। ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन की लागत संस्थान और कोर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कुछ जिम प्रति घंटा भुगतान करते हैं, जबकि कुछ प्रति छात्र। अगर आप अपनी एक अलग शिक्षण-शैली विकसित कर लें, तो वफ़ादार छात्रों की आपकी एक ऑडियंस बन सकती है, जिससे आपको और क्लास मिलने लगेंगी।
@MrandMrsMuscle की तरह अपने वर्कआउट्स को ऑनलाइन पोस्ट करना भी मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने अपने वीडियो Instagram (इंस्टाग्राम) और YouTube (यूट्यूब) पर डाले और आगे चलकर एक फिटनेस ऐप भी बनाई।
यही सब करके उन्होंने 15 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स और पैसिव इनकम की एक स्थिर धारा तैयार कर ली है।
दूसरों का सामान समेटें
मेहनत: मध्यम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: प्रोफेशनल ऑर्गनाइज़र की कमाई उनके अनुभव, सेवाओं के टाइप, स्थान, और ग्राहकों की संख्या के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
अगर Marie Kondo (मारी कोंडो) ने हमें कुछ सिखाया है, तो वह यह कि कभी-कभी हमें बस अपनी चीज़ों को व्यवस्थित करने में थोड़ी मदद चाहिए होती है। अगर आपको चीज़ें व्यवस्थित करना और दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है, तो प्रोफेशनल ऑर्गनाइज़र बनना आपके लिए एक बढ़िया साइड हसल हो सकता है।
ग्राहक अपने घर और कामकाजी जीवन को और भी व्यवस्थित बनाने, डिजिटल जानकारी और समय को बेहतर ढंग से मैनेज करने, अपने रहने की जगह को अपनी जरूरतों के अनुसार व्यवस्थित करने, और अन्य समान उद्देश्यों के लिए प्रोफेशनल ऑर्गनाइज़र्स की सेवाएं लेते हैं। इस क्षेत्र में सफलता का मतलब है अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझकर सच में उनके काम आने वाले व्यवस्थित समाधान तैयार करना।
अनुवादक बनें
मेहनत: कम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: कमाई आपकी भाषा विशेषज्ञता, अनुभव, विषय-विशेष ज्ञान, और ग्राहकों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
तेज़ी से जुड़ती दुनिया में दूसरी भाषाओं पर पकड़ अतिरिक्त कमाई का अच्छा मौका साबित हो सकती है।
Translate.com (ट्रांसलेट डॉट कॉम), Unbabel (अन्बाबेल), और Fiverr (फाइवर) जैसी साइटों पर आप ट्रांसलेशन प्रोजेक्ट ढूँढ सकते हैं। हाँ, भाषा पर आपकी पकड़ सत्यापित करने के लिए कुछ प्लेटफ़ॉर्म आपका टेस्ट लेकर उसी के आधार पर आपका रेट तय करते हैं।
अगर आप अपने अनुवाद-कौशल को किसी दूसरी विशेषज्ञता के साथ जोड़ दें (जैसे वेब डेवलपमेंट, एडिटिंग, हेल्थकेयर, या रिसर्च), तो आपकी कमाई और बढ़ सकती है। मोबाइल ऐप्स, तकनीकी दस्तावेजों, कानूनी सामग्री, सरकारी प्रोजेक्ट्स, और चिकित्सा-क्षेत्र से जुड़े ट्रांसलेशन प्रोजेक्ट अक्सर सामान्य प्रोजेक्ट्स की तुलना में बेहतर भुगतान देते हैं।
मिस्ट्री शॉपर बनें
मेहनत: कम
लीवरेज: कम
संभावित कमाई: कमाई आपके क्षेत्र, असाइनमेंट टाइप, और उपलब्ध मौकों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
