कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
किसी ब्रांड की पहचान बढ़ाकर अपनी वेबसाइट पर विज़िटर लाने में सोशल मीडिया मददगार साबित हो सकता है। हाँ, आपको पता होना चाहिए कि आपकी ऑडियंस सबसे ज़्यादा समय कहाँ बिताती है। आपके ब्रांड की लक्षित ऑडियंस किन प्लेटफॉर्म का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करता है, यह समझने से आप अपनी सोशल मीडिया मार्केटिंग रणनीति को सही दिशा देकर सार्थक संबंध बना सकते हैं।
आगे पढ़कर जानें कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कौन से हैं, और ब्रांड्स के लिए उनकी खास ताकत क्या है।
| क्रम | प्लेटफॉर्म | मासिक सक्रिय यूज़र्स |
| 1 | Facebook (फेसबुक) | 307 करोड़ |
| 2 | YouTube (यूट्यूब) | 253 करोड़ |
| 3 | Instagram (इंस्टाग्राम) | 200 करोड़ |
| 4 | WhatsApp (व्हाट्सऐप) | 200 करोड़ |
| 5 | Telegram (टेलीग्राम) | 95 करोड़ |
| 6 | Messenger (मैसेंजर) | 94.7 करोड़ |
| 7 | Snapchat (स्नैपचैट) | 85 करोड़ |
| 8 | Douyin (डोउयिन) | 76.6 करोड़ |
| 9 | Moj (मौज) | 40 करोड़ |
| 10 | ShareChat (शेयरचैट) | 35 करोड़ |
ये दुनिया भर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले 10 सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं। वैश्विक स्तर पर Facebook (फेसबुक) अब भी सबसे आगे है। इसके बाद YouTube (यूट्यूब) और Instagram (इंस्टाग्राम) आते हैं।
ज़रूरी नहीं कि आपके ब्रांड को हर सोशल मीडिया ऐप पर मौजूद रहना हो। हर प्लेटफॉर्म को थोड़ा गहराई से समझकर आप यह तय कर सकते हैं कि आपके बिज़नेस के लिए कौन से चैनल सबसे उपयुक्त हैं:
1. Facebook (फेसबुक) (307 करोड़ यूज़र्स)
दुनिया भर में लगभग 310 करोड़ यूज़र्स के साथ Facebook (फेसबुक) सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसका मतलब है कि दुनिया के अनुमानित 524 करोड़ सोशल मीडिया यूज़र्स में से लगभग हर पाँच में तीन लोग Facebook (फेसबुक) पर सक्रिय हैं।
Facebook (फेसबुक) की पकड़ उसकी विशाल पहुँच और विविध ऑडियंस की वजह से बनी हुई है। अमेरिका में Facebook (फेसबुक) यूज़र्स का सबसे बड़ा हिस्सा 25 से 34 वर्ष के आयु वर्ग का है, जो 24.2% है। इसके बाद आता है 35 से 44 वर्ष का आयु वर्ग, जो 19% है। इस ऐप पर मौजूद इतनी बड़ी ऑडियंस इसे टॉप सोशल मीडिया ऐप्स पर ज़्यादा विज़िबिलिटी की चाहत रखने वाले ब्रांड्स के लिए अहम बनाती है।
इमेज पोस्ट इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक एंगेजमेंट लेकर आती हैं। इसके चलते ऑडियंस को अपने प्रोडक्ट के बारे में बताने का ई-कॉमर्स बिज़नेस को अच्छा मौका मिल जाता है। उदाहरण के लिए Fenty Beauty (फेंटी ब्यूटी) को देखें। अपने Facebook (फेसबुक) पेज पर यह ब्यूटी ब्रांड अक्सर स्थिर तस्वीरें शेयर करता है, ताकि फ़ॉलोअर्स उसकी प्रोडक्ट रेंज को समझ सकें।
यह अलग क्यों दिखता है:
- अलग-अलग आयु और रुचि समूहों में करोड़ों यूज़र्स तक व्यापक पहुँच
- मजबूत विज्ञापन टूल और विश्लेषण सुविधाएँ
