कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
आपने आखिरकार वह ज़रूरी अपॉइंटमेंट बुक करने की ठान तो ली, लेकिन फिर आपको पता चला कि वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करने का कोई विकल्प ही नहीं है। आपने सोचा कि आप कल फ़ोन करेंगे, लेकिन काम और ज़िंदगी की भागदौड़ में वह कॉल कभी हो ही नहीं पाई। आखिर में आपने आसानी से ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प देने वाले किसी और सर्विस प्रोवाइडर को चुन लिया।
यह स्थिति बेहद आम है। इसीलिए अपॉइंटमेंट पर निर्भर करने वाले हर सर्विस बिज़नेस के लिए एक यूज़र-फ्रेंडली बुकिंग वेबसाइट होना ज़रूरी हो जाता है।
चाहे आप क्लीनिंग सर्विस चलाते हों, स्पा रन करते हों, या फिर टैटू पार्लर के मालिक हों, इस गाइड में आप जानेंगे कि बुकिंग वेबसाइट कैसे बनाएं। इस बुकिंग वेबसाइट के ज़रिए आप अपनी बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाकर ग्राहक संतुष्टि में सुधार ला पाएंगे।
बुकिंग वेबसाइट क्या होती है?
बुकिंग वेबसाइट से ग्राहकों को फ़ोन किए या फिर किसी जगह जाए बिना ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की सुविधा मिलती है। बिज़नेस और एंटरप्रेन्योर्स को यह सर्विस एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म देती है, जहाँ ग्राहक सेवाओं के बारे में जान सकते हैं, उपलब्धता देख सकते हैं, और आसानी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
अपनी बुकिंग वेबसाइट बनाते समय आप ये तरीके अपनाकर देख सकते हैं:
- एक स्टैंडअलोन बुकिंग वेबसाइट बनाएं। एक ऐसी सरल-सी ऑनलाइन बुकिंग साइट बनाएं, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को आपके बिज़नेस के साथ अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा देना हो।
- फ़ुल वेबसाइट बनाएं। ऐसी व्यापक बुकिंग साइट बनाएं, जिसमें बुकिंग सिस्टम के साथ कैलेंडर, सेवाओं की डिस्क्रिप्शन, कंपनी की कहानी, और अन्य सुविधाएँ शामिल हों। इसमें आपके बिज़नेस से जुड़े प्रोडक्ट बेचने के लिए एक ईकॉमर्स सेक्शन भी जोड़ा जा सकता है।
- मौजूदा वेबसाइट में अपॉइंटमेंट सॉफ़्टवेयर जोड़ें। अगर आपकी पहले से कोई बिज़नेस वेबसाइट है, तो आप ऐप्स, थर्ड-पार्टी विजेट्स, या प्लग-इन्स की मदद से बुकिंग सिस्टम जोड़ सकते हैं।
बुकिंग वेबसाइट कैसे बनाएं
- अपना प्लेटफ़ॉर्म चुनें
- अपना डोमेन नेम चुनें
- अपना बुकिंग सॉफ़्टवेयर चुनें
- अपनी उपलब्धता तय करें
- अपनी सेवाओं की डिस्क्रिप्शन दें
- एक भरोसेमंद पेमेंट प्रोसेसर चुनें
- ऑनलाइन ट्रैफ़िक को अपने बुकिंग पेज पर लाएं
अपनी वेबसाइट के लिए एक भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म चुनने से लेकर सर्विस पेजों के लिए आकर्षक कंटेंट बनाने तक, यहाँ दिए स्टेप्स से आप वेबसाइट ट्रैफिक को कन्फर्म्ड अपॉइंटमेंट्स में बदलने वाली बुकिंग वेबसाइट बना सकते हैं:
1. अपना प्लेटफ़ॉर्म चुनें
आपका होस्टिंग प्रोवाइडर आपकी ऑनलाइन बुकिंग साइट की परफ़ॉर्मेंस में एक एहम भूमिका निभाता है। इससे आपकी साइट की स्पीड, विश्वसनीयता, और ज़्यादा ट्रैफ़िक संभालने की क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। इन सभी का असर ग्राहक कन्वर्ज़न रेट पर पड़ सकता है।
एक भरोसेमंद और यूज़र-फ्रेंडली प्लेटफ़ॉर्म चुनें ताकि सेट-अप आसान और तेज़तर्रार हो। Shopify (शॉपिफ़ाई) जैसे वेबसाइट बिल्डर्स से एंटरप्रेन्योर्स बिना किसी कोडिंग जानकारी के फटाफट सुरक्षित और आकर्षक वेबसाइट बना सकते हैं। Shopify (शॉपिफ़ाई) का वेबसाइट बिल्डर फ्री वेबसाइट डिज़ाइन टेम्पलेट, स्टॉक फ़ोटो लाइब्रेरी, और QR (क्यूआर) कोड जेनरेटर जैसी सुविधाएँ देता है।
2. अपना डोमेन नेम चुनें
