कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
नई प्रोडक्ट लॉन्च करना रोमांचक होता है, लेकिन सफलता सिर्फ एक अच्छे आइडिया पर ही निर्भर नहीं करती। सही रिसर्च के बिना, शुरू करने से पहले ही आप संभावित ग्राहकों का ध्यान और भरोसा खो सकते हैं।
इसीलिए प्रोडक्ट रिसर्च इतनी ज़रूरी होती है। इसके ज़रिए आप अपने प्रोडक्ट आइडिया को वैलिडेट करके अपनी नीश मार्केट में असली माँग की पुष्टि कर पाते हैं।
इसमें समय और मेहनत तो लगते हैं, लेकिन प्रोडक्ट रिसर्च आपके बिज़नेस के भविष्य के लिए बेहद एहम होती है। इस गाइड में हम आपको बताएंगे कि प्रभावी रिसर्च कैसे करें और बेचने के लिए सबसे अच्छी प्रोडक्ट कैसे खोजें।
प्रोडक्ट रिसर्च क्या होती है?
प्रोडक्ट रिसर्च से आप यह मूल्यांकन कर पाते हैं कि आपका प्रोडक्ट आइडिया बाज़ार में सफल हो भी सकता है या नहीं। इस प्रक्रिया के तहत ग्राहकों की डिमांड, मार्केट ट्रेंड्स, और प्रतिस्पर्धा के बारे में डेटा कलेक्ट करके उसका विश्लेषण किया जाता है। ऐसा करने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि आपकी प्रोडक्ट आपकी टार्गेट ऑडियंस की ज़रूरतों को पूरी कर पाएगी या नहीं।
प्रभावी प्रोडक्ट रिसर्च के ज़रिए आप:
- ग्राहकों की समस्याओं को पहचानकर उनका समाधान कर सकते हैं।
- अपनी प्रोडक्ट के लिए मार्केट डिमांड को वैलिडेट कर सकते हैं।
- आपके प्रतिस्पर्धियों द्वारा पूरी नहीं की जा रही कमियों को खोज सकते हैं।
- अपनी प्रोडक्ट की खूबियों और पैकेजिंग को बेहतर बनाने के लिए फीडबैक ले सकते हैं।
- प्रतिस्पर्धी और फ़ायदेमंद कीमतें तय कर सकते हैं।
- अपने मार्केट में अपनी प्रोडक्ट को समान प्रोडक्ट्स से अलग दिखा सकते हैं।
- यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी प्रोडक्ट ग्राहकों की ज़रूरतों को लगातार पूरा करती रहे।
- अपने प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मार्केटिंग को बेहतर बनाने के लिए डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नियमित प्रोडक्ट रिसर्च से आप बाज़ार के बदलावों से आगे रह पाते हैं। साथ ही, ग्राहकों की पसंद के प्रोडक्ट बनाते-बनाते आप एक टिकाऊ बिज़नेस भी खड़ा कर पाते हैं।
प्रोडक्ट रिसर्च कैसे करें
प्रोडक्ट रिसर्च दो मुख्य धुरियों पर टिकी होती है: मार्केट-आधारित मानदंड और प्रोडक्ट-आधारित मानदंड। चलिए, पहले मार्केट से जुड़े फैक्टर्स को समझते हैं।
मार्केट-आधारित मानदंड
मार्केट रिसर्च के ज़रिए आप ये बातें समझ सकते हैं:
आपकी संभावित मार्केट का साइज़
मार्केट साइज़ बताता है कि आपकी प्रोडक्ट के लिए कितने संभावित ग्राहक मौजूद हैं। बड़े बाज़ार बड़े मौके देते हैं, लेकिन छोटे नीश मार्केट में प्रवेश करना आसान और किफ़ायती हो सकता है।
उदाहरण के लिए, Daneson (डेनसन) को देखें। स्वास्थ्य और स्वच्छता के बड़े बाज़ार में प्रतिस्पर्धा करने के बजाय इन्होंने लग्ज़री टूथपिक्स बेचकर एक खास नीश ही बना लिया।

अपने मार्केट साइज़ का अनुमान लगाने के लिए इन बातों पर गौर करें:
- शहर और राज्य विकास कार्यालयों का सार्वजनिक डेटा।
- इंडस्ट्री रिसर्च रिपोर्ट्स।
- Google Trends (गूगल ट्रेंड्स) और Meta (मेटा) के Ad Manager (ऐड मैनेजर) जैसे डिजिटल टूल्स।
- ग्राहक सर्वे और फोकस ग्रुप्स।
आपके प्रतिस्पर्धी कौन हैं
अपने प्रतिस्पर्धियों को समझकर आप बाज़ार में नए मौके खोज पाते हैं। ऐसा करके आप:
- किसी नई प्रोडक्ट को बाज़ार में लाने वाले पहले इंसान बन सकते हैं।
- कुछ प्रतिस्पर्धियों वाले बाज़ार में प्रवेश कर सकते हैं।