- Instagram (इंस्टाग्राम) और WhatsApp (व्हाट्सऐप) सहित अन्य लोकप्रिय Meta (मेटा) प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेशन
2. YouTube (यूट्यूब) (253 करोड़ यूज़र्स)
2005 में शुरू हुआ YouTube (यूट्यूब) वीडियो कंटेंट की दुनिया का सबसे बड़ा मंच है। नवंबर 2024 तक यूज़र्स इसकी मोबाइल ऐप पर हर महीने 27 घंटे से ज़्यादा बिता रहे थे।
YouTube (यूट्यूब) लंबी अवधि वाले वीडियो के लिए खास तौर पर प्रभावी है। आपकी ऑडियंस को आपके प्रोडक्ट्स या सेवाओं के बारे में विस्तार से समझाने के लिए ये वीडियो बढ़िया होते हैं। Luxy Hair (लक्सी हेयर) इसका अच्छा उदाहरण है। इस ब्रांड ने ट्यूटोरियल जैसे एजुकेशनल कंटेंट के ज़रिए अपनी YouTube (यूट्यूब) ऑडियंस बढ़ाई है। इसमें दर्शकों को हेयर एक्सटेंशन पहनने और बालों को स्वस्थ रखने के तरीके बताए जाते हैं।
यह अलग क्यों दिखता है:
- लंबे वॉच टाइम के साथ अच्छी-खासी एंगेजमेंट
- वीडियो विज्ञापनों और प्रोडक्ट रिव्यू के ज़रिए खरीद-संबंधी फैसलों पर मज़बूत असर
- हर तरह की दिलचस्पी के लिए अलग-अलग विज़ुअल कंटेंट
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं।
3. Instagram (इंस्टाग्राम) (200 करोड़ यूज़र्स)
विज़ुअल स्टोरीटेलिंग पर Instagram (इंस्टाग्राम) का दबदबा 18 से 34 वर्ष के आयु वर्ग से जुड़ने की इच्छा रखने वाले ब्रांड्स और इन्फ्लुएंसर्स का उसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म बनाता है। अमेरिकी यूज़र्स का यही इसका सबसे बड़ा समूह है।
2023 से 2024 के बीच कैरोसेल और सिंगल-इमेज ग्रिड पोस्ट पर एंगेजमेंट में गिरावट तो आई थी, लेकिन प्लेटफॉर्म के शॉर्ट-फॉर्म वीडियो फ़ॉर्मेट (रील्स) में इसी दौरान 45% की बढ़ोतरी देखने को मिली।
Instagram (इंस्टाग्राम) रील्स आपके प्रोडक्ट समझाने, ऑर्गेनिक पहुँच बढ़ाने, और ब्रांड बनाने में काम आ सकती हैं। उदाहरण के लिए, आप यह दिखा सकते हैं कि आपका प्रोडक्ट संभावित ग्राहकों की समस्या कैसे हल करता है। Bombas (बॉम्बास) ने एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया था। उसमें दिखाया गया था कि खड़े होकर किए जाने वाले पिलाटीज़ वर्कआउट में कंपनी के ग्रिपर मोज़े कैसे मददगार साबित हो सकते हैं।
यह अलग क्यों दिखता है:
- अच्छी विज़ुअल अपील और आकर्षक कंटेंट
- इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के लिए बेहद कारगर
- पोस्ट, स्टोरीज़, रील्स, और IGTV (आईजीटीवी) सहित विविध कंटेंट फ़ॉर्मेट
4. WhatsApp (व्हाट्सऐप) (200 करोड़ यूज़र्स)
व्यक्तिगत मैसेजिंग, वॉइस कॉल, और वीडियो कॉल के लिए जाने जाने वाला WhatsApp (व्हाट्सऐप) अब बिज़नेस कम्युनिकेशन का भी तेज़ी से उभरता मंच है। उदाहरण के लिए, ब्राज़ील में लगभग हर पाँच में से चार WhatsApp (व्हाट्सऐप) यूज़र्स ने बताया कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए किसी ब्रांड से संपर्क किया है। WhatsApp (व्हाट्सऐप) की बातचीत-आधारित नेचर इसे ग्राहक सहायता और मार्केटिंग कैंपेन, दोनों के लिए खासतौर पर प्रभावी बनाती है।
यह अलग क्यों दिखता है:
- भारी यूज़र एंगेजमेंट और रोज़ाना सक्रियता
- एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित मैसेजिंग
- कस्टमर सर्विस और बिज़नेस कम्युनिकेशन में बढ़ता उपयोग
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो ट्रांसलेट)।
5. Telegram (टेलीग्राम) (95 करोड़ यूज़र्स)
Telegram (टेलीग्राम) एक सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म है। यह व्यक्तिगत और सामूहिक बातचीत के साथ-साथ बड़े दर्शक समूहों तक संदेश पहुँचाने के लिए लोकप्रिय है। Telegram (टेलीग्राम) सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं है। इसके ज़रिए ई-कॉमर्स स्टोर:
- ग्राहकों को पुश संदेश भेज सकते हैं
- कस्टमर सर्विस चैट फ़ंक्शन सेट कर सकते हैं
- मिनी-ऐप्स व बॉट्स के ज़रिए सीधे भौतिक और डिजिटल उत्पाद बेच सकते हैं
2024 में इन-ऐप खरीदारी के मामले में टॉप देशों में रूस ($2.76 करोड़), अमेरिका ($2.36 करोड़) और यूक्रेन ($1.2 करोड़) शामिल थे। ये आँकड़े दिखाते हैं कि Telegram (टेलीग्राम) मैसेजिंग, ई-कॉमर्स, और पेड कंटेंट के लिए तेज़ी से कमाई जेनरेट करने वाला प्लेटफॉर्म बन रहा है।
यह अलग क्यों दिखता है:
- गोपनीयता और सुरक्षा पर मजबूत ज़ोर
- चैनल और बॉट्स सहित वर्सटाइल मैसेजिंग विकल्प
- भारी एंगेजमेंट दरों के साथ बढ़ता यूज़र्स आधार
6. Messenger (मैसेंजर) (94.7 करोड़ यूज़र्स)
Messenger (मैसेंजर), जिसे पहले Facebook Messenger (फेसबुक मैसेंजर) के नाम से जाना जाता था, व्यक्तिगत बातचीत के लिए इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। चूँकि यह Meta (मेटा) के स्वामित्व में है, इसलिए ब्रांड्स दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इकोसिस्टम में से एक का लाभ उठा सकते हैं। अमेरिका में मैसेंजर 25 से 34 वर्ष के आयु वर्ग में सबसे आगे है। यह इसके यूज़र आधार का 23% है। इसके बाद 35 से 44 वर्ष का आयु वर्ग आता है, जो 21% पर है।
Messenger (मैसेंजर) का इस्तेमाल चैटबॉट्स या लाइव कस्टमर सर्विस के ज़रिए ब्रांड्स ग्राहकों से बात करने, या प्रोडक्ट बेचकर भुगतान स्वीकार करने के लिए कर सकते हैं।
यह अलग क्यों दिखता है:
- Facebook (फेसबुक) के साथ इंटीग्रेशन
- कस्टमर सर्विस और ऑटोमेटेड जवाबों के लिए कारगर टूल
- व्यापक पहुँच और अच्छी यूज़र एंगेजमेंट
7. Snapchat (स्नैपचैट) (85 करोड़ यूज़र्स)
अस्थायी कंटेंट फ़ॉर्मेट और आकर्षक AR (एआर) फ़िल्टर Snapchat (स्नैपचैट) को युवा, मोबाइल का प्राथमिकता देने वाले यूज़र्स को लक्ष्य बनाने का इरादा रखने वाले ब्रांड्स के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाते हैं। अगर आपकी ऑडियंस 25 वर्ष से छोटी है, तो Snapchat (स्नैपचैट) इन्फ्लुएंसर साझेदारियों, Snapchat Discover (स्नैपचैट डिस्कवर) कंटेंट, और Snapchat (स्नैपचैट) विज्ञापनों के ज़रिए कमाई के कमाल के मौके दे सकता है।
यह अलग क्यों दिखता है:
- युवा यूज़र्स में लोकप्रिय
- इनोवेटिव Augmented Reality (ऑगमेंटेड रियलिटी, या एआर) सुविधाएँ और इंटरैक्टिव फ़िल्टर
- रचनात्मक मार्केटिंग कैंपेन के लिए मजबूत संभावना
