कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
अपनी वेबसाइट के लिए डोमेन नेम पाना एक बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन सिर्फ़ एक बढ़िया डोमेन नेम से ही प्रोडक्ट्स नहीं बिकतीं। यह तो अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बनाने की दिशा में उठाया गया बस पहला कदम ही होता है। Headphones.com के सह-संस्थापक और CEO (सीईओ) Andrew Lissimore (एंड्रयू लिसिमोर) को यह सीख काफ़ी महंगी पड़ी थी:
“हमसे यह सोचने की भूल हो गई थी कि अगर हम यह डोमेन खरीद लें, तो सब कुछ अपने आप बढ़िया हो जाएगा। लेकिन हम गलत थे,” Andrew (एंड्रयू) ने Shopify Masters (शॉपिफाई मास्टर्स) की पॉडकास्ट एपिसोड में बताया। “ज़ाहिर-सी बात है कि डोमेन मिलने के तुरंत बाद हमें बहुत सारा काम करना था। हमें लगा कि बस वेबसाइट लाइव होते ही ग्राहकों और ऑर्डर्स की बाढ़-सी आ जाएगी।” लेकिन Headphones.com को पूरी तरह से खड़ा करने में काफ़ी मेहनत लगी। डोमेन नेम एक कीमत एसेट था, लेकिन यह तो बस उसकी सफलता की नींव थी।
तो, अब हमें एक डोमेन नेम मिल गया, अब क्या करें? चलिए अगले ज़रूरी कदमों पर एक नज़र डालकर देखते हैं।
डोमेन नेम खरीदने के बाद करने लायक 5 काम
- एक ईकॉमर्स वेबसाइट शुरू करें
- एक निजी या प्रोफेशनल ब्लॉग बनाएँ
- डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन के लिए डोमेन नेम का इस्तेमाल करें
- ट्रैफ़िक को दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करें
- डोमेन नेम बेचें
शुरुआत में Andrew (एंड्रयू) के बिज़नेस का नाम Premium Sound Canada (प्रीमियम साउंड कनाडा) था। लेकिन जल्द ही उन्हें पता चल गया कि ज़्यादातर हेडफ़ोन निर्माताओं को उनके ब्रांड के साथ पार्टनरशिप करने में दिलचस्पी नहीं थी। उन्हें एक ज़्यादा भरोसेमंद डोमेन की ज़रूरत थी। “तो मैंने सोचा कि अगर हमारे पास headphones.com होगा, तो वे हमें मना नहीं कर पाएँगे,” Andrew (एंड्रयू) कहते हैं। और वे सही थे।
आपका डोमेन नेम एक वर्सटाइल डिजिटल एसेट होता है। चाहे आप एक ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करना चाहते हों, ईमेल मार्केटिंग रणनीति बनाना चाहते हों, या फिर मुनाफ़े के लिए अपना डोमेन बेचना चाहते हों, अपने डिजिटल एसेट के सबसे बेहतरीन इस्तेमाल का फ़ैसला आपके हाथ में होता है। यहाँ विचार करने लायक पाँच विकल्प दिए गए हैं:
1. एक ईकॉमर्स वेबसाइट शुरू करें
अपने कस्टम डोमेन से एक ऑनलाइन स्टोर शुरू करें, जहाँ आप प्रोडक्ट्स या सेवाएँ बेचकर उसे अपनी नई कंपनी के लिए एक डिजिटल स्टोरफ्रंट में बदल सकते हैं। ऐसा करने का सबसे आसान तरीका Shopify (शॉपिफाई) जैसे ड्रैग-एंड-ड्रॉप वेबसाइट बिल्डर होते हैं।
2. एक निजी या प्रोफेशनल ब्लॉग बनाएँ
अपने नए डोमेन का इस्तेमाल करके अपनी रुचियों या विशेषज्ञता पर केंद्रित एक ब्लॉग शुरू करें। इससे आपको एक निजी या प्रोफेशनल ब्रांड बनाने, जानकारी साझा करने, और इंटरनेट पर अपनी विश्वसनीयता स्थापित करने में मदद मिल सकती है। इस अनुभव के ज़रिए आप बाद में अपनी कंपनी को आगे ले जा सकते हैं।
