कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है। उसी तरह, कुछ इमेज भी अंग्रेजी में हो सकती हैं। इस लेख में बताई कीमतें डॉलर्स में हैं। उपयुक्त जगहों पर पाठकों की सुविधा के लिए अनुमानित कीमतें रुपयों में दी गई हैं।
पहली नज़र में Amazon और दूसरे ऑनलाइन मार्केटप्लेस विक्रेताओं और खरीदारों, दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद लगते हैं। ईकॉमर्स स्टोर के मालिकों को पहचान मिलती है, और मार्केटप्लेस को बिना इन्वेंट्री बढ़ाए ज़्यादा प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं।
लेकिन गौर से देखें तो दोनों के फ़ायदे वाली बात तो सही है, मगर हकीकत थोड़ी अलग है। Amazon पर बेचते समय विक्रेताओं को इन दिक्कतों से जूझना पड़ता है:
- सीमित ब्रांडिंग के मौके
- ग्राहकों का डेटा न मिलना
- अतिरिक्त फीस
क्या आपको अपने ऑनलाइन स्टोर से आगे बढ़कर Amazon पर अपनी प्रोडक्ट्स बेचना शुरू करना चाहिए?
इसका सीधा-सा जवाब यही है कि यह कई बातों पर निर्भर करता है। मार्केटप्लेस की रणनीति कुछ रिटेलर्स के लिए वरदान साबित हो सकती है और कुछ के लिए अभिशाप। आप किस तरह की प्रोडक्ट बेचते हैं, आपकी कैटेगरी में कितनी प्रतिस्पर्धा है, और क्या-क्या पाबंदियाँ हैं, आपको इन सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिए।
हाँ, कुछ फायदे और नुकसान सभी तरह की प्रोडक्ट्स पर लागू होते हैं। आइए Amazon पर बेचने के फ़ायदे और नुकसानों पर एक नज़र डालते हैं, ताकि आप यह तय कर सकें कि क्या Amazon पर बेचना फ़ायदेमंद है या नहीं।
Amazon विक्रेता कितना कमाते हैं?
Jungle Scout के डेटा के अनुसार, Amazon पर बेचने वाले 50% विक्रेता हर महीने कम से कम $1,000 (लगभग ₹95,000) की बिक्री करते हैं। कुछ बड़े विक्रेता हर महीने $100,000 (लगभग 95,00,000) से भी ज़्यादा कमाते हैं। वहीं सिर्फ़ 3% विक्रेताओं को ही अपनी मासिक बिक्री की जानकारी नहीं थी।

किसी भी ऑनलाइन बिज़नेस में एक एंटरप्रेन्योर की कमाई कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे वह अपने बिज़नेस को कितना समय देता है, सोशल मीडिया पर अपनी प्रोडक्ट की मार्केटिंग कैसे करता है, उसके औसत मुनाफे का मार्जिन क्या है, वगैरह-वगैरह।
Amazon पर बेचते समय आपको अपने फुलफिलमेंट के तरीकों पर भी ध्यान देना होगा। Jungle Scout की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon पर 89% थर्ड-पार्टी विक्रेता FBA का इस्तेमाल करते हैं। ये विक्रेता हर महीने कुछ सौ डॉलर से लेकर लाखों डॉलर तक की कमाई करते हैं।
क्या Amazon पर बेचना सच में फ़ायदेमंद है?
