कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
Etsy पर प्रिंटेबल्स बिज़नेस में अच्छे-खास प्रॉफ़िट मार्जिन कमाए जा सकते हैं। डिजिटल आर्ट, डिजिटल प्लानर, सिलाई के पैटर्न, या फिर DIY प्रोजेक्ट गाइड जैसी किसी चीज़ को एक बार बनाकर आप उसे जितनी मर्ज़ी बार बेच सकते हैं।
हाँ, इसमें सिर्फ़ अपनी डिजिटल प्रोडक्ट्स को लिस्ट करके पैसे कमाना ही सब कुछ नहीं होता। अगर आप एक फ्रीलांस क्रिएटिव या इंडिपेंडेंट डिज़ाइन स्टूडियो के तौर पर पैसिव इनकम कमाना चाहते हैं, तो एक सफल Etsy प्रिंटेबल्स बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको नीचे दीं बातें पता होनी चाहिए।
प्रिंटेबल्स क्या होते हैं?
प्रिंटेबल्स एक तरह की डिजिटल प्रोडक्ट होते हैं। विक्रेता किसी एसेट या प्रोडक्ट को एक बार बनाकर उसे डिजिटल फॉर्मेट में बार-बार बेच सकते हैं। फ्रेम्ड आर्ट प्रिंट जैसी फिज़िकल प्रोडक्ट्स के विपरीत, डिजिटल प्रिंटेबल्स के लिए विक्रेता को शिपिंग या फुलफिलमेंट फीस नहीं देनी पड़ती। प्रोडक्ट्स डिजिटल रूप में अक्सर अपने आप ही डिलीवर हो जाती हैं। हर प्रोडक्ट लिस्टिंग में जितनी मर्ज़ी बार कमाई करने की क्षमता होती है।
प्रिंटेबल टाइप के आधार पर, खरीदारी के तुरंत बाद ग्राहक घर पर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं या उसे प्रिंट करवा सकते हैं। वे डिजिटल फाइल को किसी थर्ड-पार्टी प्रिंटिंग सर्विस को भी भेज सकते हैं (उदाहरण के लिए, फुल-कलर आर्ट प्रिंट जैसे बड़ी साइज़ वाली या हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स)।
प्रिंटेबल्स के टाइप
- ऑर्गनाइज़ेशनल टूल्स
- प्रोफेशनल टेम्पलेट्स
- स्टिकर्स
- ट्यूटोरियल्स
- कलरिंग पेज
- होम डेकोर
- सुई-धागे वाले पैटर्न
- इवेंट इन्वीटेशन और सजावट
Etsy पर बेचने के लिए कई अलग-अलग तरह के प्रिंटेबल्स होते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि आपको कोई एक ही चुनना पड़े। यहाँ कुछ सबसे लोकप्रिय प्रिंटेबल्स दिए गए हैं:
ऑर्गनाइज़ेशनल टूल्स
प्लानर, कैलेंडर टेम्पलेट्स, टू-डू लिस्ट, और काम की चेकलिस्ट जैसे ऑर्गनाइज़ेशनल और प्रोडक्टिविटी टूल्स Etsy के सबसे लोकप्रिय प्रिंटेबल्स में आते हैं। ऐसी प्रोडक्ट्स को साधारण, सिंगल-फाइल डाउनलोड के तौर पर बेचें या फिर ऊँचे दाम पाने के लिए टूल्स के क्यूरेटेड बंडल बनाएँ।
उदाहरण के लिए, आप एक फाइनेंशियल बजट ट्रैकर अकेले डिज़ाइन करके उसे बेच सकते हैं। वहीं, आप उसे एक वीकली हैबिट ट्रैकर, फिटनेस ट्रैकर, और मील प्लानर के साथ बंडल भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, Blossom Bujo (ब्लॉसम बुजो) पर ऑर्गनाइज़ेशनल टूल्स कई मज़ेदार रूप में आते हैं, जिनमें से कई पर तो सीज़नल चित्रकारी भी होती है।
प्रोफेशनल टेम्पलेट्स
कई प्रोफेशनल मौकों के लिए सही फॉर्मेटिंग बेहद ज़रूरी होती है, फिर चाहे वह नौकरी की तलाश हो, अपना पहला फ्रीलांस कॉन्ट्रैक्ट भेजना हो, या फिर आमने-सामने नेटवर्किंग की कला सीखनी हो। रेज़्यूमे, बिज़नेस कार्ड, इनवॉइस, वर्क स्टेटमेंट, प्रिंटेबल डिज़ाइन पोर्टफोलियो टेम्पलेट्स, और यहाँ तक कि Etsy पर सफलतापूर्वक बिक्री करने की गाइड जैसे प्रिंटेबल टेम्पलेट बनाकर बेचना भी एक फ़ायदेमंद नीश साबित हो सकता है।