- भीड़भाड़ वाले बाज़ार में शामिल हो सकते हैं।
मार्केट में प्रवेश करने वाले पहले इंसान होने का मतलब है कि आपको मार्केट डिमांड साबित करने के लिए मज़बूत मार्केट रिसर्च करनी होगी। भीड़भाड़ वाले बाज़ार में एक सिद्ध माँग होती है, लेकिन इसमें प्रतिस्पर्धियों से अलग दिखना भी ज़रूरी होता है।
मौजूदा प्रतिस्पर्धियों को खोजने के लिए Google (गूगल) सर्च और Similarweb (सिमिलरवेब) जैसे टूल्स का इस्तेमाल करें। Ahrefs (एहरेफ्स) जैसे SEO (एसईओ टूल्स) आपको बताते हैं कि हर महीने कितने लोग आपकी जैसी प्रोडक्ट्स सर्च करते हैं।
"Ahrefs (एहरेफ्स) या Semrush (सेमरश) जैसे टूल से कीवर्ड रिसर्च करने से सर्च डिमांड की असली तस्वीर मिलती है,"Be Media (बी मीडिया) के CTO (सीटीओ) Shane Pollard (शेन पोलार्ड) कहते हैं। "यह मौका मैपिंग में भी काम आता है: अगर डिफिकल्टी ज़्यादा है, तो मैं लॉन्ग-टेल रिज़ल्ट्स खोज सकता हूँ। नए बाज़ारों में प्रवेश के लिए लॉन्ग-टेल अप्रोच सबसे अच्छी होती है।"
प्रोडक्ट कैटेगरी टाइप्स:
- Fad (फैड) (शॉर्ट-टर्म ट्रेंड): जल्द ही खत्म हो जाने वाली शॉर्ट-टर्म लोकप्रियता। गाइगर काउंटर्स का उदाहरण ले लें। 2011 में जापान में आए भूकंप के बाद इनकी भारी माँग थी, लेकिन जल्दी ही इनकी बिक्री कम हो गई।
- Trend (ट्रेंड): लंबे समय तक चलने वाली ग्रोथ, जो आख़िरकार धीमी पड़ सकती है। ग्लूटेन-फ्री खाद्य पदार्थ इस पैटर्न में फिट बैठते हैं। इनमें लगातार बढ़ोतरी तो देखने को मिली है, लेकिन बाज़ार के परिपक्व होने पर ये स्थिर हो सकते हैं।
- Stable (स्टेबल): समय के साथ न्यूनतम उतार-चढ़ाव वाली निरंतर माँग। किचन सिंक इसका क्लासिक उदाहरण है। इनकी हमेशा ज़रूरत होती है और उनके बाज़ार में बड़े बदलाव शायद ही कभी आते हों।
- Growth (ग्रोथ): स्थायी बाज़ार बदलावों से प्रेरित स्थिर, लॉन्ग-टर्म बढ़ोतरी। योग प्रोडक्ट्स इस पैटर्न को दर्शाते हैं, क्योंकि योग एक नीश गतिविधि न रहकर एक मेनस्ट्रीम फिटनेस विकल्प जो बन गया है।

यह पहचानने के लिए Google Trends (गूगल ट्रेंड्स) का इस्तेमाल करें कि आपकी प्रोडक्ट में दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है या फिर अचानक स्पाइक्स दिखाई दे रहे हैं, जो एक शॉर्ट-टर्म फैड का संकेत भी हो सकते हैं।
स्थानीय प्रोडक्ट उपलब्धता: जो प्रोडक्ट स्थानीय स्तर पर आसानी से नहीं मिलतीं, वे अक्सर ऑनलाइन बेहतर बिकती हैं। उदाहरण के लिए, Ellusionist (एल्यूज़निस्ट) जादूगरों के लिए खास कार्ड डेक बेचता है। ये डेक स्थानीय दुकानों में नहीं मिलते।

स्थानीय उपलब्धता जाँचने के लिए, Google (गूगल) पर अपने नज़दीकी प्रमुख शहरों में "[आपकी प्रोडक्ट] + [शहर का नाम]" सर्च करके देखें।
आपके टार्गेट ग्राहक कौन हैं
मार्केट रिसर्च के लिए विस्तृत कस्टमर पर्सोना बनाना जरूरी नहीं है, लेकिन आपको अपने टार्गेट ग्राहकों की बुनियादी विशेषताओं को समझना चाहिए, जैसे कि वे ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं या रिटेल स्टोर से।
ये रहे ग्राहक विशेषताओं के कुछ बुनियादी उदाहरण, जो प्रोडक्ट रिसर्च में मददगार साबित हो सकते हैं:
- किशोरों के पास ऑनलाइन खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड नहीं होता।
- बुज़ुर्ग ग्राहकों को कंप्यूटर्स की जानकारी कम हो सकती है और उन्हें सीधे दुकानों से खरीदारी करना पसंद हो सकता है।
Pollard (पोलार्ड) अपनी ऑडियंस के बारे में जानने के लिए Google Analytics (गूगल एनालिटिक्स) का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं:
