कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
अगर आप इंटरनेट पर कोई वेबसाइट देख रहे हैं, तो इस बात की अच्छी-खासी संभावना है कि वह वर्डप्रेस पर होस्ट की गई हो।
W3Techs (डब्ल्यू थ्री टेक्स) के अनुसार, ज्ञात कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम वाली वेबसाइटों में से 60.7% साइटें WordPress (वर्डप्रेस) का इस्तेमाल करती हैं। यह आँकड़ा कुल वेबसाइटों का 43.3% है।
WordPress (वर्डप्रेस) इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि वह इस्तेमाल में आसान है। यहाँ जानें कि वर्डप्रेस साइट कैसे सेट-अप करें, सेल्फ-होस्टेड और मैनेज्ड विकल्पों में कैसे चुनें, डोमेन कैसे लें, थीम और प्लग-इन से साइट को कैसे कस्टमाइज़ करें, और अलग-अलग तरह की वेबसाइटों के लिए कंटेंट बनाकर उसे पब्लिश कैसे करें।
वर्डप्रेस क्या है?
WordPress (वर्डप्रेस) एक फ्री, ओपन-सोर्स कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) है। इसके ज़रिए आप अपनी वेबसाइट या WordPress (वर्डप्रेस) ब्लॉग बनाकर उसे मैनेज कर सकते हैं। आप एक नए सिरे से पूरी तरह काम करने वाली WordPress (वर्डप्रेस) साइट बना सकते हैं, उसे थीम और प्लग-इन से कस्टमाइज़ कर सकते हैं, और बिना किसी तकनीकी जानकारी के आसानी से कंटेंट पब्लिश भी कर सकते हैं।
2026 में साधारण ब्लॉग से लेकर बड़े पोर्टफोलियो तक, किसी भी तरह की वेबसाइट बनाने के लिए WordPress (वर्डप्रेस) सबसे लोकप्रिय CMS (सीएमएस) है। चाहे आप ब्लॉग शुरू करना चाहते हों, बिज़नेस वेबसाइट लॉन्च करना चाहते हों, या फिर अपनी अलग ऑनलाइन पहचान बनाना चाहते हों, WordPress (वर्डप्रेस) पर आपको मिलते हैं ज़रूरी टूल और लचीलापन।
WordPress.com बनाम WordPress.org
WordPress (वर्डप्रेस) के दो अलग विकल्प हैं: WordPress.com और WordPress.org। दोनों पर आप वेबसाइट बनाकर उन्हें मैनेज कर सकते हैं। हाँ, होस्टिंग, कस्टमाइज़ेशन, और लागत के मामले में इनमें फर्क है:
WordPress.com
WordPress.com एक होस्टेड प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आप अलग वेब होस्टिंग अकाउंट लिए बिना WordPress (वर्डप्रेस) साइट बना सकते हैं। यहाँ आपको WordPress (वर्डप्रेस) वेबसाइट बनाने और मैनेज करने का आसान मौका मिलता है। इसमें होस्टिंग, सुरक्षा, और मुख्य अपडेट मैनेज्ड वर्डप्रेस होस्टिंग पैकेज के तौर पर आपको मिलते हैं।
WordPress.com का एक फ्री प्लान भी है। इसके फीचर सीमित होते हैं और इसमें WordPress.com की ब्रांडिंग रहती है। इसके पेड प्लान Personal (पर्सनल) प्लान से शुरू होते हैं, जिसकी कीमत $9 प्रति माह है और बिलिंग सालाना होती है। इसमें आपको कस्टम डोमेन और प्रीमियम थीम का एक्सेस मिलता है। इससे ऊपर के प्लान, जैसे Business (बिज़नस) प्लान $40 प्रति माह और Commerce (कॉमर्स) प्लान $70 प्रति माह में आते हैं और इनमें बिक्री के ज़्यादा एडवांस्ड फ़ीचर्स होते हैं।