स्टिकर्स
अगर आप किसी थर्ड-पार्टी प्रिंटर के साथ साझेदारी किए बिना या फिर मिनिमम ऑर्डर क्वांटिटी (MOQ) पूरी किए बिना अपनी रचनात्मकता दिखाना चाहते हैं, तो अपना खुद का प्रिंटेबल स्टिकर बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोचकर देखें।
कुछ विक्रेता अपनी प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए भी प्रिंटेबल स्टिकर्स बेचते हैं। उदाहरण के लिए, Bloom Planners (ब्लूम प्लानर्स) अपनी Shopify-आधारित ई-कॉमर्स साइट के ज़रिए फिज़िकल प्लानर बेचता है। साथ ही, अपनी वेबसाइट और अपने Etsy स्टोरफ्रंट, दोनों के ज़रिए वह स्टिकर्स और कई तरह की डिजिटल प्रोडक्ट्स भी बेचता है।
ट्यूटोरियल्स
आपकी विशेषज्ञता आपके सबसे कीमती एसेट्स में से एक होती है। अगर आपके पास कोई डिमांड वाला स्किल है (या फिर आप दूसरों से उनका हुनर समझाने में माहिर हैं), तो प्रिंटेबल ट्यूटोरियल या एजुकेशनल प्रिंटेबल्स एक अच्छा नीश साबित हो सकते हैं। चाहे आप अपने ग्राहकों को ड्रॉइंग करना सिखाना चाहें, लकड़ी का काम सिखाना चाहें, या फिर घर के पौधों की देखभाल सिखाना चाहें, आपकी मेहनत से कमाई गई समझदारी को प्रिंटेबल्स टिकाऊ आमदनी में बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, The Craft Train Store (द क्राफ्ट ट्रेन स्टोर) अनोखे पेपर क्राफ्ट के लिए स्टेप-बाय-स्टेप ट्यूटोरियल के साथ प्रिंटेबल मटेरियल भी मुहैया कराता है।
कलरिंग पेज
कलरिंग पसंद करने वाले बच्चों के माता-पिता अच्छी तरह जानते हैं कि एक अच्छे कलरिंग पेज, कलरिंग बुक, या फिर बड़े कलरिंग वॉल प्रिंट कितनी काम की चीज़ें होती हैं। चाहे ग्राहक अपने बच्चों को कुछ घंटों की रचनात्मक गतिविधि में व्यस्त रखना चाहते हों, अपनी दीवारों को उनकी कलाकारी से बचाना चाहते हों, या फिर DIY गतिविधियों में उनकी दिलचस्पी जगाना चाहते हों, प्रिंटेबल कलरिंग पेज हमेशा एक बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं।
Caravan Shoppe (कारवां शॉपे) के Etsy स्टोर में कलरिंग करने के लिए तैयार हर फॉर्मेट के प्रिंटेबल्स उपलब्ध हैं। इनमें शिक्षकों के लिए टूल्स से लेकर एक्टिविटी बुक्स और अनोखे प्लेसमैट तक, तरह-तरह के प्रिंटेबल्स शामिल हैं। वयस्कों के लिए कलरिंग पेज को समर्पित एक पूरी की पूरी मार्केट भी मौजूद है।
होम डेकोर
अगर आपको बेहतरीन चीज़ों की समझ है और पब्लिक डोमेन में मौजूद इमेजेज़ में छिपे शानदार डिज़ाइनों को चुनने का आप में हुनर है, तो आप वॉल आर्ट बेचने के बारे में सोच सकते हैं। बस ध्यान रहे कि जिस आर्टवर्क को आप लिस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं, उसके लिए आपको पहले से कलाकारों या कॉपीराइट होल्डर्स के साथ लाइसेंसिंग एग्रीमेंट करने पड़ सकते हैं।