- डेमोग्राफिक्स रिपोर्ट्स से उम्र और लिंग का पता चलता है।
- जियोलोकेशन डेटा से क्षेत्रीय अंतर साफ हो जाते हैं।
- टॉप पेजेज़ दिखाते हैं कि कौन-से प्रोडक्ट सबसे ज़्यादा दिलचस्पी आकर्षित करते हैं।
प्रोडक्ट-आधारित मानदंड
किसी प्रोडक्ट का मूल्यांकन करते समय प्राइसिंग, सीज़नैलिटी, और स्केलेबिलिटी जैसे पहलुओं पर ध्यान दें। यहाँ ध्यान देने लायक बातें हैं:
- प्रोडक्ट मार्कअप
- प्राइसिंग स्ट्रैटेजी
- साइज़ और वज़न
- प्रोडक्ट का टिकाऊपन
- सीज़नैलिटी
- प्रोडक्ट की समस्याएँ
- प्रोडक्ट टर्नओवर
- प्रोडक्ट टाइप
- प्रोडक्ट के खराब होने की संभावना
- प्रोडक्ट प्रतिबंध और नियम
- प्रोडक्ट स्केलेबिलिटी
प्रोडक्ट मार्कअप
मज़बूत शुरुआती मार्कअप से आपको अचानक आ जाने वाले खर्चों को संभालने की गुंजाइश मिल जाती है। चलिए, एक उदाहरण पर नज़र डालते हैं: लगभग ₹2500 में बिकने वाला एक पेट पेडोमीटर Alibaba (अलीबाबा) पर ₹200 में खरीदा गया।
पहली नज़र में 1,200% का मार्कअप आकर्षक लगता है, लेकिन छोटी-छोटी फीस से आपके मार्जिन पर काफी असर पड़ सकता है:
- पैकेजिंग और प्रोसेसिंग खर्च
- शिपिंग शुल्क
- मार्केटिंग और विज्ञापन खर्च
- प्लेटफॉर्म फीस
- पेमेंट प्रोसेसिंग चार्जेज़
इन लागतों को जोड़ने के बाद 1,200% का वह मार्कअप 100% से भी कम रह सकता है। फुलफिलमेंट को खुद संभालकर या फिर विज्ञापनों को ऑप्टिमाइज़ करके आप कुछ लागतें को कम तो कर सकते हैं, लेकिन इन लागतों को पहले से जानकर आप यह तय कर पाते हैं कि कोई प्रोडक्ट बेचने लायक है भी या नहीं।
प्राइसिंग स्ट्रैटेजी
आपकी प्रोडक्ट की कीमत से प्रॉफिट मार्जिन से लेकर कस्टमर सर्विस की ज़रूरतों तक, सब कुछ प्रभावित होता है:
- कम कीमत वाली प्रोडक्ट्स (लगभग ₹2,000 या उससे कम) को ज़्यादा बिक्री वॉल्यूम और अक्सर ज़्यादा कस्टमर सर्विस की भी ज़रूरत होती है।
- महँगी प्रोडक्ट्स (लगभग ₹12,000 या उससे ज़्यादा) में सेल्स साइकिल लंबी होता है और ग्राहक ज़्यादा माँग करने वाले होते हैं।
- सबसे बढ़िया रेंज: कई ईकॉमर्स व्यवसायों के लिए मध्यम प्राइस कातेग्रॉय की प्रोडक्ट्स बेहतर संतुलन देती हैं, क्योंकि इनमें मार्जिन और बिक्री की संभावना, दोनों अच्छी रह सकती हैं।
इन दो स्थितियों की तुलना करके देखें:
- $25 का पेट पेडोमीटर लागत के बाद $12.95 का मुनाफ़ा (42% मार्जिन) देता है।
- $100 की वैसी ही प्रोडक्ट लागत के बाद $76.75 का मुनाफ़ा (73% मार्जिन) देती है।
ज़्यादा कीमत होने के कारण, दूसरी प्रोडक्ट का मार्जिन बेहतर रहता है (73% बनाम 42%), और प्रति यूनिट मुनाफ़े में भी भारी बढ़ोतरी आ जाती है ($12.95 से $76.75 तक)।
साइज़ और वज़न
प्रोडक्ट के साइज़ और वज़न से आपके मुनाफ़े पर काफ़ी असर पड़ता है। कई ग्राहक अब फ्री शिपिंग की उम्मीद करते हैं, और शिपिंग लागत को अपनी कीमतों में शामिल करना हमेशा व्यावहारिक भी नहीं होता। इन लागतों से अक्सर आपके मार्जिन कम हो जाते हैं, और अगर आप शिपिंग लागत ग्राहकों के कंधों पर डालते हैं, तो ज़्यादा शुल्क से आपके कन्वर्ज़न रेट को नुकसान पहुँच सकता है।
इन बातों पर भी विचार करके देख लें:
- निर्माताओं से प्रोडक्ट शिप करने की लागत
- वेयरहाउस स्टोरेज फीस
- अंतरराष्ट्रीय शिपिंग खर्च
उदाहरण के लिए, एक लोकप्रिय योग मैट कंपनी ओवरसाइज़्ड वर्कआउट मैट ₹9400 में बेचती है। लेकिन भारत में शिपिंग ₹4000 और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग ₹9500 है, जिसके चलते कई ग्राहकों के लिए कुल लागत 40% से 100% तक बढ़ जाती है।
