कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
हम पूरी तरह से AI (एआई, या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में प्रवेश कर चुके हैं। जो कभी रिसर्च का एक छोटा-सा क्षेत्र हुआ करता था, वह अब हमारे रोज़मर्रा के जीवन और काम करने के तरीके को तेज़ी से बदल रहा है। आज के AI (एआई) टूल्स इमेज बना सकते हैं, कॉल ट्रांसक्राइब कर सकते हैं, आर्टिकल का सारांश तैयार कर सकते हैं, प्रोग्राम कोड कर सकते हैं, यहाँ तक कि संगीत-रचना भी कर सकते हैं, और यह तो बस शुरुआत है।
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियाँ, और कई नई प्रतिस्पर्धी कंपनियाँ, AI (एआई) की इस होड़ में भारी निवेश कर रही हैं। इसका एक उदाहरण Google (गूगल) की पेरेंट कंपनी Alphabet (एल्फाबेट) है। Alphabet (एल्फाबेट) ने अपने ज़्यादातर निवेश जेनरेटिव AI (एआई) की ओर मोड़ दिए हैं और खुद को एक AI (एआई)-फर्स्ट कंपनी के तौर पर स्थापित करने पर जोर दिया है। यहीं से शुरू होता है Google Gemini (गूगल जेमिनी) का किस्सा।
Gemini (जेमिनी) ब्रांडिंग का इस्तेमाल Google (गूगल) चैटबॉट्स, AI (एआई) मॉडल्स, Google Assistant (गूगल असिस्टेंट), मोबाइल ऐप्स, और Google (गूगल) सर्विसेज़ में AI (एआई) फीचर्स के लिए करता है। यह आर्टिकल Gemini (जेमिनी) के चैटबॉट फीचर पर केंद्रित है, जिसे कंपनी ने पहली बार मार्च 2023 में Google Bard (गूगल बार्ड) के नाम से लॉन्च किया था।
Google Gemini (गूगल जेमिनी) क्या है?
Gemini (जेमिनी) (पहले गूगल बार्ड, या Google Bard) गूगल का कन्वर्सेशनल एआई चैटबॉट है। यह ChatGPT (चैटजीपीटी),Microsoft Copilot (माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट) और Claude (क्लॉड) जैसे लोकप्रिय एआई टूल्स के लिए Google (गूगल) का जवाब है।
Gemini (जेमिनी), Google (गूगल) के मल्टीमोडल AI (एआई) मॉडल्स पर आधारित है। LLM (एलएलएम, या लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स) के पुराने वर्शन सिर्फ़ टेक्स्ट को समझकर उसे जेनरेट कर सकते थे, लेकिन मल्टीमोडल मॉडल्स इमेज, ऑडियो, और वीडियो जैसे कई तरह के इनपुट के साथ भी काम कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि टहलते-टहलते आपको कुछ ऐसे फूल दिख जाते हैं, जिन्हें आप अपने बगीचे में लगाना चाहते हैं। फूलों की पहचान करने के लिए आप उनकी तस्वीर लेकर Gemini (जेमिनी) से पूछते हैं, "ये कौन से फूल हैं?" और आपको सटीक जवाब के साथ मिलता है एक बेहद काम का लिंक।
Bard (बार्ड) का नाम बदलकर जेमिनी (Gemini) क्यों रखा गया?