आप प्रिंट या पोस्टर को अलग-अलग फाइलों के तौर पर या फिर गैलरी वॉल बंडल के तौर पर बेच सकते हैं। ये थीम-आधारित डिजिटल डाउनलोड्स होते हैं, जो एक साथ अपनी खाली दीवार को सजाने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के काम आते हैं। JJ Design House (जेजे डिज़ाइन हाउस) की तरह, अपनी प्रोडक्ट्स को आप कमरे (किचन, बच्चों का कमरा, बाथरूम, वगैरह) या स्टाइल (एब्स्ट्रैक्ट, फ्लोरल, मैक्सिमलिस्ट रंग, वगैरह) के आधार पर ऑर्गनाइज़ करके बेच सकते हैं। साथ ही, सीज़नल प्रिंटेबल्स को भी नज़रंदाज़ न करें। त्योहारों और खास मौकों के अनुसार भी आप अपनी प्रोडक्ट्स को लिस्ट कर सकते हैं।
सुई-धागे वाले पैटर्न
बुनाई, क्रोशिए, सिलाई, और नीडलपॉइंट जैसी हॉबी की लोकप्रियता का फ़ायदा उठाने के लिए प्रिंटेबल पैटर्न और ट्यूटोरियल बेचें। उदाहरण के लिए, Frocks and Frolics (फ्रॉक्स एंड फ्रॉलिक्स) अपनी वेबसाइट और Etsy स्टोर, दोनों के ज़रिए बच्चों के लिए कस्टमाइज़्ड सिलाई पैटर्न बेचता है।
इवेंट इन्वीटेशन और सजावट
शादी, जन्मदिन, या फिर किसी त्योहार के ब्रंच की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए प्रिंटेबल इवेंट डेकोर के चलते एक शानदार पार्टी ऑर्गनाइज़ करना पहले से कहीं आसान और बजट-फ्रेंडली भी हो सकता है। एक सेलर के तौर पर, आपके विकल्पों में कस्टमाइज़ करने लायक शादी के इन्वीटेशन और ग्रीटिंग कार्ड, प्रिंटेड बैनर, कपकेक टॉपर, कैंडी बार रैपर, टेबल सेंटरपीस, गिफ्ट टैग, व और भी बहुत कुछ शामिल होता है। Sunshine Parties (सनशाइन पार्टीज़) ब्रांड इन्वीटेशन के साथ-साथ स्मार्ट सजावट और डिजिटल पेपर पैटर्न भी उपलब्ध कराती हैं। अनोखी गिफ्ट रैपिंग या क्राफ्ट के लिए भी आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर हिंदी डबिंग ऑन कर लें (ऑटो डब)।
Etsy पर प्रिंटेबल्स कैसे बेचें
- एक नीश चुनें
- अपने प्रिंटेबल्स डिज़ाइन करें
- एक Etsy सेलर अकाउंट बनाएँ
- एक Etsy स्टोर खोलें
- लिस्टिंग बनाएँ
- अपने स्टोर की प्रमोशन करें
अपना Etsy स्टोरफ्रंट सेट-अप कर लेने पर प्रिंटेबल्स बेचना स्थिर, पैसिव इनकम कमाने का एक अपेक्षाकृत आसान उपाय हो सकता है। आइए, देखते हैं कि नीचे दिए छह स्टेप्स के ज़रिए एक सफल प्रिंटेबल्स शॉप बनाकर Etsy पर प्रिंटेबल्स कैसे बेचें।
1. एक नीश चुनें
एक मज़बूत नीश चुनकर आप उस टारगेट ऑडियंस की पहचान कर पाएँगे, जिन्हें आपकी प्रोडक्ट्स सबसे ज़्यादा पसंद आने की संभावना है। Etsy के प्रिंटेबल्स मार्केटप्लेस को ब्राउज़ करके शुरुआत करें, ताकि आपको वहाँ उपलब्ध प्रोडक्ट्स और दूसरे विक्रेताओं द्वारा उन्हें बेचने के तरीके का अंदाज़ा लग सके।
हो सकता है कि आपने पहले से तय कर रखा हो कि आप किस तरह के प्रिंटेबल्स बेचना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आप कैलेंडर बनाने में माहिर हों और आपको रंगों का बेहतरीन तालमेल बिठाना आता हो। लेकिन अगर आपने अभी तक कोई फ़ैसला नहीं किया है, तो इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- मार्केट रिसर्च करें। जिस प्रोडक्ट या बिज़नेस में आप कदम रखना चाहते हैं, उसकी मांग और ऑडियंस का पता लगाएँ। अगर आप लाइफ प्लानर्स जैसे किसी लोकप्रिय नीच में प्रवेश करना चाहते हैं, तो यह पता लगाएँ कि प्रतिस्पर्धियों से अलग दिखने के कौन-से मौके मौजूद हैं।