प्रोडक्ट का टिकाऊपन
आपकी प्रोडक्ट कितनी टिकाऊ है? नाज़ुक प्रोडक्ट्स के साथ कई दिक्कतें होती हैं:
- ज़्यादा पैकेजिंग लागत
- ज़्यादा शिपिंग खर्च
- ज़्यादा रिटर्न और एक्सचेंज
- खास हैंडलिंग की ज़रूरत
सीज़नैलिटी
सीज़नल, यानी कि मौसमी माँग वाले बिज़नेस को अक्सर असंगत कैश फ्लो का सामना करना पड़ता है। थोड़ी-बहुत सीज़नैलिटी तो चल जाती है, लेकिन सबसे बढ़िया प्रोडक्ट्स साल भर अपेक्षाकृत स्थिर बिक्री बनाए रखते हैं।
अगर आप मौसमी प्रोडक्ट चुनते हैं, तो मंदी के दौर से निपटने की रणनीतियों पर विचार करें:
- ऑफ-सीज़न में अलग-अलग देशों में मार्केटिंग करें।
- अपनी प्रोडक्ट लाइन में विविधता लाएँ।
- इन्वेंटरी को सावधानीपूर्वक प्लान करें।
सीज़नल पैटर्न देखने के लिए Google Trends (गूगल ट्रेंड्स) का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए, "पिकनिक बास्केट" की सर्च गर्मियों में बढ़ जाती है और ठंड के महीनों में गिर जाती है, लेकिन सर्दियों के दौरान भारत के पहाड़ी इलाकों को टार्गेट करके इसे संतुलित किया जा सकता है।
प्रोडक्ट की समस्याएँ
किसी शौक को पूरा करने या फिर किसी समस्या का समाधान करने वाली प्रोडक्ट बेचने का आपको एक फ़ायदा होता है। इन प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग लागत अक्सर थोड़ी कम होती है, क्योंकि ग्राहक खुद समाधान खोज रहे होते हैं। दूसरे शब्दों में, उन्हें मनाने के लिए आपको भारी मार्केटिंग का सहारा नहीं लेना पड़ता।
उदाहरण के लिए Decem (डेसम) को देखें। यह उन लोगों को कम अल्कोहल कंटेंट वाली जिन बेचता है, जो जिन एंड टॉनिक पसंद तो करते हैं लेकिन अपनी शराब की खपत को कम करना चाहते हैं। इस तरह यह ब्रांड एक खास ग्राहक समूह की ज़रूरतों को पूरा करता है।

प्रोडक्ट टर्नओवर
जिन प्रोडक्ट्स को बार-बार अपडेट या रिफ्रेश करने की ज़रूरत होती है, उनमें अतिरिक्त जोखिम होता है। हो सकता है कि आपकी इन्वेंटरी पुरानी होने से पहले बिक ही न पाए। ऐसी प्रोडक्ट्स चुनने से पहले, अपने टर्नओवर शेड्यूल को सावधानीपूर्वक प्लान कर लें।
स्मार्टफोन केस का उदाहरण ले लें: यह एक लोकप्रिय मार्केट है, लेकिन नए केस डिज़ाइन बनाने के लिए डिज़ाइन, प्रोटोटाइपिंग, और न्यूनतम ऑर्डर्स में काफ़ी निवेश करना पड़ता है। यहाँ चुनौती यह आती है कि अगले फोन मॉडल के लॉन्च होने से पहले आपको पर्याप्त सेल स्पीड हासिल करनी होती है। धीमी बिक्री के चलते हो सकता है कि आपकी पुरानी इन्वेंटरी ऐसी की ऐसी पड़ी रह जाए।
Stringberry (स्ट्रिंगबेरी) अपने फोन केस के लिए प्रिंट-ऑन-डिमांड मॉडल का इस्तेमाल करके इस चुनौती से निपटता है। इसके चलते, नए-नए फोन मॉडल रिलीज़ होने पर वह अपना कैटलॉग अपडेट करता रहता है।
प्रोडक्ट टाइप
अपने सीमित जीवनकाल के चलते ज़ाहिर है कि डिस्पोज़ेबल प्रोडक्ट्स बार-बार खरीदारी को प्रोत्साहित करती हैं। इससे ग्राहकों को आपके स्टोर पर वापस आने का एक स्पष्ट कारण मिल जाता है।
रेज़र, शेविंग क्रीम, और डिओडोरेंट जैसी प्रोडक्ट्स बेचकर Harry's (हैरीज़) इसी मॉडल का फ़ायदा उठाता है। ये ऐसी प्रोडक्ट्स होती हैं, जिन्हें ग्राहकों को समय-समय पर दोबारा खरीदना ही पड़ता है।

प्रोडक्ट के खराब होने की संभावना
जल्दी खराब होने वाली प्रोडक्ट्स ऑनलाइन बिज़नेस के लिए अनूठी चुनौतियाँ पेश करती हैं। इनमें अक्सर इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है:
- महँगी शिपिंग के साथ तेज़ डिलीवरी