फरवरी 2024 में Google (गूगल) ने अपने Bard (बार्ड) चैटबॉट का नाम बदलकर Gemini (जेमिनी) रख दिया। कंपनी का उद्देश्य अपनी सभी AI (एआई) प्रोडक्ट्स और पहलों को अलग-अलग नामों के बजाय एक ही इंटीग्रेटेड ब्रांड पहचान के तहत लाना था। दिलचस्प बात यह है कि Gemini (जेमिनी) पहले से ही Bard (बार्ड) को संचालित करने वाले मूल LLM (एलएलएम) का नाम था।
Alphabet (अल्फाबेट) के सीईओ सुंदर पिचाई ने CNBC (सीएनबीसी) को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि Google (गूगल) ने यूज़र-फेसिंग चैटबॉट को मूल AI (एआई) मॉडल के साथ क्यों जोड़ा:
"Gemini (जेमिनी) उस नज़रिये को दर्शाता है, जिसके तहत हम अपने सबसे सक्षम, सुरक्षित, और ज़िम्मेदार AI (एआई) मॉडल्स विकसित कर रहे हैं। लोगों के लिए इन मॉडल्स के साथ सीधे इंटरैक्ट करने का Bard (बार्ड) सबसे आसान ज़रिया था। इसलिए इसे Gemini (जेमिनी) में बदलना सही था, क्योंकि इसका इस्तेमाल करते समय लोग दरअसल Gemini (जेमिनी) मॉडल से ही बात कर रहे होते हैं।"
Gemini (जेमिनी) रीब्रांडिंग के पीछे ChatGPT (चैटजीपीटी) की बढ़ती लोकप्रियता और Bard (बार्ड) की ब्रांड धारणा को बेहतर बनाने की रणनीति भी एक कारण थी। Bard (बार्ड) के एक चर्चित ‘हैलुसिनेशन’ एरर के बाद Alphabet (एल्फाबेट) की मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट देखने को मिली थी।
Gemini (जेमिनी) नाम एक तारामंडल से लिया गया है। Google (गूगल) के अनुसार यह अडैप्ट करने की क्षमता, लोगों से जुड़ने, और अलग-अलग नज़रियों को समझने का प्रतीक है।
Google Gemini (गूगल जेमिनी) कैसे काम करता है?
Google DeepMind (गूगल डीपमाइंड), जो Google (गूगल) की एक AI (एआई) रिसर्च लैब है, ने Mixture of Experts (एमओई, या मिक्सचर ऑफ एक्सपर्ट्स) नाम की मशीन लर्निंग तकनीक से Gemini LLM (जेमिनी एलएलएम) को डिज़ाइन किया। Gemini (जेमिनी) को टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो आदि जैसे व्यापक मल्टीमोडल डेटा पर ट्रेन किया गया है। मल्टीफॉर्मेट प्रॉम्प्ट्स का स्वाभाविक, मानवीय तरीके से जवाब देने के लिए यह natural language processing (एनएलपी, या नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग) का इस्तेमाल करता है।
Google (गूगल) के अनुसार, मल्टीमॉडैलिटी के प्रति Google (गूगल) का नज़रिया Gemini (जेमिनी) को पारंपरिक मल्टीमॉडल प्रोग्रामिंग की तुलना में बेहतर वैचारिक और जटिल तर्क-क्षमता देता है। इसका उद्देश्य AI (एआई) रिसर्च के एक बड़े लक्ष्य, यानी इंसानों जैसी बुद्धिमत्ता के करीब पहुँचना है।
Gemini (जेमिनी) में नए यूज़र्स के लिए एक फ्री टियर है, जबकि एडवांस्ड मॉडल्स और अतिरिक्त फ़ीचर्स के एक्सेस के लिए एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान भी उपलब्ध है। किसी भी AI (एआई) टूल की तरह, Gemini (जेमिनी) का एक शुरुआती बिंदु के तौर पर इस्तेमाल करें। साथ ही, हर आउटपुट की गहराई से जांच करें, क्योंकि इसमें गलतियाँ, विसंगतियाँ, या पुरानी जानकारी भी हो सकती है।
Google Gemini (गूगल जेमिनी) का इस्तेमाल करने के तरीके
- प्रोडक्ट रिसर्च
- टास्क मैनेजमेंट
- इमेज और कॉपी जेनरेट करें
- सवालों के जवाब दें
- मार्केट रिसर्च