पैसा कमाना अच्छी बात है, लेकिन असल मायने तो आपके मुनाफे के मार्जिन के होते हैं। छोटे या मध्यम स्तर के Amazon विक्रेताओं (SMBs) में 65% विक्रेताओं का प्रॉफिट मार्जिन 10% या उससे ज़्यादा है। वहीं SMB विक्रेताओं में से 32% SMB विक्रेताओं का प्रॉफ़िट मार्जिन 20% या उससे ज़्यादा है।
आपका प्रॉफ़िट मार्जिन काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सी प्रोडक्ट बेचने का फैसला करते हैं और उन्हें कैसे हासिल करते हैं। अगर आप Amazon पर नए हैं, तो सबसे पहले अच्छा मुनाफ़ा दिलाने वाली प्रोडक्ट्स की रिसर्च करें। साथ ही, यह भी पता करें कि कौन से होलसेलर्स या मैन्यूफैक्चरर्स आपके बिज़नस के लिए सबसे बढ़िया रहेंगे।
Jungle Scout की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा दिलाने वाली पाँच प्रोडक्ट कैटेगरी ये हैं:

इसके अलावा, Amazon पर कोई नई प्रोडक्ट बेचने का फैसला करते समय, आपके प्रॉफ़िट मार्जिन पर असर डालने वाली इन बातों का भी ध्यान रखें:
- शुरुआती लागत: आपको या तो एक इंडिविजुअल प्लान लेना होगा, जिसकी लागत हर बेची गई यूनिट पर 99¢ (लगभग ₹100) आती है, या फिर एक प्रोफेशनल प्लान लेना होगा, जिसकी लागत $39.99 (लगभग ₹3,800) प्रति माह होती है।
- रेफरल फीस: अपने मार्केटप्लेस के इस्तेमाल के लिए Amazon हर बिक्री पर एक कमीशन लेता है। यह कमीशन आपकी प्रोडक्ट कैटेगरी पर निर्भर करती है, लेकिन अक्सर यह प्रोडक्ट की कीमत की 8% से 15% तक होती है।
- FBA फीस या फुलफिलमेंट फीस: आप जो प्रोडक्ट बेच रहे हैं, उसे संभालने के लिए Amazon प्रोडक्ट के आकार और वज़न के आधार पर शुल्क लेता है। Amazon Seller Central के मुताबिक फुलफिलमेंट कॉस्ट प्रति यूनिट $4.75 (लगभग ₹450) से शुरू हो जाती है।
- Amazon विज्ञापन: इससे विक्रेताओं की प्रोडक्ट्स ग्राहकों को Amazon ब्राउज़ करते समय दिखाई दे जाती हैं। अगर आपकी प्रोडक्ट मार्केट में बहुत ज़्यादा प्रतिस्पर्धा है, तो Amazon पर विज्ञापन देने में आपका अच्छा-खासा खर्चा हो सकता है।
अपनी प्रोडक्ट्स बेचने के लिए Amazon मार्केटप्लेस का इस्तेमाल करने से आपको कमाई तो होगी। हाँ, आपके पास किस तरह का ईकॉमर्स बिज़नेस है (या आप किस तरह का बिज़नस शुरू करना चाहते हैं), इसके आधार पर eBay या Etsy जैसे Amazon के प्रतिस्पर्धी आपके लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद साबित हो सकते हैं।
और जानें: Amazon Handmade बनाम Etsy: विक्रेताओं के लिए फ़ायदे और नुकसान
Amazon पर बेचने के फ़ायदे और नुकसान
फ़ायदे
1. ज़्यादा ट्रैफिक वाले चैनल से बिक्री बढ़ाएँ
Amazon जैसे मार्केटप्लेस पर बेचने का सबसे बड़ा फायदा उसकी अच्छी-खासी ऑनलाइन मौजूदगी होता है। Amazon पर हर महीने डेस्कटॉप और मोबाइल विज़िट्स मिलाकर करीब 2.4 अरब विज़िटर्स आते हैं, यानी बहुत सारी निगाहें! और ये बहुत सारी निगाहें बहुत सारी बिक्री में भी बदल सकती हैं।
2. नए ग्राहक हासिल करें
कोई भी Amazon पर आपका स्टोर खोजने नहीं आता। ग्राहक किसी खास प्रोडक्ट की तलाश में आते हैं और उसी दौरान उन्हें आपकी प्रोडक्ट्स भी दिखाई दे सकती हैं। हो सकता है कि ये प्रोडक्ट्स उन्हें कहीं और न मिलें या फिर वे पहले ही किसी प्रतिस्पर्धी से खरीदारी कर रहे हों।