WordPress.org
इसके विपरीत, WordPress.org WordPress (वर्डप्रेस) का डाउनलोड किए जा सकने वाला, ओपन-सोर्स सॉफ़्टवेयर वर्शन होता है। इसे आप अपने वेब होस्टिंग अकाउंट पर इंस्टॉल कर सकते हैं। सेल्फ-होस्टेड WordPress.org के साथ आपकी वेबसाइट पर आपकी पूरी ओनरशिप और कंट्रोल होता है। साथ ही, आप अपनी पसंद के किसी भी प्लग-इन या थीम को कभी भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
हाँ, होस्टिंग, सुरक्षा, परफ़ॉर्मेंस, और WordPress (वर्डप्रेस) सॉफ़्टवेयर अपडेट की ज़िम्मेदारी आप ही की होती है। WordPress.com की मैनेज्ड होस्टिंग की तुलना में इसके लिए आपको थोड़ी ज़्यादा तकनीकी समझ होनी चाहिए। WordPress.org को फ्री में डाउनलोड और इस्तेमाल तो किया जा सकता है, लेकिन वेब होस्टिंग की लागत कुछ डॉलर से लेकर सैकड़ों डॉलर प्रति माह तक हो सकती है।
वर्डप्रेस थीम क्या होती हैं?
WordPress (वर्डप्रेस) थीम ऐसे टेम्पलेट होते हैं, जिनसे आपकी WordPress (वर्डप्रेस) वेबसाइट का रूप और लेआउट तय होता है। इनके ज़रिए WordPress (वर्डप्रेस) यूज़र्स अपनी वेबसाइट का लुक तुरंत बदल सकते हैं। इसके चलते कोडिंग की जानकारी के बिना, प्रोफेशनल दिखने वाली बिज़नेस वेबसाइट, ब्लॉग, पोर्टफोलियो, या ऑनलाइन स्टोर बनाना आसान हो जाता है।
WordPress (वर्डप्रेस) में डिफ़ॉल्ट थीम से लेकर WordPress (वर्डप्रेस) कम्युनिटी द्वारा बनाई गई हजारों फ्री और प्रीमियम थीम तक कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। आप अपनी चुनी हुई WordPress (वर्डप्रेस) थीम को अपनी ज़रूरत के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं या फिर फ्री वर्डप्रेस ट्यूटोरियल देखकर बिल्कुल शुरू से थीम बनाना भी सीख सकते हैं।
वर्डप्रेस प्लग-इन क्या होते हैं?
WordPress (वर्डप्रेस) प्लग-इन ऐसे सॉफ़्टवेयर ऐड-ऑन होते हैं, जिनसे किसी WordPress (वर्डप्रेस) साइट की क्षमता बढ़ जाती है। इनके ज़रिए आप बिना कोड लिखे अपनी WordPress (वर्डप्रेस) साइट में नए फीचर जोड़ सकते हैं। WordPress (वर्डप्रेस) पर 59,000 से ज़्यादा अलग-अलग तरह के फ्री प्लग-इन उपलब्ध हैं।
अपने WordPress (वर्डप्रेस) एडमिन डैशबोर्ड से WordPress Plug-in Directory (वर्डप्रेस प्लग-इन डायरेक्टरी) खोज लें। प्लग-इन चुनते समय यह देख लें कि वे लोकप्रिय हों, समय-समय पर अपडेट होते हों, आपके WordPress (वर्डप्रेस) वर्शन के साथ कम्पेटिबल हों, और उन्हें दूसरे यूज़र्स से अच्छी रेटिंग मिली हो। साथ ही, बहुत ज़्यादा प्लग-इन इंस्टॉल करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी साइट धीमी हो सकती है।
लोकप्रिय प्लग-इन श्रेणियों के कुछ उदाहरण:
- ई-कॉमर्स: वर्डप्रेस ईकॉमर्स प्लग-इन की मदद से ऑनलाइन स्टोर फीचर जोड़ें, जैसे Sell on WordPress ऐप (सेल ऑन वर्डप्रेस), जो Shopify (शॉपिफाई) के जरिए सीधे अपनी साइट से आपको प्रोडक्ट बेचने की सहूलियत देता है।
- सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (SEO): Yoast SEO (योस्ट एसईओ) या All in One SEO (ऑल इन वन एसईओ) जैसे प्लग-इन से सर्च इंजन में अपनी साइट की विज़िबिलिटी बेहतर करें।
- सुरक्षा: Wordfence Security (वर्डफेंस सिक्यूरिटी) या Solid Security (सॉलिड सिक्यूरिटी) जैसे प्लग-इन से अपनी साइट को हैकिंग और मैलवेयर से सुरक्षित रखें।
- कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म: Forminator (फ़ॉर्मिनेटर) या WPForms (डब्ल्यूपीएफ फ़ॉर्म्स) जैसे प्लग-इन से कस्टम फ़ॉर्म बनाएँ।
- सोशल मीडिया: Shareaholic (शेयराहॉलिक) या Social Media Share Buttons (सोशल मीडिया शेयर बटन्स) जैसे प्लग-इन से सोशल शेयरिंग बटन जोड़ें।
- Google Analytics इंटीग्रेशन: MonsterInsights (मॉन्स्टरइनसाइट्स) या ExactMetrics (एग्ज़ैक्टमैट्रिक्स) जैसे प्लग-इन से विज़िटर और ट्रैफ़िक ट्रैक करें।
- बैकअप: UpdraftPlus (अपड्राफ्टप्लस) या Jetpack (जेटपैक )जैसे प्लग-इन से अपनी साइट का ऑटोमेटिक बैकअप लें।
- कैशिंग: W3 Total Cache (डब्ल्यूथ्री टोटल कैश) या WP Super Cache (डब्ल्यूपी सुपर कैश) जैसे प्लग-इन से साइट की लोडिंग स्पीड बेहतर बनाएँ।
Shopify प्लग-इन के साथ वर्डप्रेस पर बेचें
अब आप किसी भी WordPress (वर्डप्रेस) साइट को दुनिया के सबसे अच्छी कन्वर्शन वाले चेकआउट वाले ऑनलाइन स्टोर में बदल सकते हैं। फ्री Shopify प्लग-इन, Sell on WordPress (सेल ऑन वर्डप्रेस), की बदौलत आप अपनी WordPress (वर्डप्रेस) वेबसाइट में प्रोडक्ट जोड़ सकते हैं।

Shopify (शॉपिफाई) के कॉमर्स फीचर जोड़ने से आपको ये फायदे मिलते हैं:
- फटाफट लॉन्च करें: प्लग-इन इंस्टॉल करके तुरंत Shopify (शॉपिफाई) के साथ WordPress (वर्डप्रेस) पर बिक्री शुरू कर दें।
- अपनी कन्वर्शन दर बेहतर करें: दुनिया के सबसे बेहतर कन्वर्ट करने वाले चेकआउट से बिक्री बढ़ाएँ।
- भरोसे के साथ बेचें: इस प्लग-इन में बिल्ट-इन डेटा एन्क्रिप्शन, धोखाधड़ी से सुरक्षा, और 99.9% प्लेटफ़ॉर्म अपटाइम शामिल है।
कुल मिलाकर, आप कई WordPress (वर्डप्रेस) कॉमर्स प्लग-इन की जगह सिर्फ एक प्लग-इन से काम चला सकते हैं। यह ऐसे काम करता है:
- प्रोडक्ट जोड़ें: Shopify (शॉपिफाई) एडमिन में अपनी प्रोडक्ट्स सेट करके उनकी तस्वीरें तथा प्रोडक्ट विवरण डाल दें। हर प्रोडक्ट के लिए अपने ब्रांड स्टाइल के हिसाब से विवरण बनाने के लिए Shopify Magic का इस्तेमाल करें।
- प्रोडक्ट पेज और ब्लॉग पोस्ट बनाएँ: WordPress (वर्डप्रेस) में अपने वेबपेज बनाकर WordPress Editor (वर्डप्रेस एडिटर) की मदद से एक क्लिक से उनमें प्रोडक्ट जोड़ दें।
- ग्राहकों को बेचना शुरू करें: हर ऑर्डर को प्रोसेस करने के लिए Shopify (शॉपिफाई) के चेकआउट के ज़रिए फटाफट भुगतान स्वीकार करना शुरू करें।