एक अच्छा ट्रैफ़िक लाने वाला ब्लॉग विज्ञापनों, एफिलिएट मार्केटिंग, या स्पॉन्सरशिपस के ज़रिए कमाई कर सकता है। इससे आपके बिज़नेस के लिए आमदनी के कई नए दरवाज़े खुल जाते हैं।
3. डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन के लिए डोमेन नेम का इस्तेमाल करें
कभी-कभी खास ऑडियंस को ट्रैक और टारगेट करने के लिए मार्केटिंग विशेषज्ञ डोमेन और सबडोमेन का इस्तेमाल करते हैं। आप किसी प्रमोशन (जैसे specialsale.domainname.com) या खास ग्राहकों को टारगेट करने के लिए (जैसे student.domainname.com) एक खास सबडोमेन बना सकते हैं।
उसके बाद, इन सबडोमेन पर सर्वर ट्रैफ़िक को चेक करके देखें कि सबसे ज़्यादा ट्रैफ़िक कहाँ आ रहा है। आप यह पक्के तौर पर तो नहीं कह सकते कि student.domainname.com पर आने वाला हर इंसान स्टूडेंट ही होगा, लेकिन फिर भी आपको एक अंदाज़ा तो लग ही जाता है कि कौन-से मार्केटिंग सेगमेंट सबसे ज़्यादा एंगेज्ड होते हैं।
4. ट्रैफ़िक को दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करें
आप अपने डोमेन को किसी दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं। मान लीजिए आप स्वेटर बेचने वाला ईकॉमर्स स्टोर चलाते हैं और ईस्टर स्वेटर खोजने वाले खरीदारों को टारगेट करना चाहते हैं। eastersweaters.com डोमेन नेम हासिल करके आप इसका एक पार्क्ड डोमेन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी इस डोमेन पर एक नई साइट बनाने के बजाय, आप विज़िटर्स को अपनी मौजूदा साइट के किसी वेब पेज पर रीडायरेक्ट कर देते हैं। ऐसा करने से आपको टारगेटेड ट्रैफ़िक मिल जाता है।
5. डोमेन नेम बेचें
डोमेन कीमती डिजिटल रियल एस्टेट हो सकते हैं। अगर आपके पास कोई प्रीमियम डोमेन है, तो आप इसे Sedo (सेडो), Flippa (फ्लिपा), GoDaddy Auctions (गोडैडी ऑक्शन्स), या फिर डोमेन रीसेल में विशेषज्ञता रखने वाले अन्य प्लेटफ़ॉर्मों पर लिस्ट कर सकते हैं।
अपनी नई वेबसाइट के लिए सही डोमेन के तलाश करते अन्य छोटे बिज़नेस ओनर्स से भी आप कनेक्ट कर सकते हैं। यह दोनों तरफ़ से काम करता है: Headphones.com के Andrew (एंड्रयू) ने दरअसल डोमेन के पिछले मालिक से यह जानने के लिए सीधे संपर्क किया था कि क्या वे इसे बेचने में दिलचस्पी रखते हैं।
अपने डोमेन नेम के साथ एक नई वेबसाइट कैसे सेट-अप करें
- एक वेब होस्ट चुनकर अपना डोमेन नेम रजिस्टर करें
- अपने डोमेन को अपने वेब होस्ट से कनेक्ट करें
- अपनी साइट बनाएँ
- सर्च विज़िबिलिटी और इस्तेमाल में आसानी के लिए अपनी साइट को बेहतर बनाएँ
- इन्वेंट्री मैनेजमेंट टूल्स सेट-अप करें
- अपने डोमेन से जुड़ा एक प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस बनाएँ
- साइट की सुरक्षा सुनिश्चित करें
- एनालिटिक्स का फ़ायदा उठाएँ
- अपनी साइट को टेस्ट करके उसे लॉन्च करें
अपना डोमेन नेम हासिल कर लेने पर आप एक ऐसी वेबसाइट बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं, जिस पर आपका डोमेन यूज़र्स को डायरेक्ट करेगा। अपनी नई साइट को चालू करने के लिए इन नौ स्टेप्स का पालन हैं।