- Etsy के ट्रेंड देखें। ऐसा करने के सबसे आसान तरीकों में से एक होती है Etsy की अपनी सर्च बार, जो आमतौर पर सर्च किए जाने वाले फ़्रेज़ या कीवर्ड के सुझाव अपने आप दिखा देती है। इनमें से कई सारांश प्लेटफ़ॉर्म के "ट्रेंडिंग" पेज और वार्षिक ट्रेंड रिपोर्ट में भी देखे जा सकते हैं।
- कीवर्ड सर्च करें। अगर आप और गहराई से रिसर्च करना चाहते हैं, तो आप eRank, Alura, EtsyHunt, और Marmalead जैसे Etsy के खास एनालिटिक्स टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन टूल्स के ज़रिए आप यह समझ सकते हैं कि ग्राहक दरअसल क्या तलाश रहे हैं।
2. अपने प्रिंटेबल्स डिज़ाइन करें
यह तय कर लेने के बाद कि आप किस तरह के प्रिंटेबल्स बेचना चाहते हैं, समय होता है अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बनाने का। अनोखे प्रिंटेबल्स बनाने के लिए ज़रूरी नहीं कि आपका कोई प्रोफेशनल ग्राफिक डिज़ाइनर हो। चाहे आप खुद डिज़ाइन करें या किसी विशेषज्ञ की मदद लें, नीचे दिए सुझाव आपके काफ़ी काम आएँगे।
अगर आप खुद डिज़ाइनर हैं, तो आप अपने प्रिंटेबल्स को कई तरह के क्रिएटिव टूल्स और प्रोफेशनल ग्राफिक डिज़ाइन सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के साथ डिज़ाइन कर सकते हैं, जैसे Adobe Creative Cloud, GIMP (Adobe Photoshop का फ्री फोटो एडिटिंग विकल्प), या Canva. आप Unsplash, Shutterstock, और Pexels जैसी वेबसाइटों से पब्लिक डोमेन और रॉयल्टी-फ़्री इमेजेज़ भी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें से कई प्लेटफ़ॉर्म पहले से बने ग्राफिक एलिमेंट्स भी उपलब्ध कराते हैं।
अगर आप प्रिंटेबल वॉल आर्ट बेचने की योजना बना रहे हैं, तो इस्तेमाल की जाने वाली हर इमेज से जुड़े लाइसेंस, रॉयल्टी, और कॉपीराइट नियमों का ध्यान रखें। अपने प्रिंटेबल्स, खासकर प्लानर, टू-डू लिस्ट, और प्रोफेशनल टेम्पलेट्स में, आसानी से पढ़ी जाने वाली टाइपोग्राफी और एक-दूसरे से मेल खाने वाले फॉन्ट्स का इस्तेमाल करें।
अगर आपका बजट कम है और आप डिज़ाइन का काम बाहर से करवाने की सोच रहे हैं, तो Upwork (अपवर्क) या Fiverr (फाइवर) जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर एक फ्रीलांस आर्टिस्ट या डिज़ाइनर खोजें। किसी डिज़ाइनर के साथ काम शुरू करने से पहले उपलब्ध रिव्यूज़ और टेस्टीमोनियल देखकर उसकी विश्वसनीयता, हुनर, और प्राइस का आकलन करना न भूलें। किसी डिज़ाइनर को हायर करने का फैसला कर लेने पर उसे साफ-साफ बता दें कि आप क्या बनवाना चाहते हैं, उसका स्टाइल कैसा होना चाहिए, और हो सके तो उसके काम के सैंपल भी ले लें।
3. एक Etsy सेलर अकाउंट बनाएँ