- अपने काम-काज पर नज़र रखें: इन्वेंट्री ट्रैक करने से लेकर एनालिटिक्स देखने तक अपने पूरे बिज़नेस प्रबंधन को सीधे Shopify एडमिन से संभालें।
वर्डप्रेस से बनने वाली वेबसाइटों के प्रकार
चाहे आप कोई फ़ोरम शुरू करना चाहते हों या फिर अपने छोटे-से बिज़नेस के लिए साइट लॉन्च करना चाहते हों, WordPress (वर्डप्रेस) पर आपको कई तरह की वेबसाइटों के लिए ज़रूरी टूल और लचीलापन मिलता है। इनमें शामिल हैं:
- पर्सनल ब्लॉग: अपने व्यक्तित्व, पसंद-नापसंद, और रचनात्मकता को उजागर करने वाले ब्लॉग पोस्ट लिखें।
- मेंबरशिप वेबसाइट: ऑनलाइन कोर्स और सिर्फ़ भुगतान करने वाले सदस्यों के लिए उपलब्ध विशेष कंटेंट देकर एक समुदाय बनाएँ और नियमित आय जेनरेट करें।
- छोटे बिज़नेस की वेबसाइट: अपनी सेवाएँ और विशेषज्ञता दिखाकर अपने बिज़नेस को प्रमोट करें और नए ग्राहकों को आकर्षित करें।
- ई-कॉमर्स स्टोर: पेमेंट गेटवे और ई-कॉमर्स चेकआउट जैसी सुविधाओं वाली वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करें और दुनियाभर में प्रोडक्ट या सेवाएँ बेचें।
- पोर्टफोलियो वेबसाइट: आपके रचनात्मक काम, प्रोजेक्ट, और उपलब्धियाँ दिखाने वाला पोर्टफोलियो बनाकर अपने हुनर और विशेषज्ञता को दुनिया के सामने लाएँ।
- इवेंट वेबसाइट: इवेंट, कॉन्फ़्रेंस, या फ़ेस्टिवल का प्रचार और प्रबंधन करें, जिसमें इवेंट विवरण, शेड्यूल, स्पीकर प्रोफ़ाइल, और टिकट बिक्री शामिल हो।
- फ़ोरम वेबसाइट: ऐसा ऑनलाइन फ़ोरम बनाएँ, जहाँ यूज़र सवाल पूछ सकें, अपने विचार साझा कर सकें, और किसी खास विषय पर आपसी बातचीत शुरू कर सकें।
वर्डप्रेस के साथ शुरुआत कैसे करें
- होस्टिंग विकल्प चुनें
- डोमेन नाम चुनें
- WordPress (वर्डप्रेस) इंस्टॉल करें
- थीम चुनें
- ज़रूरी प्लग-इन कॉन्फ़िगर करें
- अपना कंटेंट पब्लिश करें
चाहे आप नए हों या फिर अनुभवी यूज़र, WordPress (वर्डप्रेस) के साथ शुरुआत करना काफी आसान है। शुरू करने के लिए ये आसान स्टेप्स फ़ॉलो करें:
1. होस्टिंग विकल्प चुनें
अपनी वेबसाइट के ढाँचे का फैसला करते समय आपके पास दो प्रमुख विकल्प होते हैं: WordPress.org का सेल्फ-होस्टेड प्लेटफ़ॉर्म चुनना या फिर WordPress.com की होस्टेड सेवा लेना।
- WordPress.org: सेल्फ-होस्टेड WordPress (वर्डप्रेस) चुनने से ओपन-सोर्स वर्डप्रेस सॉफ़्टवेयर आपके वेब सर्वर पर डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा। इससे बैक एंड पर पूरा कंट्रोल और कोड में बदलाव करने की आपको सहूलियत मिलती है।
- WordPress.com: इस विकल्प को अपनाने पर आप काफी हद तक तकनीकी रखरखाव के सरदर्द से बच जाते हैं। अगर आप तकनीकी बातों पर कम और कंटेंट बनाने पर ज़्यादा ध्यान देना चाहते हैं, तो आपके लिए यह विकल्प बेहतर रहेगा।
2. डोमेन नाम चुनें
एक ऐसा डोमेन नाम चुनें, जो याद रखने में आसान हो और आपके ब्रांड या कंटेंट को सही ढंग से दर्शाता हो।