1. एक वेब होस्ट चुनकर अपना डोमेन नेम रजिस्टर करें
अपने डोमेन का इस्तेमाल करने की दिशा में उठाया पहला कदम उस डोमेन को रजिस्टर और होस्ट करना होता है। एक वेब होस्टिंग कंपनी आपकी वेबसाइट को होस्ट करने के लिए स्टोरेज स्पेस और सर्वर एक्सेस देती है। दुनिया के सबसे सफल ईकॉमर्स बिज़नेसों में से कई वेब होस्टिंग और वेबसाइट बिल्डर के तौर पर Shopify (शॉपिफाई) का इस्तेमाल करते हैं।
वेब होस्टिंग के लिए साइन-अप करते समय ऐसी वेब होस्टिंग कंपनियों की तलाश करें, जो किसी ओवरऑल प्लान के तहत एक फ्री डोमेन नेम देती हों। इससे आपकी शुरुआती सेट-अप कॉस्ट बच सकती है। Shopify (शॉपिफाई) पर आपको अपनी ईकॉमर्स वेबसाइट के लिए सीधे डोमेन नेम खरीदने की सुविधा मिलती है। ऐसा न करके Hover (होवर), GoDaddy (गोडैडी), या NameCheap (नेमचीप) जैसे डोमेन रजिस्ट्रार के ज़रिए आप अपना डोमेन खरीदकर उसे रजिस्टर कर सकते हैं। साथ ही, उस डोमेन को आप अपने Shopify (शॉपिफाई) स्टोर से कनेक्ट भी कर सकते हैं, या फिर किसी और कंपनी के साथ आप एक वेब होस्टिंग अकाउंट भी बना सकते हैं।
ध्यान रखें कि आपका होस्टिंग प्लान आपके चुने हुए कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), जैसे WordPress (वर्डप्रेस), को सपोर्ट करता हो। अगर आपकी वेबसाइट किसी ईकॉमर्स स्टोर पर केंद्रित है, तो Shopify (शॉपिफाई) के ऑल-इन-वन सॉल्यूशन के बारे में सोचकर देखें। इसमें वेब होस्टिंग के अलावा ऑनलाइन बिज़नेसों के लिए कई और फ़ीचर्स भी शामिल जो होते हैं।
2. अपने डोमेन को अपने वेब होस्ट से कनेक्ट करें
अपने डोमेन रजिस्ट्रार अकाउंट में अपनी डोमेन नेम सिस्टम (DNS) सेटिंग्स को अपडेट करना न भूलें। उन्हें आपके वेब होस्ट पर सेट होना चाहिए। इससे आपका डोमेन एड्रेस आपके होस्टिंग सर्वर से कनेक्ट हो जाता है। अगर आपने अपना डोमेन नेम अपने वेब होस्ट से खरीदा है, तो यह काम अक्सर अपने आप ही हो जाता है।
3. अपनी साइट बनाएँ
Shopify (शॉपिफाई) के वेबसाइट टेम्पलेट ऑनलाइन रिटेल के लिए कस्टमाइज़्ड होते हैं और Shopify App Store (शॉपिफाई ऐप स्टोर) की ऐप्स के साथ आसानी से इंटीग्रेट हो जाते हैं। इसके अलावा, आपकी साइट चालू होने या वेबसाइट लाइव होने के बाद नए पेज जोड़ने के लिए आपको किसी तकनीकी स्किल की ज़रूरत नहीं होती। तरह-तरह की डिज़ाइन थीम्स, एक ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर, और AI (एआई) टूल्स के ज़रिए आप आसानी से अपने ब्रांड के अनुकूल एक साइट डिज़ाइन कर सकते हैं।
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो जेनरेट)।
4. सर्च विज़िबिलिटी और इस्तेमाल में आसानी के लिए अपनी साइट को बेहतर बनाएँ
चाहे आप किसी वेब डेवलपर को काम पर रखें या फिर खुद अपनी साइट बनाएँ, इस बात का ध्यान रखें कि आपकी साइट मोबाइल-फ्रेंडली हो, देखने में आकर्षक हो, और नेविगेट करने में आसान हो। अपनी सेवाओं, ब्लॉग, और संपर्क जानकारी के लिए अलग-अलग पेज शामिल बनाना न भूलें।
अपनी साइट को व्यवस्थित करके नेविगेशन के लिए सहज लिंक जोड़ने के लिए अपनी साइट के बिल्डर टूल्स का इस्तेमाल करें। ईकॉमर्स पेजों में आपकी प्रोडक्ट्स या सेवाओं में दिलचस्पी जगाने के लिए एक स्पष्ट कॉल-टू-एक्शन होना चाहिए।