Etsy पर बेचने के लिए, आपको पहले अपने अकाउंट में साइन-इन करना होगा। ऐसा करने के लिए नेविगेशन बार के ऊपर दाईं ओर मौजूद Sign In (साइन-इन करें) बटन पर क्लिक कर दें। अगर आप मौजूदा मेम्बर नहीं हैं, तो साइट का पॉप-अप फॉर्म भरकर Register (रजिस्टर करें) पर क्लिक कर दें।
4. एक Etsy स्टोर खोलें
अगर आपका पहले से Etsy स्टोर नहीं है, तो इसे सेट-अप करना बेहद आसान होता है। ऊपर दाईं ओर मौजूद मेन्यू में "Your account" (आपका अकाउंट) ड्रॉपडाउन में "Sell on Etsy" (एट्सी पर बेचें) लिंक पर क्लिक कर दें। उसके बाद, निर्देशों का पालन करते जाएँ। भाषा, देश, और मुद्रा के लिए अपनी शॉप प्राथमिकताएँ सेट कर दें और फिर अपनी Etsy शॉप का नाम रख दें। नाम चुनते समय ज़रूरी कीवर्ड को ध्यान में रखकर कुछ ऐसा चुनें, जिसे ग्राहक ठीक से याद रख सकें और लिख सकें।
किसी भी संबंधित Etsy सेलर फीस के लिए अपनी फाइल में एक पेमेंट कार्ड जोड़ दें (कुछ नए विक्रेताओं पर वन-टाइम सेट-अप फीस भी लागू होती है)। अगर आप चाहते हैं कि ग्राहकों द्वारा की गई पेमेंट सीधे किसी बैंक अकाउंट में आ जाएँ, तो आप अपनी बैंकिंग जानकारी भी दे सकते हैं।
5. लिस्टिंग बनाएँ
आपकी शॉप लाइव हो जाने पर समय होता है अपनी लिस्टिंग बनाकर अपनी कीमत तय करने का। अपनी लिस्टिंग को भीड़ से अलग दिखाने के लिए तीन एहम पहलुओं पर काम करें:
तस्वीरें
हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट फोटोग्राफी से काफ़ी फ़र्क पड़ सकता है। अपनी प्रोडक्ट को एक लाइफस्टाइल फोटो में पेश करें, जैसे पानी की बोतल पर एक प्रिंटेबल स्टिकर, या फिर किसी इवेंट टेबल पर सजाए गए ब्राइडल शावर गेम्स का ढेर। इससे आपकी लिस्टिंग सर्च रिज़ल्ट्स में अलग नज़र आएगी। साथ ही, ग्राहक बेहतर ढंग से कल्पना कर पाएँगे कि इन प्रिंटेबल्स का इस्तेमाल अपनी ज़िंदगी में वे कैसे कर सकते हैं।
कुछ विक्रेता अपनी लिस्टिंग की कीमत दिखाने के लिए ऐसी इमेजेज़ का इस्तेमाल करते हैं, जो यह दिखाती हैं कि एक ही खरीद में ग्राहकों को सैंकड़ों आर्ट पीस मिल रहे हैं।
अपनी प्रोडक्ट्स की सुरक्षा के लिए अपनी शॉप लिस्टिंग इमेज के लिए कम रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरों का इस्तेमाल करें। इससे संभावित ग्राहक यह तो देख पाते हैं कि उन्हें क्या-क्या मिलेगा, लेकिन बिना भुगतान किए वे आपके टेम्पलेट्स का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाते।
टाइटल और डिस्क्रिप्शन
Etsy सेलर हैंडबुक के अनुसार, Etsy प्रोडक्ट टाइटल की 140 कैरेक्टर की लिमिट होती है। इनमें साफ, आसानी से पढ़े जाने वाले कीवर्ड से भरपूर फ़्रेज़ होने चाहिए।
प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में आपको ज़्यादा रचनात्मक छूट मिलती है। जहाँ मुमकिन हो, वहाँ अपने व्यक्तित्व की झलक दिखलाएँ, अपने अनोखे वैल्यू प्रपोज़िशन को उजागर करें, और यह साफ कर दें कि ग्राहक आपकी प्रोडक्ट से क्या अपेक्षा कर सकते हैं। खासकर प्रिंटेबल वॉल आर्ट बेचने वाले कई विक्रेता अनुपात और रिज़ॉल्यूशन की जानकारी, डाउनलोडिंग के निर्देश, और प्रिंटिंग के सुझाव भी देते हैं।