एक बार जब आपके पास कोई ग्राहक आ जाता है, फिर चाहे वह मार्केटप्लेस के ज़रिए ही क्यों न आया हो, तो बेहतरीन सेवा और फुलफिलमेंट के ज़रिए उसे दोबारा खरीदारी के लिए प्रेरित किया जा सकता है। यह बात खासतौर पर उन प्रोडक्ट्स पर लागू होती है, जिन्हें ग्राहक बार-बार खरीदते हैं, जैसे हॉबी से जुड़ा सामान या फिर मछली पकड़ने का गियर।
3. कई लोग मार्केटप्लेस से खरीदारी करना पसंद करते हैं
मार्केटप्लेस की सबसे बड़ी ताकत यह है कि ग्राहकों को एक ही जगह पर वे कई विकल्प उपलब्ध कराते हैं। जैसे अलग-अलग विकल्पों के लिए लोग किसान मंडियों, शॉपिंग मॉल, और फूड ट्रेलर पार्क जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, उसी तरह ऑनलाइन मार्केटप्लेस भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
मार्केटप्लेस की विविधता और एक ही जगह पर सब कुछ मिलने की खूबी से कई ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव मिलता है। साथ ही, इंटीग्रेटेड चेकआउट और फ़ुलफ़िलमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं खरीदारी की पूरी प्रक्रिया को आसान और सहज बना देती हैं।
नुकसान
मार्केटप्लेस पर बेचने के कुछ बड़े फायदे तो हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।
1. मार्केटप्लेस फीस
किसी मार्केटप्लेस पर अपनी दुकान खोलने से आपकी बिक्री को ज़बरदस्त रफ्तार मिल सकती है, लेकिन इससे आपके सिर पर एक और खर्चा भी आ जाता है: मार्केटप्लेस फीस।
ज़्यादातर मार्केटप्लेस फीस हर बिक्री की एक प्रतिशत के तौर पर काटी जाती है। यह साइट-दर-साइट और यहाँ तक कि कैटेगरी-दर-कैटेगरी भी अलग-अलग हो सकती है।
ज़्यादा प्रतिस्पर्धा और कम मार्जिन वाली कैटेगरी में यह मॉडल हमेशा फ़ायदेमंद साबित नहीं होता।
किसी मार्केटप्लेस में अपने प्रोडक्ट बेचने से पहले अपने मार्जिन और उस मार्केटप्लेस के फीस स्ट्रक्चर को अच्छे से समझ लें।
2. सीमित नियंत्रण
मार्केटप्लेस स्ट्रक्चर के कई फायदे तो होते हैं, लेकिन यह याद रखना भी ज़रूरी है कि यह एक दोधारी तलवार होती है। मार्केटप्लेस आपकी मदद के लिए नहीं, बल्कि अपनी खुद की मदद के लिए बने हैं।
वे चाहते हैं कि ग्राहकों का ध्यान प्रोडक्ट्स पर रहे, न कि विक्रेताओं पर। इसका मतलब यह है कि वे इस बात पर पाबंदियाँ लगा सकते हैं कि आप अपनी मौजूदगी को कितना ब्रांड कर सकते हैं, ग्राहकों से कैसे संपर्क कर सकते हैं, कौन-सी चीज़ें बेच सकते हैं और कौन-सी नहीं, वगैरह-वगैरह।
इसके अलावा, Amazon जैसे मार्केटप्लेस चाहें तो थर्ड-पार्टी विक्रेताओं की लोकप्रिय प्रोडक्ट्स पहचानकर वे उन्हें खुद बेचना भी शुरू कर सकते हैं।
3. इन्वेंट्री को सिंक्ड रखना
मार्केटप्लेस आपके लिए बिक्री का एक अतिरिक्त चैनल होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इसे आपके शॉपिंग कार्ट के साथ सिंक नहीं किया जा सकता। ऐसे में, दोनों प्लेटफ़ॉर्म एक ही इन्वेंट्री का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन आपस में अपडेट नहीं होते। इसके चलते बहुत सारी मैनुअल जाँच-पड़ताल के बिना अपने स्टॉक का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है।
Amazon FBA पर क्या बेचा जा सकता है?