आपका डोमेन नेम वह वेब पता होता है, जिसका इस्तेमाल ग्राहक आपकी ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट तक पहुँचने के लिए करते हैं। कोई ऐसा नाम चुनें, जो छोटा हो, आपकी सर्विस और ब्रांड से जुड़ा हो, और याद रखने में आसान हो, ताकि ग्राहक आपको आसानी से ढूँढकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकें।
अपने डोमेन नेम में हाइफ़न और नंबर के इस्तेमाल से बचें। हो सके तो सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली .com डोमेन एक्सटेंशन चुनें। अगर आपको कोई डोमेन नेम नहीं सूझ रहा, तो Shopify (शॉपिफ़ाई) का फ्री डोमेन नेम जनरेटर आपके काम आ सकता है।
3. अपना बुकिंग सॉफ़्टवेयर चुनें
तय करें कि अपनी वेबसाइट पर आप बुकिंग की सुविधा कैसे देना चाहते हैं। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम बनाने के लिए कई ऐप्स, विजेट्स, और प्लग-इन्स उपलब्ध हैं। अगर आप Shopify (शॉपिफ़ाई) के ज़रिए अपनी वेबसाइट बनाते हैं, तो Shopify (शॉपिफ़ाई) ऐप स्टोर पर 8,000 से ज़्यादा ऐप्लिकेशन उपलब्ध हैं। आप इन्हें तुरंत इंस्टॉल करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
Shopify (शॉपिफ़ाई) के लिए बनी कुछ लोकप्रिय अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप्स हैं:
- Bookeasy (बुकईज़ी)। यह फ्री बुकिंग ऐप आपको कई लोकेशन और टीम मेंबर्स के लिए अलग-अलग कैलेंडर पर बुकिंग मैनेज करने की सुविधा देती है। ग्राहक अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल कर सकते हैं, और आप कस्टम टाइम स्लॉट और ब्लैकआउट डेट सेट कर सकते हैं।
- Meety (मीटी)। इस बुकिंग ऐप के ज़रिए आपकी वेबसाइट पर कैलेंडर बुकिंग सिस्टम आसानी से इंटीग्रेट हो जाता है। इसके फ्री प्लान में एक सर्विस के लिए अनलिमिटेड बुकिंग शामिल है। अनलिमिटेड सर्विसेज़ और ऑटोमैटिक अपॉइंटमेंट रिमाइंडर जैसे फ़ीचर्स $14 प्रति माह से शुरू हो जाते हैं।
- Cowlendar (काउलेंडर)। इस ऐप से आपकी वेबसाइट पर एक शेड्यूलिंग पॉप-अप जुड़ जाता है ताकि ग्राहक उपलब्ध स्लॉट देखकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकें। फ्री प्लान में अनलिमिटेड सर्विसेज़ और अपॉइंटमेंट शामिल हैं। पहले पेड टियर ($15 प्रति माह) के तहत रिमाइंडर, कस्टम अपॉइंटमेंट अवधि, और अपॉइंटमेंट कैंसल व रीशेड्यूल करने जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।
- Apntly (अपॉइंटली)। यह बुकिंग ऐप Google (गूगल) या Outlook (आउटलुक) कैलेंडर के साथ सिंक हो जाती है और आपको अलग-अलग टीम मेंबर्स को अपॉइंट करने की सुविधा देती है। फ्री प्लान के तहत एक सर्विस और एक टीम मेंबर के लिए अनलिमिटेड बुकिंग मिलती है। पेड टियर ($5 प्रति माह से शुरू) में अनलिमिटेड टीम मेंबर्स और सर्विसेज़ के साथ अन्य फ़ीचर्स भी मिलते हैं।
4. अपनी उपलब्धता तय करें
वेबसाइट पर बुकिंग सिस्टम सेट-अप होने के बाद ऑनलाइन बुकिंग सेटिंग्स में अपनी उपलब्धता के हिसाब से अपने बिज़नेस के काम करने का समय और दिन सेट करें। बुकिंग ऐप आपके शेड्यूल के बाहर के समय को अपने आप ब्लॉक कर देगी। कुछ अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग सॉफ़्टवेयर में आप अलग-अलग टीम मेंबर्स के लिए अलग उपलब्धता भी सेट कर सकते हैं। सैलून या स्पा जैसे सर्विस बिज़नेस के लिए यह फ़ीचर बेहद ज़रूरी होता है।
5. अपनी सेवाओं की डिस्क्रिप्शन दें
आपको पता होता है कि आपकी सेवाएं क्या हैं और हर अपॉइंटमेंट में कितना समय लगता है, लेकिन ये बातें आपके ग्राहकों को नहीं पता होतीं। हर सर्विस के लिए स्पष्ट अपॉइंटमेंट विकल्प बनाएं। अपॉइंटमेंट विकल्प वह खास सर्विस होती है, जिसे ग्राहक आपकी वेबसाइट से बुक करते हैं।
उदाहरण के लिए, किसी योग स्टूडियो में अपॉइंटमेंट विकल्प के तौर पर ग्राहक एक सिंगल क्लास, क्लास पैकेज, या मासिक मेंबरशिप चुन सकते हैं। अपनी सेवाओं को साफ-साफ लिस्ट करने से ग्राहकों के लिए अपनी ज़रूरत के अनुसार सही विकल्प ढूँढना और चुनना आसान हो जाता है।