- खास स्टोरेज परिस्थितियाँ
- सावधान इन्वेंटरी मैनेजमेंट
- खराब होने से सुरक्षा
इन्वेंटरी और शिपिंग के लिए लंबी शेल्फ लाइफ वाली प्रोडक्ट्स पर भी खास ध्यान देने की ज़रूरत होती है। उदाहरण के लिए, शेल्फ लाइफ बढ़ाकर स्टोरेज को आसान बनाने के लिए Augason Farms (ऑगसन फार्म्स) सूखे और फ्रीज़-ड्राइड खाद्य पदार्थों पर ध्यान देता है।

प्रोडक्ट प्रतिबंध और नियम
नियामक प्रतिबंध छोटी-मोटी असुविधाओं से लेकर बड़ी-बड़ी दिक्कतों तक, कुछ भी हो सकते हैं। अपने प्रोडक्ट आइडिया के साथ आगे बढ़ने से पहले, इन संभावित प्रतिबंधों की जाँच कर लें:
- अपने सामान का आयात
- अलग-अलग देशों में शिपिंग
- खास प्रोडक्ट कैटेगरी (जैसे रसायन, खाद्य पदार्थ, या कॉस्मेटिक्स)
अपनी प्रोडक्ट टाइप की ज़रूरतों को समझने के लिए कस्टम्स सेवाओं, वेयरहाउस प्रदाताओं, और संबंधित नियामक प्राधिकरणों से संपर्क कर लें।
प्रोडक्ट स्केलेबिलिटी
भले ही अभी आपका ध्यान बिज़नेस लॉन्च करने पर हो, लेकिन शुरू से ही अपने बिज़नेस मॉडल में स्केलेबिलिटी को जगह दें। इन बातों पर विचार करके देख लें:
- ग्रोथ के साथ आप मैन्युफैक्चरिंग कैसे संभालेंगे।
- क्या आप ज़्यादा वॉल्यूम पर क्वालिटी बनाए रख सकते हैं।
- क्या ऑर्डर बढ़ने के अनुपात में आपको अपना स्टाफ भी बढ़ाना होगा।
- सामग्री या कंपोनेंट्स की उपलब्धता।
- प्रोडक्शन आउटसोर्स करने के विकल्प।
हाथ से या फिर दुर्लभ सामग्री से बनी प्रोडक्ट्स के लिए तो इस बात की और भी एहमियत हो जाती है। इस बात पर भी विचार करके देख लें कि बढ़ती मांग को पूरा करते हुए आप क्वालिटी को बरकरार कैसे रखेंगे।
7 सबसे अच्छे प्रोडक्ट रिसर्च टूल्स
सही टूल्स मार्केट ट्रेंड्स, ग्राहक व्यवहार, और प्रतिस्पर्धियों की परफ़ॉर्मेन्स के बारे में एहम जानकारी दे सकते हैं। ये रहे प्रोडक्ट रिसर्च में आपके काम आ सकने वाले सात टूल्स:
1. PureSpectrum (प्योरस्पेक्ट्रम)
सबसे अच्छा: डेटा कलेक्शन के लिए
PureSpectrum (प्योरस्पेक्ट्रम) के ज़रिए आप अपनी टार्गेट मार्केट के बारे में इनसाइट्स कलेक्ट कर सकते हैं:
- सर्वे बनाना
- ग्राहक और मार्केट सेगमेंटेशन
- डेटा विज़ुअलाइज़ेशन
- ए/बी टेस्टिंग
- ब्रांड ट्रैकिंग
इसका इस्तेमाल नए प्रोडक्ट आइडियाज़ को टेस्ट करके उपभोक्ता भावनाओं को ट्रैक करने के लिए करें ताकि आपके प्रोडक्ट-संबंधी फैसलों को एक नई दिशा मिल सके।
2. Tableau (टैब्लो)
सबसे अच्छा: डेटा विज़ुअलाइज़ेशन के लिए
कच्चे डेटा को Tableau (टैब्लो) इंटरैक्टिव विज़ुअल डैशबोर्ड में बदल देता है। इसके ड्रैग-एंड-ड्रॉप इंटरफेस के ज़रिए आप ये काम कर सकते हैं:
- बिना तकनीकी कौशल के कस्टम रिपोर्ट बनाना
- सेल्स डेटा और ग्राहक व्यवहार का विश्लेषण करना
- समय के साथ ट्रेंड्स को विज़ुअलाइज़ करना
- अपने मार्केट में पैटर्न पहचानना
3. Byzzer (बिज़र)
सबसे अच्छा: छोटे बिज़नेस के लिए मार्केट इनसाइट्स
NielsenIQ (नीलसनआईक्यू) के मार्केट डेटा को Byzzer (बिज़र) छोटे-छोटे बिज़नेस के लिए किफ़ायती कीमत पर उपलब्ध करा देता है। इसके ज़रिए आप ये काम कर सकते हैं:
- कैटेगरी ट्रेंड्स ट्रैक करना
- प्रतिस्पर्धियों की स्थिति समझना
- सेल्स परफॉर्मेंस को मॉनिटर करना
- ग्रोथ के मौके पहचानना
4. Niche Scraper (नीश स्क्रैपर)
सबसे अच्छा: प्रोडक्ट डिस्कवरी के लिए
ईकॉमर्स और ड्रॉपशिपिंग बिज़नेस के लिए ज़रूरी Niche Scraper (निश स्क्रैपर) के ज़रिए आप ये काम कर सकते हैं:
- ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स खोजना