अपनी साइट पर काम करते समय, अपने बिज़नेस में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए न्यूज़लेटर साइन-अप वाला एक Coming Soon (कमिंग सून) पेज जोड़ने के बारे में सोचकर देख लें। Headphones.com को आधिकारिक रूप से लॉन्च करने से पहले, Andrew (एंड्रयू) ने लॉन्च की तारीख वाला एक लैंडिंग पेज बनाया था। ऐसा करके अपने स्टोर को पूरी तरह से लॉन्च करने से पहले Andrew (एंड्रयू) को अलग-अलग ब्रांडों तक पहुँचने का मौका मिल गया।
5. इन्वेंट्री मैनेजमेंट टूल्स सेट-अप करें
अगर आप एक ऑनलाइन स्टोर चला रहे हैं, तो अपने स्टॉक पर नज़र रखने के लिए इन्वेंट्री मैनेजमेंट टूल्स ज़रूरी होते हैं। Shopify (शॉपिफाई) यूज़र्स को प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए सीधे इन्वेंट्री मैनेजमेंट फ़ीचर्स का एक्सेस मिल जाता है। कनेक्टेड ऐप्स के ज़रिए वे फंक्शनैलिटी में सुधार भी ला पाते हैं।
6. अपने डोमेन से जुड़ा एक प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस बनाएँ
आपके डोमेन से मेल खाता एक कस्टम ईमेल एड्रेस (जैसे, name@domain.com) आपके बिज़नेस की विश्वसनीयता में चार चाँद लगा देता है, खासकर अगर आपके पास एक शानदार डोमेन नेम हो।
Google Workspace (गूगल वर्कस्पेस) और Zoho Mail (ज़ोहो मेल) जैसे कई ईमेल सर्विस प्रोवाइडर थोड़ी-सी फ़ीस लेकर डोमेन-आधारित ईमेल एड्रेस सेट और मैनेज करने के टूल्स मुहैया करा देते हैं। कुछ मामलों में, आपके वेब होस्टिंग प्लान में आपके नए डोमेन नेम से जुड़ा एक फ्री ईमेल अकाउंट भी होता है। जब आप Shopify (शॉपिफाई) से कोई डोमेन खरीदते हैं, तो आपको अनलिमिटेड ईमेल एड्रेस के लिए फ्री ईमेल फ़ॉरवर्डिंग का एक्सेस मिल जाता है। इसके चलते कस्टम एड्रेस बनाकर भी अपने ईमेल आप अपने मौजूदा अकाउंट पर डिलीवर करवा पाते हैं।
7. साइट की सुरक्षा सुनिश्चित करें
अपनी वेबसाइट की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मतलब होता है:
- यह तय करना कि कौन उसे एक्सेस और एडिट कर सकता है
- बौद्धिक संपदा की रक्षा करना
- यूज़र्स की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा करना
अपने वेबसाइट बिल्डिंग सॉफ़्टवेयर से आप:
- सुरक्षित प्रोटोकॉल (जैसे, आपका URL http के बजाय https से शुरू हो) बना सकते हैं
- बैकअप चालू कर सकते हैं
- अपनी साइट का ऑडिट कर सकते हैं ताकि कोई संवेदनशील जानकारी उजागर न हो
टू-फैक्टर लॉगिन चालू कर लें ताकि सिर्फ़ मंज़ूरी-प्राप्त साइट एडमिनिस्ट्रेटर ही आपकी साइट की सेटिंग्स और डेटा को एक्सेस कर सकें। यूज़र के ब्राउज़र और आपकी वेबसाइट के बीच कनेक्शन को एन्क्रिप्ट करने के लिए SSL सर्टिफ़िकेट का इस्तेमाल करें। Shopify (शॉपिफाई) से खरीदे गए या फिर Shopify (शॉपिफाई) से कनेक्ट किए गए डोमेन को अपने आप ही एक फ्री SSL (एसएसएल) सर्टिफ़िकेट मिल जाता है।