अगर आपको शॉपिंग करना अच्छा लगता है, तो उसके बदले चार पैसे ही क्यों न कमाए जाएँ? मिस्ट्री शॉपर खास दुकानों में अपने अनुभव की रिपोर्ट देते हैं। आमतौर पर उन्हें उन दुकानों को लेकर मिली शिकायतों के सिलसिले में बुलाया जाता है।
इस काम में आपको दुकान के बाहर की तस्वीरें लेनी होती हैं, प्रोडक्ट्स खरीदनी होती हैं, और खरीदारी के पूरे एक्सपीरियंस को शुरू से अंत तक रिकॉर्ड करना होता है। भुगतान काम की नेचर पर निर्भर करता है।
शुरु करने से पहले मिस्ट्री शॉपर घोटालों से सावधान रहें। असली साइटें मिस्ट्री शॉपर बनने के लिए आपसे कभी पैसे नहीं मांगती। साथ ही, काम स्वीकार करने से पहले कंपनी की शर्तें पढ़ लें, क्योंकि ट्रेवल और दूसरे खर्च हमेशा रिफंड नहीं होते।
यह काम आपकी फुल-टाइम जॉब की जगह तो नहीं लेगा, लेकिन कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमाने में ये आपकी मदद ज़रूर कर सकता है। भारत में कई मार्केट रिसर्च और ग्राहक अनुभव से जुड़ी कंपनियां समय-समय पर मिस्ट्री शॉपिंग असाइनमेंट उपलब्ध कराती रहती हैं।
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो जेनरेट)।
ऑफलाइन और ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएँ
चाहे आप अपनी आर्ट बेच रहे हों, किसी खास क्षेत्र की विशेषज्ञता दे रहे हों, या फिर बस अपनी किसी चीज़ को किराए पर दे रहे हों, यह याद रखें कि आय की नई धाराओं को रफ़्तार पकड़ने में समय लगता है।
पैसे कमाने के ये रचनात्मक तरीके सामान्य तरीकों से अलग होते हैं, लेकिन इन सबमें एक बात समान है: अपने ग्राहकों की ज़रूरतें और इच्छाएं समझकर उन्हें पूरा करने के लिए आपको अलग सोच वाले समाधान बनाने होते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पैसे कमाने के लिए मैं कौन-से रचनात्मक तरीके अपना सकता हूँ?
आप कई तरह की रचनात्मक आय धाराएँ आज़माकर देख सकते हैं, जैसे अपनी फ़ोटो बेचना, प्रिंट-ऑन-डिमांड बिज़नेस शुरू करना, ऑनलाइन क्लास देना, एफिलिएट के तौर पर अपनी पसंदीदा प्रोडक्ट्स की सिफारिश करना, खाली जगह किराए पर देना, या राइटिंग, डिज़ाइन, और कोचिंग जैसी सेवाएँ देना।
मैं रोज़ के ₹8000 कैसे कमा सकता हूँ?
क्लिनिकल रिसर्च में हिस्सा लेकर, मिस्ट्री शॉपर या ऑनलाइन जूरर बनकर, विशेषज्ञ प्लेटफ़ॉर्म पर सवालों के जवाब देकर, या फिर वेबसाइट और ऐप टेस्ट करके आप रोज़ के ₹8000 कमाने की दिशा में बढ़ सकते हैं।
अलग ढंग से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं?
अलग तरीकों से पैसे कमाने में प्लाज़्मा बेचना, बिटकॉइन माइनिंग करना, या फिर दूसरों की जगह लाइन में खड़े होने के बदले पैसे लेना शामिल हो सकता है। ये तरीके थोड़े असामान्य तो हैं, लेकिन इनसे आपको अतिरिक्त आय मिल सकती है।
मैं कानूनी तरीके से फटाफट पैसे कैसे कमा सकता हूँ?
कानूनी ढंग से फटाफट पैसे कमाने के लिए ये विकल्प आज़माकर देखें:
- खाना या पैकेज डिलीवर करना
- ऑनलाइन कपड़े बेचना
- छोटे-मोटे फ्रीलांस या लोकल काम करना
- घर के बाहर पुराने सामान की सेल लगाना
- पेड सर्वे करना
- कंपनियों के लिए वेबसाइट टेस्ट करना