- अपने नीश में लोकप्रिय आइटम्स का विश्लेषण करना
- मार्केट के मौके पहचानना
5. SimilarWeb (सिमिलरवेब)
सबसे अच्छा: प्रतिस्पर्धी विश्लेषण के लिए
SimilarWeb (सिमिलरवेब) से आपको प्रतिस्पर्धी वेबसाइटों के बारे में इनसाइट्स मिलती हैं, जैसे कि:
- ट्रैफिक स्रोत
- ऑडियंस डेमोग्राफिक्स
- ग्राहक एंगेजमेंट
- प्रोडक्ट परफॉर्मेंस
6. Radarly (रेडार्ली)
सबसे अच्छा: सोशल लिसनिंग के लिए
सोशल मीडिया और फोरम्स पर बातचीत मॉनिटर करने के लिए Radarly (रेडार्ली) का इस्तेमाल करें:
- ब्रांड मेंशन ट्रैक करना
- ग्राहक भावनाओं का विश्लेषण करना
- उभरते ट्रेंड्स खोजना
- रियल-टाइम फीडबैक के अनुसार ढलना
7. Think with Google (थिंक विद गूगल)
सबसे अच्छा: उपभोक्ता इनसाइट्स के लिए
Think with Google (थिंक विद गूगल) एक फ्री रिसोर्स है, जहाँ आपको कई कमाल के टूल्स मिल जाएँगे:
- सर्च वॉल्यूम ट्रैक करने के लिए Google Trends (गूगल ट्रेंड्स)
- ग्राहक सेगमेंट खोजने के लिए इनसाइट्स फाइंडर
- वैश्विक मौके पहचानने के लिए मार्केट फाइंडर
प्रभावी प्रोडक्ट रिसर्च के लिए 6 टिप्स
चाहे आप अपनी पहली प्रोडक्ट की रिसर्च कर रहे हों या फिर पचासवीं की, इन रणनीतियाँ से आप बढ़िया आइडियाज़ खोज सकते हैं:
- उपभोक्ता ट्रेंड प्रकाशनों को फॉलो करें
- Amazon (अमेज़न) पर बेस्टसेलर खोजें
- सोशल क्यूरेशन साइट्स ब्राउज़ करें
- B2B (बी2बी) होलसेल मार्केटप्लेस का मूल्यांकन करें
- नीश फोरम्स पर नज़र रखें
- अपने ग्राहकों से पूछें
1. उपभोक्ता ट्रेंड प्रकाशनों को फॉलो करें
ट्रेंड प्रकाशनों के ज़रिए उभरती प्रोडक्ट्स और इंडस्ट्रीज़ के बारे में अप-टू-डेट रहें। इन रिसोर्सेज़ के ज़रिए नए प्रोडक्ट अवसर खोजकर आप प्रतिस्पर्धी बने रह सकते हैं।
Trend Hunter (ट्रेंड हंटर) आज़माकर देखें। 3,00,000 से ज़्यादा कम्युनिटी सदस्यों वाला यह एक फ्री प्लेटफॉर्म है, जहाँ ब्यूटी, फैशन, कल्चर, लग्ज़री, और अन्य क्षेत्रों में ट्रेंड्स ट्रैक किए जाते हैं। उदाहरण के लिए, अगर "वीगन मिल्क इनिशिएटिव्स" ट्रेंड कर रहे हैं, तो अपनी रिसर्च को आप वीगन डेयरी विकल्पों पर केंद्रित कर सकते हैं।
एक और ट्रेंड प्लेटफॉर्म PSFK (पीएसएफके) है, जो रिटेल और कस्टमर एक्सपीरियंस ट्रेंड्स पर प्रीमियम रिपोर्ट्स देता है।
Inkkas (इंकास) दिखाता है कि ट्रेंड रिसर्च कैसे सफलता की ओर ले जा सकती है। पेरूवियन टेक्सटाइल्स में बढ़ती रुचि को पहचानकर स्थानीय कारीगरों के साथ मिलकर उन्होंने एक जूतों का बिज़नेस जो खड़ा किया है।
2. Amazon (अमेज़न) पर बेस्टसेलर खोजें
Amazon (अमेज़न) के विशाल मार्केटप्लेस से आपको न जाने कितने ही प्रोडक्ट आइडियाज़ मिल सकते हैं। अलग-अलग कैटेगरी में फ़ायदेमंद प्रोडक्ट्स खोजने के लिए Amazon (अमेज़न) की बेस्टसेलर लिस्ट से शुरू करें। बिक्री के आधार पर यह लिस्ट हर घंटे अपडेट होती है, इसलिए आपके बिज़नेस के लिए प्रोडक्ट आइडियाज़ की कभी कमी नहीं होगी।
गहरी जानकारी के लिए Jungle Scout (जंगल स्काउट) जैसे टूल्स के बार में सोचकर देख लें। इस टूल के ज़रिए आप ये काम कर सकते हैं:
- 47.5 करोड़ अमेज़न प्रोडक्ट्स ब्राउज़ करना
- कीवर्ड या कैटेगरी के अनुसार फिल्टर करना
- उनकी Chrome (क्रोम) एक्सटेंशन से प्रोडक्ट आइडियाज़ का मूल्यांकन करना
Amazon (अमेज़न) प्रोडक्ट्स की रिसर्च करते समय इन बातों पर ध्यान दें:
- प्रोडक्ट रिव्यूज़
- विज्ञापन खर्च
- प्रोडक्ट वेरिएंट्स
- प्रोडक्ट बंडलिंग
3. सोशल क्यूरेशन साइट्स ब्राउज़ करें