सेल्फ-होस्टेड वर्डप्रेस साइट के लिए होस्टिंग प्लान चुनते समय बैंडविड्थ, स्टोरेज, और सुरक्षा फीचर के साथ-साथ यह भी देख लें कि होस्ट WordPress (वर्डप्रेस) के लिए समर्पित सहायता देता है या नहीं। यह भी सुनिश्चित कर लें कि होस्ट WordPress (वर्डप्रेस) की न्यूनतम तकनीकी कसौटियों पर खरा उतरता है या नहीं, ताकि सॉफ़्टवेयर ठीक से चल सके।
3. WordPress (वर्डप्रेस) इंस्टॉल करें
WordPress (वर्डप्रेस) के सेल्फ-होस्टेड इस्तेमाल के लिए चुने हुए वेब सर्वर पर ओपन-सोर्स WordPress (वर्डप्रेस) सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल कर लें। ज़्यादातर होस्टिंग प्रदाता इसके लिए वन-क्लिक इंस्टॉलेशन देते हैं। इससे जल्दी WordPress (वर्डप्रेस) सेट-अप करके वेबसाइट कंटेंट मैनेज करने के लिए आप WordPress (वर्डप्रेस) डैशबोर्ड तक पहुँच पाते हैं।
जो लोग होस्टेड समाधान चुनते हैं, वे WordPress.com पर अकाउंट बना सकते हैं और अपने लिए सही प्लान चुन सकते हैं। सभी तकनीकी पहलू प्लेटफ़ॉर्म खुद ही संभाल लेता है। इसलिए सहज वेबसाइट बिल्डर के ज़रिए आप सिर्फ़ कंटेंट बनाने पर ध्यान दे पाते हैं।
4. थीम चुनें
WordPress (वर्डप्रेस) सेट-अप करने के बाद कोई ऐसी थीम चुन लें, जो आपकी साइट की शैली और काम-काज के अनुरूप हो। WordPress.org और WordPress.com, दोनों पर कई कस्टमाइज़ की जा सकने वाली थीम उपलब्ध हैं।
अपने WordPress (वर्डप्रेस) डैशबोर्ड से थीम चुनकर उसे अपनी ब्रांड पहचान के अनुसार कस्टमाइज़ करना शुरू कर दें। आप कस्टमाइज़र की मदद से रंग, लेआउट, और फ़ॉन्ट बदल सकते हैं। ये बदलाव आपको तुरंत दिखाई भी दे जाते हैं।
5. ज़रूरी प्लग-इन कॉन्फ़िगर करें
WordPress (वर्डप्रेस) डैशबोर्ड से प्लग-इन खोजकर उन्हें इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर करें। शुरुआत में SEO, सुरक्षा, और बैकअप के लिए प्लग-इन इंस्टॉल करने पर विचार करें। हर प्लग-इन की सेटिंग अलग होती है, इसलिए अपनी ज़रूरत के हिसाब से दोनों को आराम से कॉन्फ़िगर कर लें। इससे आपकी साइट बेहतर ढंग से चलेगी, और यूज़र एक्सपीरियंस तथा बैक एंड भी बेहतर हो जाएँगे।
6. अपना कंटेंट पब्लिश करें
अंत में, अपनी वेबसाइट का कंटेंट बनाकर उसे पब्लिश कर दें, फिर चाहे वह ब्लॉग पोस्ट हो, लैंडिंग पेज हो, या फिर कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म। WordPress (वर्डप्रेस) डैशबोर्ड से Posts (पोस्ट्स) पर क्लिक करके एक नई WordPress (वर्डप्रेस) पोस्ट बना दें या फिर Pages (पेजेज़) पर क्लिक करके नए वेबपेज बना लें। अपने कंटेंट में टेक्स्ट, इमेज, और अन्य मीडिया जोड़ने के लिए ब्लॉक एडिटर का इस्तेमाल करें।
सब ठीक लगने पर Publish (पब्लिश) पर क्लिक कर दें ताकि दुनिया आपका कंटेंट देख सके।
वर्डप्रेस क्या है — अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नए लोगों के लिए आसान भाषा में, वर्डप्रेस क्या है?