8. Douyin (डोउयिन) (76.6 करोड़ यूज़र्स)
TikTok (टिकटॉक) का चीनी वर्शन Douyin (डोउयिन), TikTok (टिकटॉक) जैसी कई सुविधाएँ देता है। इनमें शामिल हैं ई-कॉमर्स और पेमेंट सिस्टम के साथ इंटीग्रेशन। लेकिन Douyin (डोउयिन) को चीन के बड़े सोशल कॉमर्स बाज़ार के हिसाब से तैयार किया गया है।
ई-कॉमर्स ब्रांड्स ऑडियंस से जुड़ने के लिए शॉर्ट-फॉर्म और लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट बना सकते हैं, प्रोडक्ट्स के बारे में बताने के लिए लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं, और DouyinShop (डोउयिनशॉप) सेट कर सकते हैं। गौरतलब है कि TikTok (टिकटॉक) और WeChat (वीचैट) की तरह, यह चीनी ऐप भी फ़िलहाल भारत में प्रतिबंधित है।
यह अलग क्यों दिखता है:
- शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट पर अच्छी एंगेजमेंट
- चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेशन
- चीन में उपभोक्ता व्यवहार पर अहम प्रभाव
9. Moj (मौज) (40 करोड़ यूज़र्स)
Moj (मौज) भारत के सबसे लोकप्रिय शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है, खासकर Gen Z और क्षेत्रीय भाषा बोलने वाले यूज़र्स के बीच। इसकी लगातार स्क्रॉल होने वाली वीडियो फीड और क्रिएटर-ड्रिवन कंटेंट इसे ट्रेंड्स, प्रोडक्ट डिस्कवरी, और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के लिए एक कमाल का प्लेटफॉर्म बनाते हैं।
जब भारतीय स्किनकेयर और ब्यूटी ब्रांड्स ने TikTok (टिकटॉक) के विकल्प तलाशने शुरू किए, तो कई ब्रांड्स ने Moj (मौज) पर शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और क्रिएटर कोलैबोरेशन्स के जरिए अपनी कम्युनिटी बनानी शुरू की। कई ब्रांड्स माइक्रो-इन्फ्लुएंसर्स के साथ काम करते हैं ताकि वे स्थानीय दर्शकों के साथ जुड़ने लायक रिलेटेबल वीडियो बना सकें।
“हमने देखा है कि शॉर्ट-फॉर्म क्रिएटर कंटेंट तब सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है, जब वह बहुत ज़्यादा पॉलिश्ड होने के बजाय असली और रिलेटेबल महसूस होता है,” भारत के DTC (डीटीसी) ब्रांड्स के साथ काम करने वाले एक डिजिटल मार्केटिंग कंसल्टेंट कहते हैं। “खासकर क्षेत्रीय क्रिएटर्स ब्रांड्स को स्थानीय दर्शकों से ज़्यादा व्यक्तिगत तरीके से जोड़ने में मदद करते हैं।”
भारत में सोशल कॉमर्स के तेज़ी से बढ़ने के साथ, Moj ने एंटरप्रेन्योर्स और ईकॉमर्स ब्रांड्स के लिए क्रिएटर-लेड मार्केटिंग और वायरल कंटेंट के जरिए ग्राहकों तक पहुँचने के नए मौके बनाए हैं।
यह अलग क्यों दिखता है:
- Gen Z (जेन ज़ी) और क्षेत्रीय भाषा बोलने वाले यूज़र्स तक मज़बूत पहुँच
- शॉर्ट-फॉर्म वीडियो मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसर कैंपेन के लिए उपयुक्त
- ब्रांड्स को क्रिएटर कम्युनिटी बनाने में मदद करता है
- भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों में लोकप्रियता
10. ShareChat (शेयरचैट) (35 करोड़ यूज़र्स)