एक डिस्क्लेमर देना भी अच्छा रहता है, जो खरीदारों को याद दिलाए कि खरीदारी के बाद उन्हें कोई फिज़िकल आइटम नहीं मिलेगा। यह उन ग्राहकों के लिए ज़रूरी हो सकता है, जो शायद इस तकनीक में माहिर न हों या फिर प्रिंटेबल्स की दुनिया में नए हों।
कीमत
अपनी प्रोडक्ट के लिए स्टैंडर्ड मार्केट प्राइसिंग की पहचान करने के लिए अपनी केटेगरी के टॉप विक्रेताओं की पहचान करके उनके सबसे ऊँचे और कम दामों का पता लगाएँ। अपनी खुद की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट का आकलन करके अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के हिसाब से एक कीमत तय करें। क्या आप सबसे किफायती विकल्प बनकर अपने प्रतिस्पर्धायों से ज़्यादा बेचना चाहते हैं? या फिर आप हाई-क्वालिटी वाली अनोखी चीज़ों के लिए भुगतान करने को तैयार ग्राहकों को आकर्षित करना चाहते हैं? याद रखें कि क्योंकि प्रिंटेबल्स कुछ सौ रुपये से कुछ हज़ार रुपयों में ही बिकते हैं, इसलिए आपका फोकस ज़्यादा से ज़्यादा सेल्स करने पर रहना चाहिए।
यह ध्यान रखना भी ज़रूरी है कि प्रति लिस्टिंग Etsy 20 सेंट चार्ज करता है। साथ ही, खरीदारी पर वह 6.5% ट्रांज़ैक्शन फीस भी लेता है। लिस्टिंग चार महीने तक एक्टिव रहती हैं। इसके बाद अगर आप उसे लाइव रखना चाहते हैं, तो आपको फिर से लिस्टिंग फीस देनी होगी। अगर आप एक्सपायर हो चुकी लिस्टिंग्स को दोबारा पोस्ट नहीं करना चाहते, तो आप ऑटो-रिन्यू फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फ़ीचर के तहत 20 सेंट की लिस्टिंग फीस ऑटोमेटिकली चार्ज करके आपकी लिस्टिंग को एक्टिव रखा जाता है।
6. अपने स्टोर की प्रमोशन करें
विक्रेताओं को सर्च रिजल्ट में प्रीमियम जगह की गारंटी देने के लिए Etsy Ads पेड टूल्स देता है। सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी का फ़ायदा उठाकर आप अपने Shopify और Etsy, दोनों स्टोर्स पर ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, क्रोशिया कलाकार Genna Tatu (जेना टाटू) अपने Instagram और YouTube चैनलों पर ऐसा ही करती हैं।
शुरुआत में रिव्यू जुटाने के लिए डिस्काउंट पैकेज या खरीदारी के साथ गिफ्ट्स के तौर पर फ्री प्रिंटेबल्स देने पर विचार करें। कस्टमर रिव्यू Etsy पर नया बिज़नेस खड़ा करने के सबसे शक्तिशाली टूल्स में से एक होते हैं, क्योंकि दूसरे खरीदारों का भरोसा बढ़ाकर वे उन्हें खरीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
अपने Etsy और Shopify स्टोर को जोड़ना
कई विक्रेता अपनी शुरुआत Etsy से करते हैं, जहाँ वे अपनी प्रोडक्ट्स की डिमांड परखकर अपनी टारगेट ऑडियंस की पहचान करते हैं। इसके बाद, Shopify पर अपना स्टोर खोलकर वे अपने बिज़नेस को अगले स्तर पर ले जाते हैं। Shopify प्लेटफ़ॉर्म पर विक्रेता अपने ग्राहक डेटा का ज़्यादा गहराई से विश्लेषण कर पाते हैं। इसके चलते, वे ज़्यादा सोचे-समझे व्यावसायिक फ़ैसले ले पाते हैं।