चाहे आपका बिज़नस Amazon FBA, FMB, या SFP मॉडल पर हो, Amazon पर अपनी प्रोडक्ट्स को लिस्ट करने के लिए आपको नियमों और शर्तें को पूरा करना पड़ता है।
कुछ प्रोडक्ट्स बेचने के लिए आपको Amazon की मंज़ूरी लेनी पड़ती है, जैसे कि:
- कलेक्टिबल कॉइन्स
- फाइन आर्ट
- म्यूज़िक और DVD
- घड़ियां
- ई-मोबिलिटी डिवाइस
वहीं, कुछ प्रोडक्ट्स के लिए मंज़ूरी की ज़रूरत नहीं होती, जैसे कि:
- किताबें
- ब्यूटी प्रोडक्ट्स
- म्यूज़िक इंस्ट्रूमेंट्स
- आउटडोर इक्विपमेंट
- वीडियो गेम्स
Amazon पर बिक्री से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से जानने के लिए Amazon Seller Central पर जाएँ।
Amazon पर बेचना सीखना
Amazon पर बेचना शुरू करना डरावना लग सकता है। मौजूदा Amazon विक्रेताओं में से पैंतीस प्रतिशत ने माना है कि उन्हें और ट्रेनिंग की ज़रूरत है। वहीं 24% इस बात को लेकर उलझन में हैं कि Amazon की बिक्री वाला प्लेटफ़ॉर्म आखिर काम कैसे करता है।
Amazon पर बेचने के लिए आप इन सुझावों का पालन कर सकते हैं:
तय करें कि आपको क्या बेचना है
आपको क्या बेचना है, यह यह तय करने के लिए सबसे पहले उस प्रोडक्ट की डिमांड पर रिसर्च करें। मौजूदा ट्रेंड्स और बाज़ार की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझने के लिए ये काम करें:
- Amazon Best Sellers की लिस्ट देखें।
- प्रोडक्ट के सर्च वॉल्यूम जानने के लिए कीवर्ड रिसर्च टूल का इस्तेमाल करें।
- Amazon की समीक्षाएँ पढ़कर देखें।
यह तय करना भी ज़रूरी होता है कि आप कौन-सा बिज़नेस मॉडल अपनाना चाहते हैं। Amazon पर बेचते समय इस्तेमाल होने वाले कुछ आम बिज़नेस मॉडल ये होते हैं:
- रिटेल आर्बिट्राज: जब आप किसी चीज़ को उसकी असली कीमत से कम दाम में खरीदते हैं (आमतौर पर इसका मतलब रिटेल होता है), उसे ज़्यादा दाम में बेचते हैं, और दोनों के बीच के फर्क से अपना मुनाफ़ा कमाते हैं।
- वाइट लेबल बिक्री: जब आप जेनेरिक प्रोडक्ट (जैसे पानी की बोतलें या कॉफी कप) खरीदकर उन पर अपना ब्रांड नेम, लोगो, या डिज़ाइन लगाते हैं और फिर उन्हें ज़्यादा कीमत पर बेच देते हैं।
- प्राइवेट लेबल बिक्री: जब आप ब्रांडेड प्रोडक्ट बनाने के लिए किसी थर्ड-पार्टी निर्माता का इस्तेमाल करते हैं। किराना स्टोर अक्सर ऐसा ही करते हैं। उदाहरण के लिए, Kroger के अपनी प्राइवेट लेबल प्रोडक्ट हैं (Simple Truth), Walmart के पास Great Value है, और Costco के पास Kirkland है।
- एफिलिएट मार्केटिंग: जब आप अपनी ऑडियंस (आमतौर पर सोशल मीडिया ऑडियंस) के बीच दूसरे ब्रांड्स की प्रोडक्ट्स का प्रचार करके पैसे कमाते हैं। आप कुछ बनाते नहीं और न ही आपके पास कोई इन्वेंट्री होती है। आप बस दूसरे बिज़नेस की प्रोडक्ट्स का प्रचार करने में मदद करते हैं और फिर उसी प्रचार से होने वाली बिक्री से कमीशन पाते हैं।
- ड्रॉपशिपिंग: इसमें आप एक बिचौलिए की भूमिका निभाते हैं। आप अपने पास इन्वेंट्री नहीं रखते, बल्कि ऑर्डर पूरे करने के लिए ज़रूरत के मुताबिक किसी थर्ड-पार्टी निर्माता या रिटेलर से इन्वेंट्री खरीदते हैं।
- अपनी खुद के प्रोडक्ट बेचना: जब आप अपनी खुद की बनाई प्रोडक्ट्स बेचते हैं।
Amazon पर बेचने की लागत को जानें