WordPress (वर्डप्रेस) एक लोकप्रिय टूल है, जिससे बिना कोडिंग जाने वेबसाइट बनाई जा सकती है। यह एक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) है, यानी आपकी वेबसाइट के टेक्स्ट, फ़ोटो, और दूसरे कंटेंट को मैनेज करने का एक आसान तरीका। डिज़ाइन और लेआउट बदलने के लिए आप थीम का इस्तेमाल करते हैं, और शॉपिंग कार्ट या फ़ोटो गैलरी जैसे नए फीचर जोड़ने के लिए प्लग-इन लगाते हैं।
क्या वर्डप्रेस नए लोगों के लिए अच्छा है?
जी हाँ, Shopify (शॉपिफाई) और Squarespace (स्क्वेयरस्पेस) की तरह, WordPress (वर्डप्रेस) भी नए लोगों के लिए बढ़िया है। वह इसलिए क्योंकि इसका इंटरफ़ेस इस्तेमाल में आसान है और इसकी कम्युनिटी बहुत बड़ी है।
क्या वर्डप्रेस का फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है?
जी हाँ, WordPress (वर्डप्रेस) का फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह एक ओपन-सोर्स सॉफ़्टवेयर है। लेकिन होस्टिंग, डोमेन रजिस्ट्रेशन, और प्रीमियम थीम या प्लग-इन के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
क्या आप वर्डप्रेस के साथ Shopify का इस्तेमाल कर सकते हैं?
जी हाँ। WordPress (वर्डप्रेस) के लिए आधिकारिक Shopify (शॉपिफाई) प्लग-इन के ज़रिए आप किसी भी पेज या पोस्ट में अपने प्रोडक्ट जोड़ सकते हैं। कंटेंट के लिए अपनी मौजूदा WordPress (वर्डप्रेस) साइट का इस्तेमाल करें। हर बिक्री को संभालने के लिए Shopify (शॉपिफाई) के लाजवाब हाई-कन्वर्शन वाले चेकआउट पर भरोसा करें।
वर्डप्रेस की क्या कमियाँ हैं?
WordPress (वर्डप्रेस) की लोकप्रियता ही इसे हैकर्स का निशाना बनाती है। इसकी सुरक्षा हमेशा ही चिंता का विषय बनी रहती है। आपको सॉफ़्टवेयर, थीम, और प्लग-इन समय-समय पर अपडेट करने पड़ते हैं। इससे कम्पेटिबिलीटी की समस्या पैदा हो सकती है। कभी-कभी आपकी वेबसाइट भी प्रभावित हो सकती है। बहुत ज़्यादा प्लग-इन इस्तेमाल करने से साइट की परफ़ॉर्मेंस भी खराब हो सकती है और विज़िटर के लिए वह धीमी लोड भी हो सकती है।