भारत में ShareChat (शेयरचैट) सोशल नेटवर्किंग को क्षेत्रीय भाषा वाले कंटेंट और कम्युनिटी एंगेजमेंट के साथ जोड़ता है। यह प्लेटफॉर्म खासकर उन यूज़र्स के बीच लोकप्रिय है, जो हिंदी, पंजाबी, तमिल, बंगाली, और अन्य भारतीय भाषाओं में कंटेंट देखना पसंद करते हैं।
क्षेत्रीय भारतीय ऑडियंस को टार्गेट करने वाले ईकॉमर्स बिज़नेस के लिए ShareChat (शेयरचैट) स्थानीय भाषा वाले कंटेंट के ज़रिए भरोसा और ब्रांड विज़िबिलिटी बनाने का मौका देता है। कई छोटे बिज़नेस और क्रिएटर्स इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल प्रोडक्ट वीडियो, अपडेट्स, और कम्युनिटी-केंद्रित कंटेंट शेयर करने के लिए करते हैं।
कई भारतीय एंटरप्रेन्योर्स ने फैशन, ब्यूटी, फूड, और स्थानीय लाइफ़स्टाइल ट्रेंड्स से जुड़ी नीश कम्युनिटीज़ बनाने के लिए ShareChat (शेयरचैट) का इस्तेमाल किया है। अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं के हिसाब से कंटेंट तैयार करके ब्रांड्स बड़े शहरों से बाहर के ग्राहकों के साथ मज़बूत संबंध बना सकते हैं।
ShareChat (शेयरचैट) पर कम्युनिटी एंगेजमेंट बहुत अहम भूमिका निभाता है। कई बिज़नेस क्षेत्रीय पोस्ट्स, शॉर्ट वीडियो, और इंटरएक्टिव कंटेंट फॉर्मेट्स का इस्तेमाल करके फीडबैक जुटाते हैं और ग्राहकों की पसंद-नापसंद को बेहतर तरीके से समझते हैं।
यह अलग क्यों दिखता है:
- भारत भर में मजबूत क्षेत्रीय भाषा ऑडियंस
- टियर 2 और टियर 3 मार्केट्स को टार्गेट करने वाले बिज़नेस के लिए उपयोगी
- स्थानीय भाषा वाले कंटेंट के जरिए उच्च कम्युनिटी एंगेजमेंट
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
शीर्ष 5 सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कौन से हैं?
मासिक सक्रिय यूज़र्स के आधार पर पाँच सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं: Facebook (फेसबुक), YouTube (यूट्यूब), Instagram (इंस्टाग्राम), WhatsApp (व्हाट्सऐप), और TikTok (टिकटॉक)।
सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला नंबर 1 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कौन सा है?
सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook (फेसबुक) है, जिसके 307 करोड़ मासिक सक्रिय यूज़र्स हैं।
जेन ज़ी सबसे ज़्यादा कौन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती है?
TikTok (टिकटॉक), Instagram (इंस्टाग्राम), और Snapchat (स्नैपचैट) 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों (यानी जेन ज़ी) के बीच सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आते हैं।
अगला बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कौन सा हो सकता है?
यह कहना तो मुश्किल है कि अगला बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कौन सा होगा। वह इसलिए क्योंकि अलग-अलग साइटों की लोकप्रियता तेज़ी से और अप्रत्याशित रूप से बदल सकती है। फिर भी, कुछ प्लेटफॉर्म तेज़ी से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, जिनमें Bluesky (ब्लूस्काई), Threads (थ्रेड्स), Vero (वेरो), Discord (डिस्कॉर्ड), और MeWe (मीवी) शामिल हैं।