Amazon के 30 करोड़ सक्रिय ग्राहक अकाउंटों का एक्सेस फ़्री नहीं होता। Amazon मार्केटप्लेस का इस्तेमाल करके अपनी प्रोडक्ट्स बेचने के साथ कई फीस और लागतें जुड़ी होती हैं।
आप जो प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं, उनके लिए रेफरल, क्लोज़िंग, FBA, और स्टोरेज फीस को अच्छी तरह जान-समझ लें। Amazon पर दो अलग-अलग विक्रेता प्लान भी होते हैं। यह ज़रूर जान लें कि आपके बिज़नेस की ज़रूरतों के लिए कौन-सा प्लान सबसे बेहतर रहेगा।

- इंडिविजुअल: इस प्लान के तहत आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से भुगतान कर सकते हैं। इसमें हर बिक्री पर कमीशन कटती है। यह उन छोटे बिज़नेस के लिए बढ़िया होता है, जो महीने में 40 से कम आइटम बेचते हैं।
- प्रोफेशनल: इस प्लान की सब्सक्रिप्शन फीस $39.99 (लगभग ₹3,800) प्रति माह होती है। यह उन बिज़नेस के लिए बढ़िया होता है, जो महीने में 40 से ज़्यादा आइटम बेचते हैं।
अपने लिए सही प्लान चुन लेने के बाद दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना Amazon सेलर अकाउंट बनाकर अपने अकाउंट को मंज़ूरी मिलने का इंतज़ार करें।
Amazon Seller Central का इस्तेमाल करना सीखें
Amazon Seller Central वह इंटरफ़ेस होता है, जिसका इस्तेमाल आप Amazon पर अपनी प्रोडक्ट्स बेचने के लिए करेंगे। इसके काम करने के तरीके को अच्छी तरह समझ लें और इंटरफ़ेस में उपलब्ध संसाधनों का पूरा फायदा उठाएँ, जैसे Selling Partner Blog और Seller University.
अपने फुलफिलमेंट विकल्पों को समझें
Amazon तीन तरह के फुलफिलमेंट विकल्प देता है: FBA, FBM, और SFP. Amazon पर बेचते समय हर विकल्प के अपने फायदे-नुकसान होते हैं।
- FBA (Fulfillment by Amazon): आपकी प्रोडक्ट्स को स्टोर करने, भेजने, या फिर यहाँ तक कि उसकी कस्टमर सर्विस संभालने की ज़िम्मेदारी भी Amazon की होती है। FBA के साथ, आपकी सारी इन्वेंट्री Amazon के गोदामों में स्टोर होती है, और Amazon के फुलफिलमेंट सेंटर आपके ऑर्डर को प्रोसेस, पैक, और शिप कर देते हैं।
- FBM (Fulfillment by Merchant): आप अपनी इन्वेंट्री, स्टोरेज, ऑर्डर फुलफिलमेंट, और शिपिंग खुद संभालते हैं। यह फुलफिलमेंट विकल्प उन विक्रेताओं के लिए बढ़िया होता है, जिनकी एक सीमित इन्वेंट्री होती है, जो अपनी कस्टमर सर्विस खुद संभालना चाहते हैं, और जिनकी लॉजिस्टिक्स व्यवस्था अच्छी होती है।
- SFP (Seller-Fulfilled Prime): इस विकल्प के तहत विक्रेता अपने ऑर्डर्स को अपने खुद के संसाधनों या फिर आउटसोर्स किए गए संसाधनों से पूरा करते हैं। यहां आपको आपको Prime सेलर बनने के लिए अप्लाई करना होता है।
और जानें: Amazon ड्रॉपशिपिंग गाइड: Amazon पर ड्रॉपशिप कैसे करें (2026)
आकर्षक Amazon लिस्टिंग लिखना सीखें
Amazon पर किसी प्रोडक्ट को लिस्ट करने की बुनियादी बातें समझें। प्रोडक्ट डिटेल पेज वह जगह होती है, जहाँ आप अपनी प्रोडक्ट को डिस्प्ले करते हैं। यहां दी जानकारी ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रेरित करती है।
कम से कम आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होती है:
- एक टारगेट प्रोडक्ट टाइटल