लाइक्स और ट्रेंडिंग इमेजेज़ के ज़रिए मार्केट डिमांड का अंदाज़ा लगाने में विज़ुअल प्लेटफॉर्म काम आ सकते हैं। इन्हें आज़माकर देखें:
- व्यापक प्रोडक्ट डिस्कवरी के लिए Pinterest (पिनट्रेस्ट)।
- फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स के लिए Instagram (इंस्टाग्राम)।
- पुरुषों की प्रोडक्ट्स के लिए Dudepins (ड्यूडपिन्स)।
4. B2B (बी2बी) होलसेल मार्केटप्लेस का मूल्यांकन करें
होलसेल मार्केटप्लेस आपको सीधे निर्माताओं और उनकी प्रोडक्ट्स से जोड़ देते हैं। प्रमुख प्लेटफॉर्म्स में शामिल हैं:
- अन्य Shopify (शॉपिफाई) ब्रांड्स और उनके प्रोडक्ट्स से जुड़ने के लिए Collective (कलेक्टिव)
- बल्क B2B (बी2बी) ऑर्डर के लिए Alibaba (अलीबाबा)
- छोटे-छोटे टेस्ट ऑर्डर और ड्रॉपशिपिंग के लिए AliExpress (अलीएक्सप्रेस)
- Faire (फेयर)
- Tradekey (ट्रेडकी)
- Global Sources (ग्लोबल सोर्सेज़)
- Made-in-China (मेड-इन-चाइना)
- Wholesale Central (होलसेल सेंट्रल)
“अलग-अलग मार्केटप्लेस पर देखें कि क्या ट्रेंड कर रहा है, फिर Alibaba (अलीबाबा) पर क्रॉस-रेफरेंस करें कि क्या आप उसी प्रोडक्ट को किसी अनोखे ढंग से पेश कर सकते हैं," Decibel (डेसिबल) के संस्थापक Jeromy Sonne (जेरेमी सॉन) कहते हैं।
5. नीश फोरम्स पर नज़र रखें
इंडस्ट्री और नीश फोरम्स के ज़रिए बेचने के लिए नई प्रोडक्ट्स खोजकर साझा रुचियों के ज़रिए आप संभावित ग्राहकों से जुड़ पाते हैं।
गेमिंग जैसे नीश में खासतौर पर सक्रिय ऑनलाइन कम्युनिटीज़ हैं। GameFAQs (गेमएफएक्यूज़) या NeoGAF (नियोगैफ) जैसी वेबसाइटों पर जाकर देखें कि गेमर्स किन विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।
सभी फोरम्स के फोरम, Reddit (रेडिट), में लाखों सबरेडिट्स (कम्युनिटीज़) हैं, जो टेक से लेकर कल्चर और पर्यावरण तक, हर विषय को कवर करती हैं।
क्या आपको अपने नीश के लिए फोरम नहीं मिल रहे? Google (गूगल) पर ट्राई करें: "[आपका नीश] + forum" सर्च करके अपने काम की कम्युनिटीज़ खोजें।
6. अपने ग्राहकों से पूछें
आपके मौजूदा ग्राहक, फिर चाहे वे पाँच हों या 500, प्रोडक्ट आइडियाज़ के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक होते हैं। संभावित नई प्रोडक्ट्स पर उनका फीडबैक माँगते हुए एक ईमेल भेजें।
Planted Detroit (प्लांटेड डेट्रॉइट) का तरीका देखें। हाल ही में X (एक्स) पर अपनी पोस्ट में सर्वे पूरा करने पर ग्राहकों को उन्होंने अगले ऑर्डर पर 20% छूट की पेशकश की थी।
इस फीडबैक का इस्तेमाल आप अपनी प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रक्रिया को दिशा देने के लिए कर सकते हैं, फिर चाहे आप व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर रहे हों या फिर अपनी सपोर्ट टीम के ज़रिए।
अपनी अगली बेस्टसेलिंग प्रोडक्ट खोजें
ईकॉमर्स बिज़नेस की सफलता के लिए सही प्रोडक्ट और नीश चुनना बेहद ज़रूरी होता है। कम प्रतिस्पर्धा और ज़्यादा माँग वाली प्रोडक्ट्स खोजने के लिए इन टूल्स का इस्तेमाल करें। साथ ही, ऊपर बताए उन मानदंडों के बारे में भी सोचकर देख लें, ताकि आपका बिज़नेस आगे बढ़ सके।
प्रोडक्ट रिसर्च: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रोडक्ट रिसर्च और मार्केट रिसर्च में क्या फर्क होता है?
प्रोडक्ट रिसर्च से किसी चुनी हुई मार्केट में प्रोडक्ट की संभावित सफलता का मूल्यांकन किया जाता है। मार्केट रिसर्च ग्राहकों की ज़रूरतों, प्राथमिकताओं, और प्रतिस्पर्धियों के लैंडस्केप को समझने पर केंद्रित होती है।
प्रोडक्ट रिसर्च कैसे शुरू करें?