क्योंकि Etsy शॉप की तुलना में Shopify स्टोर ज़्यादा कस्टमाइज़ेशन की सुविधा देता है, इसलिए कुछ विक्रेता दोनों ही प्लेटफ़ॉर्मों पर अपनी मौजूदगी बनाना पसंद करते हैं। Etsy पर आप आसानी से नए ग्राहकों तक पहुँच सकते हैं, जबकि Shopify पर अपने पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को दिखाकर आप एक ज़्यादा व्यापक ब्रांडेड अनुभव डिज़ाइन कर सकते हैं। Shopify Marketplace Connect की मदद से आप अपने Etsy स्टोर और वेबसाइट, दोनों की लिस्टिंग्स को एक ही जगह से मैनेज कर सकते हैं।
अपने Shopify स्टोर को अपनी Etsy शॉप से जोड़ने से आपके Etsy स्टोरफ्रंट की विश्वसनीयता बेहतर हो सकती है। इसके अलावा, यह लिस्टिंग और ट्रांज़ैक्शन फीस से फ़्री अतिरिक्त आय का स्रोत भी बन सकता है, जिस पर कोई लिस्टिंग और ट्रांज़ैक्शन फीस नहीं लगतीं। वह इसलिए कि अगर आप किसी थर्ड-पार्टी पेमेंट प्रोवाइडर के बजाय Shopify Payments का इस्तेमाल करते हैं, तो Shopify ये दोनों ही फ़ीस माफ़ कर देता है।
कुछ विक्रेताओं के लिए पहले Etsy पर अपनी पहचान और ग्राहक-आधार बनाना उनकी लॉन्ग-टर्म बिज़नेस रणनीति का हिस्सा होता है। Etsy का इस्तेमाल करके वे एक ऐसा ग्राहक-आधार बनाते हैं, जो आगे चलकर Shopify पर उनके स्वतंत्र स्टोर के विस्तार में भी उनका सहयोग कर सके। उदाहरण के लिए, प्रिंटेबल्स स्टूडियो Little Sizzle (लिटल सिज़ल) अपने Etsy स्टोर के ज़रिए पार्टी गेम्स और आइस ब्रेकर बेचता है, जबकि अपनी Shopify साइट के ज़रिए वह इवेंट सजावट की कहीं बड़ी रेंज उपलब्ध कराता है।
Etsy पर प्रिंटेबल्स कैसे बेचें: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या आप Etsy पर प्रिंटेबल्स बेच सकते हैं?
जी हाँ, आप Etsy पर प्रिंटेबल्स बेच सकते हैं। सभी प्रोडक्ट्स पर लिस्टिंग और ट्रांज़ैक्शन फीस लगती है। लेकिन प्रिंटेबल्स की सदाबहार प्रकृति के चलते किसी लिस्टिंग को पोस्ट करने के लंबे समय बाद भी आप उससे मुनाफा कमाना जारी रख सकते हैं।
क्या Etsy पर प्रिंटेबल्स बेचना फ़ायदेमंद होता है?
Etsy पर प्रिंटेबल्स बेचना खासकर तब फ़ायदेमंद होता है, जब आप किसी क्रिएटिव या डिज़ाइन करियर के साथ-साथ पैसिव इनकम कमाना चाहते हैं। जब आप कोई डिमांड वाला एसेट बना लेते हैं, तो अपने Etsy स्टोर की प्रमोशन करके सेल्स और ग्राहक संतुष्टि को मॉनिटर करने में आप मेहनत कर सकते हैं।
Etsy पर सबसे ज़्यादा खरीदे जाने वाले प्रिंटेबल्स कौन से होते हैं?
Etsy पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रिंटेबल्स में कलरिंग पेज, प्लेटफ़ॉर्म पर डिजिटल प्रोडक्ट्स बनाने और बेचने की गाइड, और वॉल आर्ट मेगा-बंडल शामिल होते हैं। इनसे ग्राहकों को प्रिंटेबल वॉल डेकोर के बड़े डेटाबेस का एक्सेस मिल जाता है।
Etsy पर एक PDF बेचने में कितना खर्चा आता है?
हर Etsy लिस्टिंग पर 20 सेंट की लागत आती है। साथ ही, हर बिक्री पर प्लेटफ़ॉर्म 6.5% की ट्रांज़ैक्शन फीस लेता है। एक साधारण PDF फाइल की कीमत लगभग $2 हो सकती है। ऐसे में, उस PDF को Etsy पर बेचने में आपको 33 सेंट की लागत आ जाती है।
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो जेनरेट)।