6. एक भरोसेमंद पेमेंट प्रोसेसर चुनें
सुरक्षित पेमेंट गेटवे आपको अपनी बुकिंग वेबसाइट के ज़रिए भुगतान स्वीकार करने की सुविधा देते हैं। कोई ऐसा पेमेंट प्रोसेसिंग सिस्टम सेट करें, जिससे ग्राहक अपने पसंदीदा पेमेंट मेथड का इस्तेमाल कर सकें, जैसे:
- क्रेडिट कार्ड
- Apple Pay (ऐपल पे)
- Google Pay (गूगल पे)
- Shop Pay (शॉप पे)
अगर आप Shopify (शॉपिफ़ाई) से अपनी बुकिंग वेबसाइट बनाते हैं, तो आपको Shopify Payments (शॉपिफ़ाई पेमेंट्स) का ऑटोमैटिक एक्सेस मिल जाता है। यह एक बिल्ट-इन गेटवे होता है, जो अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एन्क्रिप्शन के साथ ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने की सुविधा देता है।
7. ऑनलाइन ट्रैफ़िक को अपने बुकिंग पेज पर लाएं
ऑनलाइन ट्रैफिक को आपकी बुकिंग वेबसाइट पर लाने वाली इनबाउंड मार्केटिंग रणनीतियां अपनाएं। उदाहरण के लिए, अगर आप हेयर सैलून चलाते हैं, तो हेयर केयर और स्टाइलिंग टिप्स को लेकर TikTok (टिकटॉक) वीडियो पोस्ट करने जैसी कंटेंट मार्केटिंग तकनीकों का इस्तेमाल करें। आप बेसिक SEO (एसईओ, या सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन) रणनीतियों से अपनी बुकिंग वेबसाइट को सर्च इंजन के लिए ऑप्टिमाइज़ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से प्रासंगिक सर्च टर्म्स के लिए वह अच्छा रैंक करेगी।
अगर आपका बिज़नस मुख्य रूप से स्थानीय ग्राहकों पर निर्भर करता है, तो लोकल SEO (एसईओ, या सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन) पर ध्यान दें। इसके लिए स्थानीय कीवर्ड रिसर्च करें (जैसे अपने क्षेत्र के नाम को अपनी सेवा के साथ जोड़ना, उदाहरण: "हेयर सैलून दिल्ली"), अपनी Google Business Profile (गूगल बिज़नेस प्रोफ़ाइल) सेट-अप करें, और ग्राहकों को ऑनलाइन सकारात्मक रिव्यू देने के लिए प्रोत्साहित करें। ये स्थानीय रणनीतियां आपकी वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट बुक करने वाली ज़्यादा प्रासंगिक और क्षेत्रीय लीड्स ला सकती हैं।
बुकिंग वेबसाइट कैसे बनाएं: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बुकिंग वेबसाइट कैसे बनाएं?
बुकिंग वेबसाइट बनाने के लिए एक भरोसेमंद वेबसाइट-बिल्डिंग प्लेटफ़ॉर्म चुनकर एक ऐप, विजेट, या प्लग-इन के ज़रिए अपॉइंटमेंट बुकिंग सिस्टम इंटीग्रेट कर लें। ऐसा करने से ग्राहक सीधे आपकी बुकिंग वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट शेड्यूल करके सेवाओं के लिए भुगतान कर पाएंगे।
बुकिंग सिस्टम बनाने में कितना खर्चा आ जाता है?
एक भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म पर बुकिंग वेबसाइट होस्ट करने में थोड़ा खर्चा तो आता है, लेकिन किसी फ्री ऐप की मदद से आप अपनी मौजूदा वेबसाइट में भी बुकिंग सिस्टम जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, Shopify (शॉपिफ़ाई) के बेसिक प्लान के तहत $29 प्रति माह में आप अपनी बुकिंग वेबसाइट होस्ट कर सकते हैं और फिर कई फ्री बुकिंग ऐप्स में से चुन सकते हैं।
क्या मैं अपनी खुद की बुकिंग ऐप बना सकता हूँ?
जी हाँ, आप अपनी खुद की बुकिंग ऐप बना सकते हैं। हाँ, इसके लिए आपको कोडिंग और ऐप डेवलपमेंट की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही, इसमें किसी मौजूदा बुकिंग ऐप या प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने की तुलना में ज़्यादा समय और पैसा लग सकता है।
वेबसाइट में बुकिंग कैसे जोड़ें?
आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग के लिए डिज़ाइन की गई किसी ऐप, विजेट, या प्लग-इन को चुनकर अपनी वेबसाइट में अपॉइंटमेंट बुकिंग का विकल्प जोड़ सकते हैं।