Shopify (शॉपिफाई) का इस्तेमाल करने वाले ईकॉमर्स विक्रेताओं को अपने बिज़नेस और ग्राहकों, दोनों की सुरक्षा के लिए कई तरह के पेमेंट सिक्योरिटी समाधानों का एक्सेस भी मिलता है। इसमें Payment Card Industry Data Security Standard (पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री डेटा सिक्योरिटी स्टैंडर्ड, या PCI DSS) का पालन करने वाले सॉफ़्टवेयर और पेमेंट ऑथेंटिकेशन टूल्स शामिल होते हैं। इन टूल्स के ज़रिए हैकर्स को वित्तीय डेटा उजागर किए बिना आप क्रेडिट कार्ड पेमेंट प्रोसेस कर सकते हैं।
8. एनालिटिक्स का फ़ायदा उठाएँ
एनालिटिक्स के ज़रिए आप:
- यह समझ पाते हैं कि आपकी वेबसाइट कैसा परफॉर्म कर रही है
- विज़िटर्स के व्यवहार में आने वाले रुझानों की पहचान कर पाते हैं
- अपनी वेबसाइट पर ट्रैफ़िक बढ़ाने की रणनीतियों बना पाते हैं
अपनी वेब होस्टिंग सेवा द्वारा दिए गए एनालिटिक्स के अलावा आपको Google Analytics (गूगल एनालिटिक्स) पर भी नज़र रखनी चाहिए। यह प्लेटफ़ॉर्म खासतौर पर फ़ायदेमंद होता है क्योंकि इसमें Google (गूगल) सर्च नतीजों से जुड़ी एहम जानकारी मिलती है। क्योंकि Google (गूगल) सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन है, इसलिए अपने Google SEO (गूगल एसईओ) के बारे में आप जितना ज़्यादा सीखेंगे, आपकी वेबसाइट उतनी ही फ़ायदे में रहेगी।
9. अपनी साइट को टेस्ट करके उसे लॉन्च करें
अपने वेबसाइट बिल्डिंग सॉफ़्टवेयर में प्रीव्यू फ़ंक्शन का इस्तेमाल करें। इससे आप देख पाएंगे कि आपकी वेबसाइट यूज़र्स के ब्राउज़र में कैसी दिखाई देगी। अपनी वेबसाइट को प्रीव्यू देखकर यह सुनिश्चित करें कि आपके पेज डेस्कटॉप और मोबाइल, दोनों ब्राउज़र पर जल्दी लोड हो रहे हैं या नहीं, सभी इमेज ठीक से दिखाई दे रही हैं या नहीं, और सभी लिंक ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। अगर सब कुछ सही लगे, तो साइट को लाइव करके उसे सभी के लिए उपलब्ध करा दें। इस तरह, देखते ही देखते आपका डोमेन नेम एक चलती-फिरती वेबसाइट बन जाएगा।
हमें डोमेन नेम मिल गया, अब क्या करें: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
डोमेन नेम मिलने के बाद अगला स्टेप क्या होता है?
डोमेन नेम मिलने के बाद अगला स्टेप एक वेब होस्टिंग प्रोवाइडर चुनना, अपने डोमेन को एक होस्टिंग अकाउंट से कनेक्ट करना, और एक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) या वेबसाइट बिल्डर से अपनी वेबसाइट बनाना शुरू करना होता है।
अगर मेरे पास डोमेन नेम है, तो क्या मुझे वेबसाइट की ज़रूरत होगी?
अगर आपके पास डोमेन नेम है, तो आपको वेबसाइट की ज़रूरत नहीं होगी। विज़िटर्स को अपनी मुख्य साइट पर रीडायरेक्ट करने, अपने ब्रांड की सुरक्षा करने, प्रतिस्पर्धियों को किसी मौके का फ़ायदा उठाने से रोकने, या फिर आगे चलकर डोमेन बेचने के लिए भी लोग डोमेन नेम खरीदते हैं।
अपना डोमेन नेम रिन्यू न करने से मेरी वेबसाइट का क्या होगा?
अगर आप अपना डोमेन नेम रिन्यू नहीं करते, तो आपकी वेबसाइट एक्सेस नहीं की जा सकेगी। कुछ समय बाद वह डोमेन दूसरे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध हो सकता है, जिसके चलते आप उसकी ओनरशिप से हाथ धो बैठेंगे।