- डेटा विश्लेषण
- इन्वेंटरी ऑप्टिमाइज़ करें
- कस्टमर सपोर्ट
Google Gemini (गूगल जेमिनी) से आप अपनी उत्पादकता में सुधार ला सकते हैं, बिज़नेस से जुड़े सवालों पर रिसर्च कर सकते हैं, या फिर प्रभावी मार्केटिंग आइडियाज़ भी तैयार कर सकते हैं। नीचे दिए तरीकों को अपनाकर आप अपने बिज़नेस के लिए Gemini (जेमिनी) का व्यावहारिक ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं :
प्रोडक्ट रिसर्च
प्रोडक्ट रिसर्च के लिए Gemini (जेमिनी) एक कारगर टूल है, फिर चाहे आप एक छोटा बिज़नेस शुरू कर रहे हों या फिर नई प्रोडक्ट लाइन्स तलाश रहे हों। Gemini (जेमिनी) से Google Trends (गूगल ट्रेंड्स) डेटा का विश्लेषण करने को कहें ताकि अपनी इंडस्ट्री में ग्राहकों की पसंद-नापसंद, समस्याओं, और सर्च वॉल्यूम को आप समझ सकें। इससे आपको अपनी कस्टमर प्रोफाइल तय करके नए प्रोडक्ट अवसर खोजने में मदद मिलेगी।
टास्क मैनेजमेंट
Gmail (जीमेल) और Google Calendar (गूगल कैलेंडर) जैसी Google Workspace (गूगल वर्कस्पेस) ऐप्स के साथ इंटीग्रेशन के ज़रिए Gemini (जेमिनी) आपके रोज़मर्रा के एडमिनिस्ट्रेटिव कामों को मैनेज कर सकता है। यह आपके इनबॉक्स और शेड्यूल को समझ सकता है और उनमें बदलाव कर सकता है। आपकी ज़रूरतों के अनुसार यह एक टू-डू लिस्ट भी बना सकता है। उदाहरण के लिए, Gemini (जेमिनी) ईमेल पर फॉलो-अप कर सकता है, मीटिंग्स रीशेड्यूल कर सकता है, या फिर आपके एजेंडे को प्राथमिकता दे सकता है।
इमेज और कॉपी जेनरेट करें
अपने बिज़नेस के लिए कंटेंट क्रिएशन इंजन के तौर पर Gemini (जेमिनी) का इस्तेमाल करें। Gemini (जेमिनी) न सिर्फ़ कंटेंट आइडियाज़ जेनरेट कर सकता है, बल्कि उन आइडियाज़ को अमल में लाने के लिए टेक्स्ट और इमेज, दोनों फटाफट तैयार भी कर सकता है। Gemini (जेमिनी) से प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन लिखवाएँ या फिर उसकी इमेज-जेनरेशन क्षमताओं से अपने कंटेंट मार्केटिंग अभियानों में चार चाँद लगाएँ।
सवालों के जवाब दें
Gemini (जेमिनी) से Google Search (गूगल सर्च) की क्षमताएँ और भी बेहतर हो जाती हैं। वह इसलिए क्योंकि इसे याद रहता है कि आपने पहले क्या पूछा था, इसे आपके सवालों का संदर्भ समझ आता है, और यह काफी डिटेल्ड जवाब देता है। "Talk Live with Gemini” (“टॉक लाइव विद जेमिनी") फ़ीचर के ज़रिए बार-बार “Hey, Google” ("हे, गूगल") वॉइस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल किए बिना Google App (गूगल ऐप) यूज़र्स रियल-टाइम, स्वाभाविक वॉइस कन्वर्सेशन भी कर सकते हैं। Gemini (जेमिनी) से एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े आम सवाल पूछें, जैसे बिज़नेस कैसे शुरू करें, सफलता कैसे मापें, और EBITDA (ईबीआईटीडीए) क्या होता है।
मार्केट रिसर्च
हाल ही में, Google (गूगल) ने अपने पेड Gemini Advanced (जेमिनी एडवांस्ड) सब्सक्रिप्शन टियर के लिए Deep Research (डीप रिसर्च) फीचर पेश किया। Deep Research (डीप रिसर्च) उपलब्ध ऑनलाइन जानकारी का विश्लेषण करता है, नई जानकारी के आधार पर अपनी खोज और विश्लेषण में लगातार सुधार लाता है, और अंत में प्रमुख निष्कर्षों को एक विस्तृत रिपोर्ट के तौर पर प्रस्तुत करता है। Deep Research (डीप रिसर्च) का इस्तेमाल प्रतिस्पर्धी ऑडिट, ग्राहक भावना सर्वे, और इंडस्ट्री विश्लेषण जैसी मार्केट रिसर्च करने के लिए करें।