- स्पष्ट प्रोडक्ट इमेजेज़
- संक्षिप्त बुलेट पॉइंट्स
- आकर्षक प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

अपनी प्रोडक्ट बेचने में मदद के लिए 6 सुझाव
- प्रोडक्ट रिसर्च टूल से डिमांड की पुष्टि करें। Jungle Scout जैसे Amazon सेलर सॉफ़्टवेयर की मदद से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपकी प्रोडक्ट की डिमांड है भी या नहीं।
- ग्राहकों को प्रोडक्ट रिव्यू लिखने के लिए प्रोत्साहित करें। 2022 की एक उपभोक्ता रुझान रिपोर्ट में, 61% उपभोक्ताओं का मानना है कि वे सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाली प्रोडक्ट्स से प्रभावित होते हैं।
- Lightning Deals चलाएँ। Amazon के डील पेज पर दिखाई देने वाली फ्लैश सेल Lightning Deals के नाम से जानी जाती है। यह Amazon के सबसे लोकप्रिय पेज में से एक है। Lightning Deals के साथ आप तेज़ी से ज़्यादा यूनिट बेच सकते हैं, जिसका मतलब है कि आप ज़्यादा रिव्यू भी हासिल कर सकते हैं।
- Shopify पर अपनी प्रोडक्ट को क्रॉस-सेल करें। Shopify का Amazon सेल्स चैनल आपको दुनिया के सबसे बड़े मार्केटप्लेस पर अपने प्रोडक्ट लिस्ट करने की सुविधा देता है। Shopify के साथ, व्यापारी सीधे Amazon प्रोडक्ट लिस्टिंग बना सकते हैं, दोनों सेल्स चैनलों पर इन्वेंट्री सिंक कर सकते हैं, Amazon के ऑर्डर पूरे कर सकते हैं, और दोनों चैनलों पर होने वाली बिक्री को ट्रैक कर सकते हैं।
- अपनी प्रोडक्ट लिस्टिंग के लिए Buy Box जीतें। Amazon एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, इसलिए पहले स्थान के लिए आपको दूसरे थर्ड-पार्टी विक्रेताओं से मुकाबला करना पड़ सकता है। Buy Box, यानी Amazon का Featured Offer, नई प्रोडक्ट्स को सर्च रिज़ल्ट पेज पर ज़्यादा विज़िबिलिटी देता है।
- अपनी प्रोडक्ट की सही कीमत तय करें। अगर आपकी कीमतें बहुत ज़्यादा हैं, तो सर्च रिज़ल्ट में आपकी प्रोडक्ट्स को Amazon और नीचे धकेल सकता है। प्रतिस्पर्धी कीमत तय करते हुए एक स्वस्थ प्रॉफ़िट मार्जिन बनाए रखने की कोशिश करें।
Amazon मार्केटप्लेस पर बेचने के लिए आपको क्या चाहिए
पैसा
आप कौन-सा बिज़नेस मॉडल चुनते हैं और किस तरह की प्रोडक्ट्स बेचना चाहते हैं, उन्हीं से यह तय होता है कि अपना Amazon बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको कितने पैसों की ज़रूरत होगी। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। ज़्यादातर Amazon विक्रेता लोन नहीं लेते और काफी कम बजट से ही शुरुआत करते हैं।
2022 की Jungle Scout रिपोर्ट के अनुसार, 69% Amazon विक्रेताओं ने लगभग $5,000 (लगभग ₹4,75,000) या उससे कम के साथ अपना बिज़नस शुरू किया। अगर आप भी बहुत सीमित बजट के साथ काम कर रहे हैं, तो रिटेल आर्बिट्राज बिज़नेस मॉडल का इस्तेमाल करने या फिर रिटेल बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोचें।
और पढ़ें: Amazon एफिलिएट कैसे बनें और ऑनलाइन ज़्यादा बेचें
समय
यह तय करें कि आप अपने बिज़नेस को कितना समय देना चाहते हैं। क्या आप इसे एक फुल-टाइम बिज़नस के तौर पर चलाना चाहते हैं या फिर कुछ एक्स्ट्रा इनकम के लिए बस पार्ट-टाइम काम करना चाहते हैं?
