मुफ़्त टूल
मुफ़्त ऑनलाइन बारकोड जनरेटर
बारकोड जनरेटर
यूनीक और कस्टम बारकोड के साथ अपने प्रोडक्ट को ट्रैक और व्यवस्थित करें। Shopify का ऑनलाइन बारकोड जनरेटर तेज़ और उपयोग में आसान है। बस अपना ईमेल एड्रेस और वह टेक्स्ट या डेटा दर्ज करें जिसे आप अपने बारकोड के साथ दिखाना चाहते हैं और 'सबमिट करें' पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में, आप एक नया बारकोड जनरेट कर सकते हैं जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
- अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करें
- अपना बारकोड डेटा दर्ज करें
- अपना बारकोड जनरेट करने के लिए “सबमिट करें” पर क्लिक करें
बस इतना ही! आपके बारकोड की PNG फ़ाइल आपके इनबॉक्स में आ जाएगी और यह उपयोग के लिए तैयार है।
हां। बारकोड दुनिया भर में कहीं भी बारकोड स्कैनर द्वारा पढ़े जा सकते हैं, चाहे वे कहीं भी जनरेट किए गए हों। ये बिल्कुल एक यूनिवर्सल भाषा की तरह काम करते हैं। इसकी एक शर्त यह है कि वास्तव में दो तरह के बारकोड होते हैं, लेकिन हर स्कैनर को दोनों प्रकारों को समझने के लिए प्रोग्राम किया गया होता है।
यूनिवर्सल प्रोडक्ट कोड (UPC) बारकोड या तो ग्लोबल EAN-13 बारकोड या फिर यूएस/कनाडा आधारित UPC-A बारकोड हो सकते हैं। बारकोड इमेज बहुत हद तक एक जैसी दिख सकती है, लेकिन बारकोड के डेटा इनपुट अलग-अलग होते हैं।
आप इस पेज पर दिए गए हमारे बारकोड जनरेटर जैसे वेब-आधारित टूल का उपयोग करके, मुफ़्त में बारकोड जनरेट कर सकते हैं। बारकोड बनाने के लिए, अपना ईमेल और वह टेक्स्ट या अपना डेटा दर्ज करें, जिसे आप अपना बारकोड स्कैन होने पर दिखाना चाहते हैं और फिर सबमिट करें पर क्लिक करें।
आपके सबमिट करने के बाद, आपको एक ईमेल मिलेगा जिसमें आपका कस्टम बारकोड अटैच और लिंक किया हुआ होगा। अपना अटैचमेंट खोलने के बाद, आप अपने द्वारा दर्ज किए गए डेटा को देखने के लिए बारकोड इमेज स्कैन कर सकते हैं। आप अपने बारकोड को PNG फ़ाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
UPC जनरेट करने के दो तरीके हैं, जो इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपको अपने बिज़नेस के लिए अपना खुद का आइडेंटिफ़िकेशन नंबर (पहचान संख्या) चाहिए या नहीं।
अगर आपको इसकी ज़रूरत है, तो सबसे पहले आपको एक ग्लोबल स्टैंडर्ड संगठन और UPC कोड के आधिकारिक प्रोवाइडर, GS1 US की पेड मेंबरशिप लेनी होगी। इसके बाद, आप उनसे UPC खरीद सकते हैं। GS1 US से सीधे खरीदे गए UPC में आपका अपना, यूनीक आइडेंटिफ़िकेशन नंबर होता है।
अगर आपको इसकी ज़रूरत नहीं है, तो कुछ कंपनियां GS1 US से थोक में UPC खरीदती हैं और उन्हें दूसरे बिज़नेस को बेचती हैं। GS1 US को भुगतान करने और उसमें शामिल होने की परेशानी और लागत से बचने के लिए, आप उनसे UPC प्राप्त कर सकते हैं।