डेटा विश्लेषण
Google Sheets (गूगल शीट्स) के साथ Gemini (जेमिनी) की इंटीग्रेशन इसे आपके स्प्रेडशीट डेटा को समझने और प्रोडक्ट इन्वेंटरी से लेकर खर्च रिपोर्ट्स और इनवॉइस तक, अलग-अलग तरह की जानकारी से निष्कर्ष निकालने की क्षमता देती है। इसी तरह, Google Analytics (गूगल एनालिटिक्स) से रॉ डेटा का विश्लेषण करने और कई फॉर्मेट में हाई-लेवल मार्केटिंग रिपोर्ट और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन जेनरेट करने के लिए Gemini (जेमिनी) का इस्तेमाल करें।
इन्वेंटरी ऑप्टिमाइज़ करें
कस्टमर डिमांड, सीज़नैलिटी, या मार्केट ट्रेंड्स का अनुमान लगाने के लिए Gemini (जेमिनी) डेटा का विश्लेषण कर सकता है। इन डेटा-आधारित अनुमानों के ज़रिए आप अपनी इन्वेंटरी को बेहतर ढंग से मैनेज कर सकते हैं, अतिरिक्त या निष्क्रिय स्टॉक की समस्या को कम कर सकते हैं, और ऑर्डर पूरा करने की प्रक्रिया को ज़्यादा कारगर बना सकते हैं।
कस्टमर सपोर्ट
अपने कस्टमर्स के सवालों का जवाब देने और डिटेल्ड कस्टमर सपोर्ट मुहैया कराने के लिए Gemini App (जेमिनी ऐप) का इस्तेमाल करें। यह प्रासंगिक FAQ जवाब तैयार कर सकता है, ग्राहक सेवा कॉल्स की ट्रांसक्रिप्शन बना सकता है, रुझानों और सामान्य समस्याओं की पहचान कर सकता है, और कई ग्राहक पूछताछों के लिए तेज़ी से जवाब तैयार करने में मदद कर सकता है।
Google Gemini (गूगल जेमिनी) क्या है? - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Gemini AI (जेमिनी एआई) किस काम के लिए सबसे अच्छा होता है?
अपने नेटिव इंटीग्रेशन के चलते Google Gemini (गूगल जेमिनी) उन यूज़र्स और संगठनों के लिए सबसे अच्छा होता है, जो Gmail (जीमेल) और Google Docs (गूगल डॉक्स), Sheets (शीट्स), और Drive (ड्राइव) जैसी Google Apps (गूगल ऐप्स) पर काम करते हैं।
Google Bard (गूगल बार्ड) और Gemini (जेमिनी) में क्या फर्क होता है?
Google Bard (गूगल बार्ड) को फरवरी 2024 में Gemini (जेमिनी) के तौर पर रीब्रांड किया गया था, जिसमें Bard (बार्ड) की क्षमताओं को बरकरार रखकर उनका विस्तार किया गया।
Gemini Nano (जेमिनी नैनो) क्या है?
Gemini (जेमिनी) के अलग-अलग वर्शन अलग-अलग डिवाइसेज़ और टियर्स पर चलते हैं। Gemini Nano (जेमिनी नैनो) नए Android (एंड्रॉइड) डिवाइसेज़ में बिल्ट-इन एक अपेक्षाकृत छोटा मॉडल है। Gemini Pro (जेमिनी प्रो) और Google (गूगल) का लेटेस्ट एक्सपेरिमेंटल AI (एआई), Gemini 2.0 Flash (जेमिनी 2.0 फ्लैश), Google AI Studio (गूगल एआई स्टूडियो), और Google Cloud Vertex AI (गूगल क्लाउड वर्टेक्स एआई) पर उपलब्ध हैं।
Gemini (जेमिनी) और ChatGPT (चैटजीपीटी) में क्या फर्क है?
Gemini (जेमिनी) और ChatGPT (चैटजीपीटी) सामान मल्टीमॉडल AI मॉडल्स पर आधारित हैं और उनकी कई क्षमताएँ एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं। ChatGPT (चैटजीपीटी) संवादात्मक, रचनात्मक जवाबों को प्राथमिकता देता है, जबकि Gemini (जेमिनी) का लक्ष्य ज़्यादा सूचनात्मक आउटपुट देने का रहता है।
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो ट्रांसलेट)।