उदाहरण के लिए, अगर अपने बिज़नेस को आप अपना सारा समय नहीं देना चाहते, तो FBA फुलफिलमेंट मेथड का इस्तेमाल करें। क्योंकि FBA सभी लॉजिस्टिक्स और ग्राहक सेवा जैसी ज़िम्मेदारियां संभाल लेता है, इसलिए अपना बिज़नेस चलाने में आपको हफ्ते में सिर्फ करीब 10 घंटे ही देने पड़ सकते हैं। मौजूदा विक्रेताओं में से 43% Amazon पर FBA तरीके का इस्तेमाल करते हैं।
साथ ही, यह भी तय करें कि बिना मुनाफ़ा कमाए अपने बिज़नेस पर आप कब तक काम कर सकते हैं। रिसर्च करके अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से एक व्यावहारिक समय-सीमा तय कर लें। अच्छी बात यह है कि 63% विक्रेताओं ने बताया कि अपना Amazon बिज़नेस शुरू करने के एक साल के भीतर उन्हें मुनाफ़ा होने लगा। वहीं 20% को तो मुनाफ़ा कमाने में तीन महीने से भी कम समय लगा।
ध्यान दें: अगर आप अपना खुद का ब्रांड शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मुनाफ़ा कमाने में आमतौर पर थोड़ा ज़्यादा समय लग सकता है। 22% Amazon विक्रेताओं ने कहा कि इसमें तीन से छह महीने लगे, जबकि 10% ने कहा कि इसमें उन्हें एक से दो साल का समय लगा।
ज़रूरी दस्तावेज़
सेलर प्लान के लिए साइन-अप करने से पहले यह पक्का कर लें कि आपके पास सभी ज़रूरी दस्तावेज़ मौजूद हैं।
आपको ये दस्तावेज़ चाहिए होंगे:
- बैंक अकाउंट नंबर और बैंक रूटिंग नंबर: यह किसी ऐसे बैंक का होना चाहिए, जो Amazon Currency Converter द्वारा सपोर्टेड किसी देश में स्थित हो। Amazon किसी क्रेडिट कार्ड या PayPal जैसे ऑनलाइन भुगतान सिस्टम में सीधे पैसे ट्रांसफ़र नहीं कर सकता।
- बिज़नेस का पता: यह आपके बिज़नेस का रजिस्टर्ड पता होना चाहिए। यह आपके Seller Profile पेज पर दिखाई देगा।
- इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड: Amazon इसी कार्ड से अपनी फीस चार्ज करेगा। स्वीकार किए जाने वाले क्रेडिट कार्ड हैं: American Express, Diner's Club, Discover, JCB, Mastercard, और Visa.