इन प्रमुख चरणों का पालन करें:
- रिसर्च टूल्स के ज़रिए संभावित ग्राहकों का अनुमान लगाकर मार्केट साइज़ का मूल्यांकन कर लें।
- समान प्रोडक्ट्स बेचने वाले प्रतिस्पर्धियों और उनके मार्केटिंग तरीकों का विश्लेषण करें।
- यह तय करें कि कौन-सी प्रोडक्ट कैटेगरी आपकी ऑडियंस के लिए सबसे बढ़िया रहेगी।
- अपने टार्गेट ग्राहकों को परिभाषित करें।
- लागत और प्रॉफिट मार्जिन का हिसाब लगाएँ।
बेचने के लिए प्रोडक्ट रिसर्च कैसे करें?
इन रणनीतियों का इस्तेमाल करें:
- लोकप्रिय कॉन्सेप्ट्स खोजने के लिए Trend Hunter (ट्रेंड हंटर) जैसे ट्रेंड प्रकाशनों को फॉलो करें।
- अपनी कैटेगरी में Amazon (अमेज़न) के टॉप सेलर्स को स्टडी करें।
- ट्रेंड्स के लिए Pinterest (पिनट्रेस्ट) जैसी सोशल साइट्स ब्राउज़ करें।
- प्रोडक्ट आइडियाज़ के लिए Alibaba (अलीबाबा) जैसे B2B (बी2बी) मार्केटप्लेस एक्सप्लोर करें।
- ग्राहकों की दिलचस्पियों को समझने के लिए नीश फोरम्स पढ़ें।
- नए प्रोडक्ट आइडियाज़ के बारे में अपने मौजूदा ग्राहकों से सर्वे करें।
प्रोडक्ट रिसर्च का एक उदाहरण क्या है?
ट्रेंड प्रकाशनों के ज़रिए लोकप्रिय आइडियाज़ की पहचान करके प्रोडक्ट के तौर पर उनकी संभावना का मूल्यांकन करना प्रोडक्ट रिसर्च का एक उदाहरण है। आइडिया को वैलिडेट करने के बाद, आप प्रोटोटाइप बनाने और अपनी सप्लाई चेन स्थापित करने के लिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट में आगे बढ़ जाते हैं।
प्रोडक्ट रिसर्च का उद्देश्य क्या होता है?
प्रोडक्ट रिसर्च के ये उद्देश्य होते हैं:
- लॉन्च से पहले प्रोडक्ट की व्यवहार्यता का मूल्यांकन करना
- ग्राहकों की ज़रूरतों को समझना
- मार्केट डिमांड का आकलन करना
- प्रतिस्पर्धा का विश्लेषण करना
- बाज़ार के अवसरों की पहचान करना
- लॉन्च के जोखिमों को कम करना
प्रोडक्ट रिसर्च प्रक्रिया में आमतौर पर कितना समय लगता है?
समय-सीमा इन बातों के आधार पर अलग-अलग होती है:
- प्रोडक्ट की जटिलता
- इंडस्ट्री की आवश्यकताएँ
- रिसर्च का दायरा
सरल प्रोडक्ट्स के लिए कुछ हफ़्तों की रिसर्च काफ़ी हो सकती है। दूसरी तरफ़, जटिल प्रोडक्ट्स के लिए कई महीने और फीडबैक, सर्वे, प्रोटोटाइप टेस्टिंग, और प्रतिस्पर्धी विश्लेषण के कई दौर लग सकते हैं। ज़्यादातर बिज़नेस डेवलपमेंट से पहले गहन प्रोडक्ट रिसर्च में 4 से 12 हफ़्ते लगा देते हैं।
प्रोडक्ट रिसर्च के प्रमुख चरण क्या होते हैं?
- मार्केट विश्लेषण: माँग का आकलन करें, ट्रेंड्स पहचानें, और टार्गेट डेमोग्राफिक्स का विश्लेषण करें।
- प्रतिस्पर्धी विश्लेषण: समान प्रोडक्ट्स का अध्ययन करें, मार्केट सैचुरेशन का मूल्यांकन करें, और अलग दिखने के मौके खोजें।
- ग्राहक रिसर्च: सर्वे और फोकस ग्रुप्स आयोजित करें, फीडबैक कलेक्ट करें, और ग्राहकों की ज़रूरतों को समझें।
- प्रोडक्ट वैलिडेशन: प्रोटोटाइप टेस्ट करें, कॉन्सेप्ट्स के साथ प्रयोग करें. और फीडबैक के आधार पर सुधार करें।
- प्राइसिंग और पोज़िशनिंग: प्रोडक्शन लागत का मूल्यांकन करें, प्रतिस्पर्धी कीमतें तय करें, और मार्केट पोज़िशन परिभाषित करें।
- निरंतर फीडबैक: ग्राहकों की राय लें, प्रोडक्ट-मार्केट फिट बनाए रखें, और ज़रूरत के अनुसार सुधार करते रहें।
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो ट्रांसलेट)।