- सरकार द्वारा जारी किया गया राष्ट्रीय पहचान-पत्र।
- टैक्स से जुड़ी जानकारी।
- फ़ोन नंबर।
एनालिटिक्स
आपके फ़ैसले हमेशा सही साबित नहीं होंगे। एक सफल बिज़नेस चलाने के लिए यह समझना ज़रूरी है कि अपनी रणनीतियों में कब और कैसे बदलाव करना है। ऐसा करने के लिए आपको एक ऐसे एनालिटिक्स टूल की ज़रूरत होगी, जो आपको अपने बिज़नेस लक्ष्यों का हासिल करने में काम आने वाले मेट्रिक्स उपलब्ध कराता हो।
आप इन चार टूल्स से शुरुआत कर सकते हैं:
अपनी बिक्री से जुड़े एनालिटिक मेट्रिक्स को समय-समय पर चेक करते रहें। कई प्रोडक्ट्स की डिमांड में मौसमी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कई बार प्रोडक्ट की तस्वीरें या डिस्क्रिप्शन में बदलाव से भी बिक्री पर असर पड़ सकता है, और यहाँ तक कि वैश्विक घटनाएँ भी प्रोडक्ट्स की डिमांड को प्रभावित कर सकती हैं।
अपना खुद का ऑनलाइन स्टोर बनाकर आज ही Amazon पर बेचें
2021 में Amazon ने बताया कि उनके मार्केटप्लेस पर थर्ड-पार्टी विक्रेताओं ने $103 अरब की बिक्री की थी। यह आमदनी Amazon पर बेचने वाले करीब बीस लाख अलग-अलग विक्रेता अकाउंटों सी आई थी।
किन मार्केटप्लेस पर बेचना आपके लिए सही रहेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या बेच रहे हैं और आपका बिज़नस कितने बड़े स्टार पर काम करता है।
याद रखें, अपना ऑनलाइन स्टोर होने का मतलब यह नहीं कि आप मार्केटप्लेस पर अपनी प्रोडक्ट्स नहीं बेच सकते। इसी तरह, किसी एक मार्केटप्लेस पर बेचने का मतलब यह भी नहीं है कि आप किसी दूसरे मार्केटप्लेस का इस्तेमाल नहीं कर सकते। बेहतर यही होगी कि आप हर विकल्प को अच्छी तरह समझकर अपने बिज़नस के लिए सही रणनीति चुनें।
कई सफल व्यापारी यही तरीका अपनाते हैं। वे अपने बिज़नेस और ब्रांड का पूरा नियंत्रण रखते हुए ऑनलाइन मार्केटप्लेस के बड़े ग्राहक आधार और ट्रैफिक का फ़ायदा उठाकर अपनी बिक्री में बढ़ोतरी ले आते हैं।
क्या आप अपना ऑनलाइन स्टोर बनाने के लिए तैयार हैं? बिना किसी क्रेडिट कार्ड के Shopify का अपना फ्री ट्रायल शुरू करें।
क्या Amazon पर बेचना फ़ायदेमंद है: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या Amazon पर बेचना वाकई इतना आसान है?
अगर आपका स्थापित ब्रांड नहीं भी है, तब भी आप Amazon पर बेचकर कमाई कर सकते हैं। Amazon ऑनलाइन बेचने के सबसे मुश्किल हिस्सों को संभालता है, जैसे इन्वेंट्री मैनेजमेंट, शिपिंग प्रक्रिया, फुलफिलमेंट सेंटर मैनेजमेंट, और संभावित ग्राहक ढूँढ़ना। लेकिन ऑनलाइन बेचना कोई इतना आसान या फटाफट हो जाने वाला काम भी नहीं है।
क्या Amazon पर बेचने में बहुत मेहनत लगती है?
Jungle Scout ने पाया कि 13% Amazon विक्रेता अपने बिज़नेस पर हफ्ते में 21 से 30 घंटे काम करते हैं, जबकि 19% विक्रेता हर हफ़्ते 40 घंटे या उससे ज़्यादा समय देकर इसे फुल-टाइम बिज़नस के तौर पर चलाते हैं।
Amazon पर बेचने की सफलता दर क्या है?
Jungle Scout ने यह भी पाया कि 2021 में 44% Amazon विक्रेताओं ने अपना बिज़नेस छह हफ्ते से भी कम समय में चालू कर लिया।
क्या Amazon FBA एक साइड हसल हो सकता है?
जी हाँ, एक साइड हसल के तौर पर Amazon FBA के ज़रिए आप अतिरिक्त पैसे कमा सकते हैं।

